अज्ञात वाहन ने ऐसी टक्क-र मारी की बच नहीं पाया बाइक सवार, नहीं हो पाई शिनाख्त अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत सड़क पर पड़ी हुई थी डेड बॉडी गढाकोटा । सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई। जिसमें एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की जान गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। जिसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। सड़क पर पड़ी हुई डेड बॉडी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था। यह पूरी घटना गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत सागर दमोह रोड स्थित नयाखेड़ा से सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा में रविवार की देर रात नयाखेड़ा सागर-दमोह रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। ऐसी भी जानकारी है की उसकी डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। जो बुरी तरह चकनाचूर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रही 108 एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और बॉडी को सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां 108 के पायलट प्रदीप पटेल और एमटी धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा बॉडी को सुरक्षित पीएम हाउस में रखवाया गया। मोटर साइकिल दमोह पासिंग बताई जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अज्ञात शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जानकारी जुटाई जा रही है।
अज्ञात वाहन ने ऐसी टक्क-र मारी की बच नहीं पाया बाइक सवार, नहीं हो पाई शिनाख्त अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत सड़क पर पड़ी हुई थी डेड बॉडी गढाकोटा । सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई। जिसमें एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की जान गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। जिसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। सड़क पर पड़ी हुई डेड बॉडी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था। यह पूरी घटना गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत सागर दमोह रोड स्थित नयाखेड़ा से सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा में रविवार की देर रात नयाखेड़ा सागर-दमोह रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। ऐसी भी जानकारी है की उसकी डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। जो बुरी तरह चकनाचूर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रही 108 एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और बॉडी को सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां 108 के पायलट प्रदीप पटेल और एमटी धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा बॉडी को सुरक्षित पीएम हाउस में रखवाया गया। मोटर साइकिल दमोह पासिंग बताई जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अज्ञात शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जानकारी जुटाई जा रही है।
- मांगों को लेकर तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में सोमवार के दिन खाद,बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर देशभर के कृषि आदान व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। गढ़ाकोटा क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार महेश दुबे को सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि Agro Input Dealers Association (AIDA), नई दिल्ली एक पंजीकृत संगठन है,जो देशभर के लगभग 5 लाख खाद,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के अनुसार पिछले 10 वर्षों से व्यापारी लगातार कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन बार-बार निवेदन के बावजूद समाधान नहीं हो सका है। इसी के विरोध में 27 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। *मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं* व्यापारियों ने खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन लिंकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,कंपनियों द्वारा खाद की डिलीवरी सीधे विक्रेता के केंद्र तक सुनिश्चित करने,डीलर मार्जिन को बढ़ाकर न्यूनतम 8 प्रतिशत करने तथा ‘साथी’पोर्टल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। इसके अलावा अवैध एच.टी.वी.टी बीजों की बिक्री पर रोक या अधिकृत विक्रेताओं को नियमन के तहत अनुमति देने,सीलबंद पैकेट में गुणवत्ता खराब होने पर विक्रेता को दोषी न मानकर गवाह का दर्जा देने,एक्सपायर्ड कीटनाशकों को कंपनियों द्वारा वापस लेने की कानूनी बाध्यता तय करने की भी मांग रखी गई। व्यापारियों ने नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 में रिटेल डीलरों के लिए बनाए गए कठोर प्रावधानों को शिथिल करने,झूठी शिकायतों पर कार्रवाई से पहले जिला स्तरीय जांच समिति बनाने,लाइसेंस निलंबन की स्थिति में 21 दिनों में स्वतः बहाली तथा हर साल प्रिंसिपल सर्टिफिकेट जोड़ने की अनिवार्यता समाप्त करने की भी बात कही। साथ ही कई राज्यों में बीजों के लिए लागू दोहरी लाइसेंस व्यवस्था को खत्म करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। सरकार को चेतावनी: ज्ञापन के अंत में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय और केंद्रीय कृषि मंत्रालय से एक माह के भीतर ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों पर व्यापक असर पड़ सकता है। ज्ञापन सौंपने में ये रहे शामिल: इस दौरान गढ़ाकोटा अभिषेक पटेरिया,संदीप घोसी सहित सुनील जैन,रघुवीर कुर्मी,खेमचंद गुडारे,वीरेंद्र विश्वकर्मा,मनोहर कुर्मी, देवेंद्र लोधी,अखिलेश जैन सहित बड़ी संख्या में कृषि आदान व्यापारी उपस्थित रहे।1
- दमोह। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के विरोध को लेकर आज सोमवार शाम जिला भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिला विरोधी मानसिकता दिखाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ठोस निर्णय लिए गए हैं और भाजपा ने वादों के बजाय कार्य कर दिखाया है। अर्चना सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के नाम पर केवल राजनीति करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल और उपाध्यक्ष मंजू कटारे ने कहा कि भाजपा महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान सुमन उपाध्याय और प्रिंस जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- BJP का जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा BJP की महिला नेता से पद देने के बदले सेक्स मांग रहा है। मोहनलाल कुशवाहा ने महिला नेता से कहा- 'मेरे साथ हमबिस्तर हो जाओ, तुम्हें जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा' महिला के विरोध करने पर BJP नेता ने ऑफर बढ़ाकर जिला पंचायत का टिकट देने की बात भी कही। महिलाओं के लिए ऐसी घिनौनी सोच और घटिया मानसिकता- BJP नेताओं की पहचान है। एक तरफ BJP महिला सम्मान का ढोंग करती है, दूसरी तरफ उसके नेता अपनी ही पार्टी की महिलाओं की इज्जत रौंदने से बाज नहीं आते। सच है कि BJP का DNA ही महिला विरोधी है, जहां ऐसे वहशियों को संरक्षण और बढ़ावा दिया जाता है। यही इनका असली 'चाल-चरित्र-चेहरा' है। शर्म आनी चाहिए। 📍महोबा, यूपी1
- Post by AASHISH THAKUR 7501
- Post by Shailesh Shrivastava1
- संपूर्ण भारत में गाय और उसके वंश को विशेष दर्जा दिया जाए इसको लेकर आज तमाम शासकीय कार्यालय गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित सरकार द्वारा इसको पत्र दिए गए जिसका आयोजन ओर आगे व्यापक रूप क्या होगा इस वीडियो से समझे1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शिक्षिका पूजा अहिरवार को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायलः बीना-खिमलासा रोड पर हुआ हादसा, भोपाल रेफर किया गया राजेश बबेले बीना। सोमवार की सुबह 7:30 के लगभग जब शिक्षिका पूजा अहिरवार ग्राम खड़ेसरा स्कूल के लिए निकली तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा की आने वाला समय उनका खराब होगा जैसे ही वह खिमलासा रोड सरस्वती स्कूल के पास पहुंची तो एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बीना पहुंचाया गया।गौरतलब है कि खिमलासा रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास एक कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना शिक्षिका के स्कूल जाते समय हुई। उन्हें गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। हादसा सोमवार सुबह की है। *खिमलासा के सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं घायल* घायल शिक्षिका की पहचान पूजा अहिरवार (29) के रूप में हुई है, जो भोपाल की निवासी हैं और बीना की जागेश्वरी कॉलोनी में किराए पर रहती हैं। वह खिमलासा के सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं। *कार ने स्कूटी को मारी टक्कर* सोमवार को पूजा अपनी स्कूटी से बीना से खिमलासा स्थित स्कूल जा रही थीं। बीना के सरस्वती शिशु मंदिर के पास खिमलासा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। *गंभीर हालत में भोपला रेफर* टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में शिक्षिका की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पूजा को पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।3
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत सड़क पर पड़ी हुई थी डेड बॉडी गढाकोटा । सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई। जिसमें एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की जान गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। जिसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। सड़क पर पड़ी हुई डेड बॉडी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था। यह पूरी घटना गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत सागर दमोह रोड स्थित नयाखेड़ा से सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा में रविवार की देर रात नयाखेड़ा सागर-दमोह रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। ऐसी भी जानकारी है की उसकी डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। जो बुरी तरह चकनाचूर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रही 108 एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और बॉडी को सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां 108 के पायलट प्रदीप पटेल और एमटी धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा बॉडी को सुरक्षित पीएम हाउस में रखवाया गया। मोटर साइकिल दमोह पासिंग बताई जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अज्ञात शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जानकारी जुटाई जा रही है।1