रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर कॉलोनी के पास पुलिस ने दबिश देकर जुए की फड़ से तीन लोगों को पकड़ा है। 22/07/2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि डॉक्टर कॉलोनी के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम सोनी (पिता राजेंद्र सोनी, निवासी कटरा मोहल्ला), सुमित वर्मा (पिता तेजबली वर्मा, निवासी पांडेय टोला) और सौरभ साहू (पिता केश कुमार साहू, निवासी तरहटी) के रूप में हुई है। यह सभी थाना सिटी कोतवाली रीवा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपियों की तलाशी लेकर फड़ और उनके पास से कुल ₹4590 नकदी एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण धारा 35 (ग) बीएनएसएस की नोटिस देकर उन्हें अदालत में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज गौतम के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक केमला प्रजापति, आरक्षक विकास तिवारी, शंकर दत्त जायसवाल, दिवाकर तिवारी, शिवाकांत शर्मा और श्याम पांडेय की मुख्य भूमिका रही।

- रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर कॉलोनी के पास पुलिस ने दबिश देकर जुए की फड़ से तीन लोगों को पकड़ा है। 22/07/2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि डॉक्टर कॉलोनी के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम सोनी (पिता राजेंद्र सोनी, निवासी कटरा मोहल्ला), सुमित वर्मा (पिता तेजबली वर्मा, निवासी पांडेय टोला) और सौरभ साहू (पिता केश कुमार साहू, निवासी तरहटी) के रूप में हुई है। यह सभी थाना सिटी कोतवाली रीवा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपियों की तलाशी लेकर फड़ और उनके पास से कुल ₹4590 नकदी एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण धारा 35 (ग) बीएनएसएस की नोटिस देकर उन्हें अदालत में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज गौतम के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक केमला प्रजापति, आरक्षक विकास तिवारी, शंकर दत्त जायसवाल, दिवाकर तिवारी, शिवाकांत शर्मा और श्याम पांडेय की मुख्य भूमिका रही।1
- सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक शायरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा यह वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और खूब चर्चा बटोर रहा है।1
- मैहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और विभागीय कामकाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, रामनगर एसडीएम श्री एसपी मिश्रा, अमरपाटन से डॉ आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- प्रदेश के यशस्वी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी से मंत्रालय में भेंट कर विधानसभा में पारित हुए बहुप्रतीक्षित समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के लिए बधाई दी गई। इस दौरान त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास परियोजनाओं, जैसे मीर बहरी पुल, चौराघाट, शासकीय ITI कॉलेज, निर्माणाधीन सड़कों, अस्पताल भवन और त्योंथर तहसील भवन की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। इसके साथ ही बड़ागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आभार भी व्यक्त किया गया। मुलाकात के दौरान त्योंथर क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक और सांदीपनि विद्यालय, नई सड़कों और विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण की मांग रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी और त्योंथर क्षेत्र के विकास का पहिया लगातार और निर्बाध गति से आगे बढ़ता रहेगा।1
- मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। चोरहटा थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- रीवा जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरहटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर रोशन गुप्ता और मंजर अंसारी को दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 8 अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि ये हथियार मध्य प्रदेश के धार जिले से रीवा लाए गए थे। पुलिस अब इस अवैध हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि हथियारों का मुख्य सप्लायर कौन है, ये किसे पहुंचाए जाने थे और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात में किया जा सकता था, जिसके चलते अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए रीवा के पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। रीवा पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।2
- रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा मुख्यालय नगर परिषद गुढ़ में आज शाम 8:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के उपाध्यक्ष माननीय महेंद्र उपाध्याय जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक कराने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। इस दौरान "मोदी की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी" और "राहुल गांधी जिंदाबाद" के जमकर नारे लगाए गए। इस विरोध प्रदर्शन में गुढ़ मंडलम अध्यक्ष श्री प्रदीप त्रिपाठी जी, खेल विभाग के प्रदेश महामंत्री इस्तहाक खान, पार्षद दुर्गेश गुप्ता, पार्षद मुमताज खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील दुबे, पूर्व पार्षद मिठाई लाल सोनी, पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद प्रयाग कोरी, बूथ अध्यक्ष काका तिवारी, बूथ अध्यक्ष शमीम मंसूरी, बूथ अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी जी, बूथ अध्यक्ष शंकर लाल सकेत, यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष आस्ताब खान, सेक्टर अध्यक्ष अभिलाष मंसूरी, टीपू खान, आनंद उपाध्याय, शिवम अवधिया और समीम खान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो और दावे सामने आने के बाद लोकतांत्रिक मूल्यों और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मांग की गई है कि यदि किसी के भी साथ दुर्व्यवहार हुआ है, तो मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। यह बात किसी भी संस्था या व्यक्ति के प्रति नफरत फैलाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जवाबदेही और अधिकारों पर चर्चा के लिए उठाई गई है। इसके साथ ही जनता से भी सवाल किया गया है कि क्या लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य हैं और इस मुद्दे पर लोगों से कमेंट के जरिए अपनी राय साझा करने की अपील की गई है।1