कृषि आदान व्यापारियों की देशव्यापी हड़ताल मांगों को लेकर तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में सोमवार के दिन खाद,बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर देशभर के कृषि आदान व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। गढ़ाकोटा क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार महेश दुबे को सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि Agro Input Dealers Association (AIDA), नई दिल्ली एक पंजीकृत संगठन है,जो देशभर के लगभग 5 लाख खाद,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के अनुसार पिछले 10 वर्षों से व्यापारी लगातार कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन बार-बार निवेदन के बावजूद समाधान नहीं हो सका है। इसी के विरोध में 27 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। *मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं* व्यापारियों ने खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन लिंकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,कंपनियों द्वारा खाद की डिलीवरी सीधे विक्रेता के केंद्र तक सुनिश्चित करने,डीलर मार्जिन को बढ़ाकर न्यूनतम 8 प्रतिशत करने तथा ‘साथी’पोर्टल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। इसके अलावा अवैध एच.टी.वी.टी बीजों की बिक्री पर रोक या अधिकृत विक्रेताओं को नियमन के तहत अनुमति देने,सीलबंद पैकेट में गुणवत्ता खराब होने पर विक्रेता को दोषी न मानकर गवाह का दर्जा देने,एक्सपायर्ड कीटनाशकों को कंपनियों द्वारा वापस लेने की कानूनी बाध्यता तय करने की भी मांग रखी गई। व्यापारियों ने नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 में रिटेल डीलरों के लिए बनाए गए कठोर प्रावधानों को शिथिल करने,झूठी शिकायतों पर कार्रवाई से पहले जिला स्तरीय जांच समिति बनाने,लाइसेंस निलंबन की स्थिति में 21 दिनों में स्वतः बहाली तथा हर साल प्रिंसिपल सर्टिफिकेट जोड़ने की अनिवार्यता समाप्त करने की भी बात कही। साथ ही कई राज्यों में बीजों के लिए लागू दोहरी लाइसेंस व्यवस्था को खत्म करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। सरकार को चेतावनी: ज्ञापन के अंत में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय और केंद्रीय कृषि मंत्रालय से एक माह के भीतर ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों पर व्यापक असर पड़ सकता है। ज्ञापन सौंपने में ये रहे शामिल: इस दौरान गढ़ाकोटा अभिषेक पटेरिया,संदीप घोसी सहित सुनील जैन,रघुवीर कुर्मी,खेमचंद गुडारे,वीरेंद्र विश्वकर्मा,मनोहर कुर्मी, देवेंद्र लोधी,अखिलेश जैन सहित बड़ी संख्या में कृषि आदान व्यापारी उपस्थित रहे।

- दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार फुटेरा कला निवासी दीपक अढया (24) पिता मनु अढया और अजय रैकवार (25) पिता परशराम रैकवार किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घुवारा जा रहे थे। इसी दौरान बकायन-फुटेरा मार्ग पर महावीर मंदिर के पास उनकी बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक अढया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना और फुटेरा चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी समारोह को लेकर खुशी का माहौल था, वहां अचानक मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- ब्रेकिंग.. चंदौली जनपद अलीनगर थानाअंतर्गत कटरिया में ट्रक की चपेट में आने से कुंडलिया गांव निवासी एक युवक की मौत1
- Post by RAJESH BABELE2
- Post by एसएन पटेल पत्रकार1
- तेरी मुस्कान से ही शुरू होती है मेरी हर सुबह, तेरे ख्यालों में ही ढलती है मेरी हर शाम। तू पास हो या ना हो, फर्क नहीं पड़ता, तू हर पल रहता है मेरे दिल के आस-पास। 🔥💞😍3
- प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार एक तरफ इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुला रही है जिसका मुद्दा है निंदा प्रस्ताव, लेकिन दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत यह है कि प्रदेश की लाड़ली बहनें अपने ही रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पोषण आहार प्लांट पिछले तीन महीनों से बंद पड़े हैं क्योंकि सरकार ने समय पर अनुदान नहीं दिया, भुगतान नहीं किया। नतीजा यह हुआ कि लाखों महिलाओं की आजीविका छिन गई और जिन स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया जाता था, वही महिलाएं आज मजदूरी करने को मजबूर हैं। आज इन महिलाओं से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को करीब से समझा यह सिर्फ आर्थिक संकट नहीं, बल्कि विश्वास टूटने की कहानी है। सरकार की लगातार उपेक्षा ने उनके सपनों को झकझोर दिया है। यह स्थिति बताती है कि भाजपा के लिए महिला सशक्तिकरण सिर्फ भाषण और इवेंट तक सीमित है, ज़मीन पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पूरी तरह गायब है। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मजबूती के साथ पहली पंक्ति में लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज 241
- दमोह कलेक्ट्रेट में शहर की जल व्यवस्था को लेकर आज रविवार शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शहर में पानी पर्याप्त है, समस्या केवल मिसमैनेजमेंट की है, जिसे तत्काल दूर किया जाए ताकि हर घर तक समय पर समान रूप से पानी पहुंचे। बैठक में नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने वार्डवार समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने जल आपूर्ति सुधारने के लिए तात्कालिक और दीर्घकालीन दो योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। लीकेज, खराब वाल्व, पाइपलाइन बदलाव और असमान जल वितरण को तुरंत दुरुस्त करने को कहा गया। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी को 39 वार्डों का जल वितरण टाइम टेबल एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश दिए गए। सागर संभाग के ईई को भी फोन पर निरीक्षण कर जरूरी कार्य स्वीकृत करने को कहा गया। कलेक्टर ने नागरिकों से भी जल का आम जीवन में महत्व बताते हुए पानी व्यर्थ न बहाने, टोंटियां लगाने और जल की हर बूंद का सम्मान करने की अपील की।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए निकला शहर में पैदल मार्च4
- भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव मे भक्त नाचने लगे कुम्हारी ---- श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन का मुख्य प्रसंग श्री कृष्ण जन्मोत्सव और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया कथावाचक पंडित कृष्ण कांत शास्त्री ने भगवान कृष्ण जन्म उत्सव की कथा प्रमुख श्रोता पुन्नी सेन एवं उनका परिवार सहित ग्रामीण जन धर्म लाभ लेते नजर आये वही आगे की कथा मे वामन अवतार, नरसिंह अवतार और कंस वध की कथा सुनाईं यह दिन भक्ति, उल्लास और भगवान के नर अवतारों के माध्यम से धर्म की स्थापना को दर्शाता है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा में कारागार में भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में श्री कृष्ण के जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया जाता है। श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में नंद बाबा के घर हुए उत्सव का वर्णन, जहां भक्त झूमते-गाते हैं। भजन गायक भगवत सीग, किशन कुशवाहा पेड पर ढोलक पर प्रमोद पटेल सभी का मन मोह लिया सभी भक्तो ने नृत्य किया वामन अवतार राजा बलि के अहंकार को तोड़ने के लिए भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, जिसमें तीन पग में तीनों लोक नाप लिए गए।भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान का नरसिंह रूप धारण करना और हिरण्यकश्यप का वध। बाल लीलाएं श्री कृष्ण की माखन चोरी और बाल लीलाओं के माध्यम से भक्तों को यह संदेश दिया जाता है कि प्रभु के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन का सार है। कथा में संगीत और भजनों के माध्यम से पूरा पंडाल "नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा!1