लापरवाही पर कड़ा प्रहार: विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीएम नाराज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान पंचायती राज, जीरो पावर्टी, गौशाला एवं चारा उत्पादन, अन्नपूर्णा भवन, आंगनवाड़ी निर्माण, खेल मैदान, जिम, एमडीएम शेड, गांवों व स्कूलों के खराब रास्तों एवं जलभराव, नए गौशाला निर्माण के लिए स्थल चयन, गौशाला जनसहभागिता भुगतान, कर्मचारियों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं उनके भुगतान की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए जर्जर सामुदायिक शौचालयों की जांच कराने के निर्देश दिए। जिन परिवारों ने दो माह का ओएसआर जमा किया है, उन्हें दो बाल्टी वितरित करने को कहा गया। साथ ही शौचालयों के लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में पूर्ण करने तथा केयरटेकर और पंचायत सहायक का मानदेय समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं निराश्रित गोवंश से दुर्घटना की सूचना मिलती है, तो संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनसहभागिता के तहत जिन लोगों को गोवंश दिए गए हैं, उनके नाम पंचायत भवनों पर वॉल पेंटिंग के जरिए अंकित किए जाएं और शिकायत के लिए संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किए जाएं। नगर निगम की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें चार्ज अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया, उनके दायित्वों और तकनीकी प्रावधानों से अवगत कराया गया, ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने सख्ती से कहा कि एचएलबी काटने का कार्य 25 मार्च तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही वार्डों की सीमाओं और सड़कों का सही चिन्हांकन कर लेने के बाद ही इन्यूमरेटरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्य पूरी तरह व्यवस्थित हो। प्रत्येक बैच में 50 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाए और प्रत्येक बैच के लिए दो फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए जाएं। सभी इन्यूमरेटरों का प्रशिक्षण 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए तथा प्रशिक्षण से पहले उनके नियुक्ति पत्र तैयार कर लिए जाएं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि एक इन्यूमरेटर को दो वार्डों में तैनात न किया जाए और इस व्यवस्था का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिक से अधिक नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन प्रपत्र भरने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सेल्फ एन्यूमरेशन की अलग कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने जानकारी दी कि जनगणना से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की यूजर आईडी CMMS पोर्टल पर बनाई जाएगी और ड्यूटी आवंटन से लेकर पूरी प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी। प्रशिक्षण के लिए टेस्ट साइट भी तैयार की गई है, जिसके जरिए अधिकारियों को तकनीकी अभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला गणना अधिकारी अरविंद की मौजूदगी में सभी चार्ज अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- Post by User50283
- शाहजहांपुर: फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार2
- नगर पंचायत कटरा से नामित सभासद चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल लंगाड़ों के साथ स्वागत किया रजत शर्मा जी मण्डल अध्यक्ष कटरा बीजेपी1
- शाहजहांपुर के खुदागंज नगर स्थित जैन बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कुछ छात्र आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर नवोदित पब्लिक स्कूल का एक छात्र भी मौजूद था। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए समय रहते संज्ञान लेना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और कोई बड़ा विवाद न उत्पन्न हो।1
- हरदोई। जनपद में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मझिला थाना क्षेत्र के अयारी गांव के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही मझिला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।4
- शाहजहांपुर में 6 वर्षी नाबालिक के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिस समय की घटना बताई जा रही है वहां पर गिरफ्तार किया व्यक्ति समय पर मौजूद नहीं था1
- जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान पंचायती राज, जीरो पावर्टी, गौशाला एवं चारा उत्पादन, अन्नपूर्णा भवन, आंगनवाड़ी निर्माण, खेल मैदान, जिम, एमडीएम शेड, गांवों व स्कूलों के खराब रास्तों एवं जलभराव, नए गौशाला निर्माण के लिए स्थल चयन, गौशाला जनसहभागिता भुगतान, कर्मचारियों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं उनके भुगतान की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए जर्जर सामुदायिक शौचालयों की जांच कराने के निर्देश दिए। जिन परिवारों ने दो माह का ओएसआर जमा किया है, उन्हें दो बाल्टी वितरित करने को कहा गया। साथ ही शौचालयों के लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में पूर्ण करने तथा केयरटेकर और पंचायत सहायक का मानदेय समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं निराश्रित गोवंश से दुर्घटना की सूचना मिलती है, तो संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनसहभागिता के तहत जिन लोगों को गोवंश दिए गए हैं, उनके नाम पंचायत भवनों पर वॉल पेंटिंग के जरिए अंकित किए जाएं और शिकायत के लिए संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किए जाएं। नगर निगम की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- Post by User50284