logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ में हाईवे पर पलटा डीजल टैंकर, जान जोखिम में डालकर बाल्टियों में भरते दिखे लोग, प्रतापगढ़ में NH-19 पर डीजल टैंकर पलटने के बाद सैकड़ों लोग डीजल लूटने के लिए मौके पर जुट गए और जान जोखिम में डालकर बाल्टियों में डीजल भरते दिखे. घटना के वीडियो वायरल हुए हैं. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभाली और अब लापरवाही करने वालों की पहचान की जा रही है. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. यह घटना जहानाबाद फ्लाईओवर के पास हुई. टैंकर गुजरात से कोलकाता जा रहा था. हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टैंकर पलटने के बाद उसमें भरा डीजल हाईवे की नालियों और गड्डों में बहने लगा. इसके बाद हथिगवा थाना क्षेत्र में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डीजल इकट्ठा करने की होड़ लग गई. लोग जान जोखिम में डालकर बाल्टियों और डिब्बों में डीजल भरते नजर आए. इस दौरान किसी ने भी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग ज्वलनशील डीजल को बेहद लापरवाही से इकट्ठा कर रहे थे. यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे या धमाके का कारण बन सकती थी, लेकिन इसके बावजूद लोग खतरे को नजरअंदाज करते रहे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. टीमों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को वहां से हटाया और हालात पर काबू पाया.

14 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

प्रतापगढ़ में हाईवे पर पलटा डीजल टैंकर, जान जोखिम में डालकर बाल्टियों में भरते दिखे लोग, प्रतापगढ़ में NH-19 पर डीजल टैंकर पलटने के बाद सैकड़ों लोग डीजल लूटने के लिए मौके पर जुट गए और जान जोखिम में डालकर बाल्टियों में डीजल भरते दिखे. घटना के वीडियो वायरल हुए हैं. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभाली और अब लापरवाही करने वालों की पहचान की जा रही है. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. यह घटना जहानाबाद फ्लाईओवर के पास हुई. टैंकर गुजरात से कोलकाता जा रहा था. हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टैंकर पलटने के बाद उसमें भरा डीजल हाईवे की नालियों और गड्डों में बहने लगा. इसके बाद हथिगवा थाना क्षेत्र में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डीजल इकट्ठा करने की होड़ लग गई. लोग जान जोखिम में डालकर बाल्टियों और डिब्बों में डीजल भरते नजर आए. इस दौरान किसी ने भी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग ज्वलनशील डीजल को बेहद लापरवाही से इकट्ठा कर रहे थे. यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे या धमाके का कारण बन सकती थी, लेकिन इसके बावजूद लोग खतरे को नजरअंदाज करते रहे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. टीमों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को वहां से हटाया और हालात पर काबू पाया.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • संवादाता –डीके शर्मा Slug –सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।
    1
    संवादाता –डीके शर्मा
Slug –सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना 
Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    20 hrs ago
  • *पाण्डेयपुर पावर हाउस के पीछे खेतों में फिर लगी आग ग्रामीण बुझाने में जुटे आग पर काबू रखने में सफल* *लगातार हो रही आग की घटनाओं से बढ़ रहा नुकसान किसानों में आक्रोश अब सबक सीखाने की बारी * *लम्भुआ सुल्तानपुर* लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पाँड़ेपुर पावर हाउस के पीछे स्थित खेतों में गुरुवार को फिर आग लग गई। सूचना के बावजूद खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। आग की लपटें देख ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए। खेतों में खड़ी फसल एवं पराली में लगी आग से किसानों को नुकसान की आशंका है। तेज हवा के कारण आग फैलने का खतरा भी बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंभुआ में फायर स्टेशन न होने से सुल्तानपुर से गाड़ी आने में काफी समय लग जाता है। तब तक ग्रामीणों को ही मशक्कत करनी पड़ती है। गौरतलब है कि बीते दिन भी अनापुर नारायणगंज तकियवा गांव में शॉर्ट सर्किट से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। वहां भी समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी।
    3
    *पाण्डेयपुर पावर हाउस के पीछे खेतों में फिर लगी आग ग्रामीण बुझाने में जुटे आग पर काबू रखने में सफल*
*लगातार हो रही आग की घटनाओं से बढ़ रहा नुकसान किसानों में आक्रोश अब सबक सीखाने की बारी *
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पाँड़ेपुर पावर हाउस के पीछे स्थित खेतों में गुरुवार को फिर आग लग गई। सूचना के बावजूद खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी।
आग की लपटें देख ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए। खेतों में खड़ी फसल एवं पराली में लगी आग से किसानों को नुकसान की आशंका है। तेज हवा के कारण आग फैलने का खतरा भी बना रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लंभुआ में फायर स्टेशन न होने से सुल्तानपुर से गाड़ी आने में काफी समय लग जाता है। तब तक ग्रामीणों को ही मशक्कत करनी पड़ती है।
गौरतलब है कि बीते दिन भी अनापुर नारायणगंज तकियवा गांव में शॉर्ट सर्किट से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। वहां भी समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र अपने एक विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान में घिर गए हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा था कि “जिन्हें विकास नहीं दिखाई दे रहा, उनकी आंखों में मोतियाबिंद है” और ऐसे लोगों का मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वे अपने क्षेत्र में सड़कों, आवास, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का दावा कर रहे हैं। हालांकि विपक्षी दलों ने इसे जनता का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। समाजवादी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा ने विधायक के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बदलापुर का दुर्भाग्य है कि जनप्रतिनिधि इस तरह की घमंडी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता विकास का हिसाब मांग रही है, तब विधायक को अपने कार्यों का विवरण देना चाहिए, न कि इस तरह के तंज कसने चाहिए। प्रमोद शर्मा ने आगे कहा कि यदि क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं तो यह कोई एहसान नहीं, बल्कि जनता का अधिकार है। जनता ने ही उन्हें चुनकर इस पद तक पहुंचाया है, इसलिए उन्हें जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने बिजली बिलों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कई जगहों पर 10 दिनों के भीतर ही 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के बिल आ रहे हैं, जो आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “मोतियाबिंद” का इलाज जनता को नहीं, बल्कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कराने की जरूरत है, ताकि उन्हें असली समस्याएं नजर आ सकें। इसके अलावा प्रमोद शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक निरीक्षण और सोशल मीडिया पर बयान तो देते हैं, लेकिन अस्पताल में मौजूद बुनियादी कमियां, जैसे एक्स-रे मशीन की समस्या, उन्हें दिखाई नहीं देती। विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।
    1
    जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र अपने एक विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान में घिर गए हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा था कि “जिन्हें विकास नहीं दिखाई दे रहा, उनकी आंखों में मोतियाबिंद है” और ऐसे लोगों का मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वे अपने क्षेत्र में सड़कों, आवास, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का दावा कर रहे हैं। हालांकि विपक्षी दलों ने इसे जनता का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।
समाजवादी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा ने विधायक के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बदलापुर का दुर्भाग्य है कि जनप्रतिनिधि इस तरह की घमंडी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता विकास का हिसाब मांग रही है, तब विधायक को अपने कार्यों का विवरण देना चाहिए, न कि इस तरह के तंज कसने चाहिए।
प्रमोद शर्मा ने आगे कहा कि यदि क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं तो यह कोई एहसान नहीं, बल्कि जनता का अधिकार है। जनता ने ही उन्हें चुनकर इस पद तक पहुंचाया है, इसलिए उन्हें जवाबदेह होना चाहिए।
उन्होंने बिजली बिलों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कई जगहों पर 10 दिनों के भीतर ही 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के बिल आ रहे हैं, जो आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “मोतियाबिंद” का इलाज जनता को नहीं, बल्कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कराने की जरूरत है, ताकि उन्हें असली समस्याएं नजर आ सकें।
इसके अलावा प्रमोद शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक निरीक्षण और सोशल मीडिया पर बयान तो देते हैं, लेकिन अस्पताल में मौजूद बुनियादी कमियां, जैसे एक्स-रे मशीन की समस्या, उन्हें दिखाई नहीं देती।
विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र अंतर्गत आनापुर नरायणगंज (तकियवा) गांव में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग ने दो परिवारों की पूरी जिंदगी उजाड़ दी। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में अफसर अली पुत्र सोबराती और पीर अली पुत्र सोबराती के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखा समस्त सामान—कपड़े, अनाज, बर्तन और अन्य जरूरी घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इतना ही नहीं, परिवारों द्वारा पाली गई लगभग एक दर्जन मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बाल्टी और पानी के अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पर्याप्त संसाधन न होने के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दोनों घर पूरी तरह राख में तब्दील हो गए। हैरानी की बात यह रही कि सूचना के बावजूद मौके पर न तो दमकल विभाग की टीम समय पर पहुंच सकी और न ही राजस्व विभाग के अधिकारी। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनके पास न तो रहने के लिए घर बचा है और न ही खाने-पीने का कोई सामान। छोटे-छोटे बच्चों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली तो इन परिवारों के लिए हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराएगा।
    4
    अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख
सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र अंतर्गत आनापुर नरायणगंज (तकियवा) गांव में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग ने दो परिवारों की पूरी जिंदगी उजाड़ दी। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में अफसर अली पुत्र सोबराती और पीर अली पुत्र सोबराती के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखा समस्त सामान—कपड़े, अनाज, बर्तन और अन्य जरूरी घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इतना ही नहीं, परिवारों द्वारा पाली गई लगभग एक दर्जन मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बाल्टी और पानी के अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पर्याप्त संसाधन न होने के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दोनों घर पूरी तरह राख में तब्दील हो गए।
हैरानी की बात यह रही कि सूचना के बावजूद मौके पर न तो दमकल विभाग की टीम समय पर पहुंच सकी और न ही राजस्व विभाग के अधिकारी। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।
इस हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनके पास न तो रहने के लिए घर बचा है और न ही खाने-पीने का कोई सामान। छोटे-छोटे बच्चों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली तो इन परिवारों के लिए हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराएगा।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.