Shuru
Apke Nagar Ki App…
⚠️Trigger Warning: Disturbing Video⚠️ हरियाणा : सड़क पर शादी की विदाई शूट कर रहे कैमरामैन को तेज रफ्तार कार ने हवा में उड़ा दिया, वो करीब 25 फीट दूर जाकर गिरा।
Dharmendra Mishra
⚠️Trigger Warning: Disturbing Video⚠️ हरियाणा : सड़क पर शादी की विदाई शूट कर रहे कैमरामैन को तेज रफ्तार कार ने हवा में उड़ा दिया, वो करीब 25 फीट दूर जाकर गिरा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- संवादाता –डीके शर्मा Slug –सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।1
- सुल्तानपुर पूर्ति विभाग पर उठे गंभीर सवाल, संपत्ति जांच की उठी मांग सुल्तानपुर। जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच पूर्ति विभाग एक बार फिर चर्चा में है। बहुजन अधिकार सेना (सामाजिक संगठन) के प्रदेश महासचिव शिवशंकर ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए जिला पूर्ति अधिकारी समेत सभी पूर्ति निरीक्षकों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि राशन वितरण व्यवस्था में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। पात्र लाभार्थियों को पूरा खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा, जबकि रिकॉर्ड में वितरण पूरा दिखाया जा रहा है। इसी तरह गैस वितरण में भी अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संगठन का आरोप है कि विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ अर्जित कर रहे हैं। ऐसे में उनकी संपत्तियों और आय के स्रोतों की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। साथ ही, PDS और गैस वितरण व्यवस्था का विशेष ऑडिट कराने की भी मांग उठाई गई है। प्रदेश महासचिव शिवशंकर का कहना है कि यह मामला सीधे तौर पर आम जनता के हक से जुड़ा है, इसलिए प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित कदम उठाने चाहिए।4
- *पाण्डेयपुर पावर हाउस के पीछे खेतों में फिर लगी आग ग्रामीण बुझाने में जुटे आग पर काबू रखने में सफल* *लगातार हो रही आग की घटनाओं से बढ़ रहा नुकसान किसानों में आक्रोश अब सबक सीखाने की बारी * *लम्भुआ सुल्तानपुर* लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पाँड़ेपुर पावर हाउस के पीछे स्थित खेतों में गुरुवार को फिर आग लग गई। सूचना के बावजूद खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। आग की लपटें देख ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए। खेतों में खड़ी फसल एवं पराली में लगी आग से किसानों को नुकसान की आशंका है। तेज हवा के कारण आग फैलने का खतरा भी बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंभुआ में फायर स्टेशन न होने से सुल्तानपुर से गाड़ी आने में काफी समय लग जाता है। तब तक ग्रामीणों को ही मशक्कत करनी पड़ती है। गौरतलब है कि बीते दिन भी अनापुर नारायणगंज तकियवा गांव में शॉर्ट सर्किट से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। वहां भी समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी।3
- जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र अपने एक विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान में घिर गए हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा था कि “जिन्हें विकास नहीं दिखाई दे रहा, उनकी आंखों में मोतियाबिंद है” और ऐसे लोगों का मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वे अपने क्षेत्र में सड़कों, आवास, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का दावा कर रहे हैं। हालांकि विपक्षी दलों ने इसे जनता का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। समाजवादी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा ने विधायक के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बदलापुर का दुर्भाग्य है कि जनप्रतिनिधि इस तरह की घमंडी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता विकास का हिसाब मांग रही है, तब विधायक को अपने कार्यों का विवरण देना चाहिए, न कि इस तरह के तंज कसने चाहिए। प्रमोद शर्मा ने आगे कहा कि यदि क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं तो यह कोई एहसान नहीं, बल्कि जनता का अधिकार है। जनता ने ही उन्हें चुनकर इस पद तक पहुंचाया है, इसलिए उन्हें जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने बिजली बिलों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कई जगहों पर 10 दिनों के भीतर ही 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के बिल आ रहे हैं, जो आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “मोतियाबिंद” का इलाज जनता को नहीं, बल्कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कराने की जरूरत है, ताकि उन्हें असली समस्याएं नजर आ सकें। इसके अलावा प्रमोद शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक निरीक्षण और सोशल मीडिया पर बयान तो देते हैं, लेकिन अस्पताल में मौजूद बुनियादी कमियां, जैसे एक्स-रे मशीन की समस्या, उन्हें दिखाई नहीं देती। विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।1
- Post by Dharmendra Mishra1