Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर जिले की देवरी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिया
एसएन पटेल पत्रकार
सागर जिले की देवरी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत सड़क पर पड़ी हुई थी डेड बॉडी गढाकोटा । सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई। जिसमें एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की जान गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। जिसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। सड़क पर पड़ी हुई डेड बॉडी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था। यह पूरी घटना गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत सागर दमोह रोड स्थित नयाखेड़ा से सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा में रविवार की देर रात नयाखेड़ा सागर-दमोह रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। ऐसी भी जानकारी है की उसकी डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। जो बुरी तरह चकनाचूर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रही 108 एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और बॉडी को सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां 108 के पायलट प्रदीप पटेल और एमटी धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा बॉडी को सुरक्षित पीएम हाउस में रखवाया गया। मोटर साइकिल दमोह पासिंग बताई जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अज्ञात शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जानकारी जुटाई जा रही है।1
- 📰 19 दिन में लूटकांड का खुलासा, ₹18 लाख का मशरूका बरामद हैदरगढ़ पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 अब भी फरार विदिशा, 27 अप्रैल। जिले के थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 8 अप्रैल को हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये का मशरूका भी बरामद किया है। दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल की शाम ग्राम गुंजारी के पास नदी की पुलिया पर बांसादेही निवासी सराफा व्यापारी मनोज कुमार सोनी (39) अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर डंडों से हमला किया और सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में थाना हैदरगढ़ में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। “360° डिग्री – दृष्टि अभियान” के तहत पुलिस ने 165 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों की पहचान कर 19 दिन के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा उर्फ भावसिंह कुर्मी (बीना), अजय यादव (ललितपुर), जगदीश उर्फ हल्ले कुर्मी (टीकमगढ़) और रणवीर उर्फ भगोले बुन्देला (अशोकनगर) शामिल हैं। वहीं इन्दु राजा और सुमित यादव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों से एक स्कॉर्पियो और एक ब्रेंजा कार सहित करीब 18 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी आगे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़ी घटना टल गई। इस कार्रवाई में थाना हैदरगढ़ पुलिस, साइबर सेल एवं विशेष टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।4
- मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ वार्ड क्रमांक-10 में रहने वाले एक पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। अकेले रहते थे पति-पत्नी जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय उत्तम अहिरवार और उनकी 42 वर्षीय पत्नी हरिबाई घर में अकेले रहते थे। दंपत्ति बीड़ी बनाने का काम कर अपना जीवन यापन करते थे। उनका इकलौता बेटा काम के सिलसिले में सागर में रहता है। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटकते देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। रात को पड़ोसियों के साथ की थी चर्चा हैरानी की बात यह है कि रविवार देर रात तक दोनों पति-पत्नी अपने घर के दरवाजे पर मोहल्ले वालों के साथ बैठे थे। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ने बिल्कुल सामान्य तरीके से बातचीत की थी। उनके व्यवहार से जरा भी आभास नहीं हुआ कि वे ऐसा कोई खौफनाक कदम उठा सकते हैं। जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सागर में रह रहे उनके बेटे को सूचना दी। बेटे के पहुंचने के बाद शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि कुछ घंटों पहले तक सामान्य दिख रहे दंपत्ति ने अचानक मौत को गले लगा लिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।2
- लोकल न्यूज बीना बीना में रामनाम महाराज ने तहसील पहुंच राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गौ माता को माता का दर्जा देने की मांग बीना, सागर। सनातन धर्म में गौ सेवा को विशेष स्थान दिए जाने की परंपरा के बीच बीना में सोमवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। वर्षों से मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज स्वयं तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को विधिवत माता का दर्जा देने की मांग उठाई। रामनाम महाराज अपने समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गौ सुरक्षा, गौ सेवा और गौवंश संरक्षण को लेकर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। ज्ञापन में देशभर में अधिक से अधिक गौशालाओं की स्थापना, गौ हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई। रामनाम महाराज ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की आस्था और संस्कृति की आधारशिला हैं तथा उनकी सुरक्षा और सेवा के लिए सरकार को ठोस एवं कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने गौ संरक्षण को राष्ट्रहित और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने गौ माता को सर्वोच्च सम्मान देने और गौवंश संरक्षण को प्राथमिकता बनाने की मांग की। खास बात यह रही कि सामान्यतः मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज का स्वयं तहसील पहुंचना अनुयायियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। समर्थकों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अब क्षेत्र में यह चर्चा तेज है कि राष्ट्रपति के नाम भेजे गए इस ज्ञापन पर शासन-प्रशासन किस प्रकार की कार्रवाई करता है।1
- Post by बिजय चोहन1
- बीना में गूंजा “गौ माता” का मुद्दा… सड़कों पर उतरा जनसैलाब… और अब उठी मांग—देश में बने सख्त केंद्रीय कानून और बने “गोपालन मंत्रालय”! आखिर क्यों भड़का आक्रोश… देखिए ये खास रिपोर्ट…1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए निकला शहर में पैदल मार्च4
- सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील में पिछले तीन घंटों से जारी मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सबसे बुरा हाल गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी का है, जहाँ किसानों का हजारों क्विंटल अनाज जलमग्न हो गया है। दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मंडी प्रांगण में रखा गेहूं पूरी तरह भीग गया। स्थिति इतनी गंभीर है कि मंडी की नालियों में गेहूं बहता हुआ नजर आया। किसानों का आरोप है कि उनका गेहूं व्यापारियों द्वारा पहले ही खरीदा जा चुका था, लेकिन तौल (वजन) की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। अब अनाज भीग जाने के बाद व्यापारियों ने इसे स्वीकार करने से साफ मना कर दिया है। किसानों पर दोहरी मार: एक तरफ कुदरत की मार और दूसरी तरफ व्यापारियों के इनकार ने किसानों को बेबस कर दिया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने साल भर मेहनत कर फसल तैयार की थी, लेकिन अब उपज बिकने से पहले ही बर्बाद हो गई।4
- Post by बिजय चोहन1