logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दमोह में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार फुटेरा कला निवासी दीपक अढया (24) पिता मनु अढया और अजय रैकवार (25) पिता परशराम रैकवार किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घुवारा जा रहे थे। इसी दौरान बकायन-फुटेरा मार्ग पर महावीर मंदिर के पास उनकी बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक अढया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना और फुटेरा चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी समारोह को लेकर खुशी का माहौल था, वहां अचानक मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

2 hrs ago
user_Narendra Ahirwar
Narendra Ahirwar
संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

दमोह में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार फुटेरा कला निवासी दीपक अढया (24) पिता मनु अढया और अजय रैकवार (25) पिता परशराम रैकवार किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घुवारा जा रहे थे। इसी दौरान बकायन-फुटेरा मार्ग पर महावीर मंदिर के पास उनकी बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक अढया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना और फुटेरा चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी समारोह को लेकर खुशी का माहौल था, वहां अचानक मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग.. चंदौली जनपद अलीनगर थानाअंतर्गत कटरिया में ट्रक की चपेट में आने से कुंडलिया गांव निवासी एक युवक की मौत
    1
    ब्रेकिंग..
चंदौली जनपद अलीनगर थानाअंतर्गत कटरिया में ट्रक की चपेट में आने से कुंडलिया गांव निवासी एक युवक की मौत
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गरीब परिवार की मदद को आगे आए थाना प्रभारी, बेटी की शादी में भेंट की घरेलू सामग्री
    1
    गरीब परिवार की मदद को आगे आए थाना प्रभारी, बेटी की शादी में भेंट की घरेलू सामग्री
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 6 सांसद सही या 23 लाख जनता? 🤔 Raghav Chadha के बयान के बाद बड़ा सवाल खड़ा… आपकी क्या राय है? Comment में बताएं!”
    1
    6 सांसद सही या 23 लाख जनता? 🤔
Raghav Chadha के बयान के बाद बड़ा सवाल खड़ा…
आपकी क्या राय है? Comment में बताएं!”
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मांगों को लेकर तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में सोमवार के दिन खाद,बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर देशभर के कृषि आदान व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। गढ़ाकोटा क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार महेश दुबे को सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि Agro Input Dealers Association (AIDA), नई दिल्ली एक पंजीकृत संगठन है,जो देशभर के लगभग 5 लाख खाद,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के अनुसार पिछले 10 वर्षों से व्यापारी लगातार कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन बार-बार निवेदन के बावजूद समाधान नहीं हो सका है। इसी के विरोध में 27 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। *मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं* व्यापारियों ने खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन लिंकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,कंपनियों द्वारा खाद की डिलीवरी सीधे विक्रेता के केंद्र तक सुनिश्चित करने,डीलर मार्जिन को बढ़ाकर न्यूनतम 8 प्रतिशत करने तथा ‘साथी’पोर्टल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। इसके अलावा अवैध एच.टी.वी.टी बीजों की बिक्री पर रोक या अधिकृत विक्रेताओं को नियमन के तहत अनुमति देने,सीलबंद पैकेट में गुणवत्ता खराब होने पर विक्रेता को दोषी न मानकर गवाह का दर्जा देने,एक्सपायर्ड कीटनाशकों को कंपनियों द्वारा वापस लेने की कानूनी बाध्यता तय करने की भी मांग रखी गई। व्यापारियों ने नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 में रिटेल डीलरों के लिए बनाए गए कठोर प्रावधानों को शिथिल करने,झूठी शिकायतों पर कार्रवाई से पहले जिला स्तरीय जांच समिति बनाने,लाइसेंस निलंबन की स्थिति में 21 दिनों में स्वतः बहाली तथा हर साल प्रिंसिपल सर्टिफिकेट जोड़ने की अनिवार्यता समाप्त करने की भी बात कही। साथ ही कई राज्यों में बीजों के लिए लागू दोहरी लाइसेंस व्यवस्था को खत्म करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। सरकार को चेतावनी: ज्ञापन के अंत में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय और केंद्रीय कृषि मंत्रालय से एक माह के भीतर ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों पर व्यापक असर पड़ सकता है। ज्ञापन सौंपने में ये रहे शामिल: इस दौरान गढ़ाकोटा अभिषेक पटेरिया,संदीप घोसी सहित सुनील जैन,रघुवीर कुर्मी,खेमचंद गुडारे,वीरेंद्र विश्वकर्मा,मनोहर कुर्मी, देवेंद्र लोधी,अखिलेश जैन सहित बड़ी संख्या में कृषि आदान व्यापारी उपस्थित रहे।
    1
    मांगों को लेकर तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 
गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में सोमवार के दिन खाद,बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर देशभर के कृषि आदान व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। गढ़ाकोटा क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार महेश दुबे को सौंपा 
ज्ञापन में बताया गया कि Agro Input Dealers Association (AIDA), नई दिल्ली एक पंजीकृत संगठन है,जो देशभर के लगभग 5 लाख खाद,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के अनुसार पिछले 10 वर्षों से व्यापारी लगातार कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन बार-बार निवेदन के बावजूद समाधान नहीं हो सका है। इसी के विरोध में 27 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
*मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं*
व्यापारियों ने खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन लिंकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,कंपनियों द्वारा खाद की डिलीवरी सीधे विक्रेता के केंद्र तक सुनिश्चित करने,डीलर मार्जिन को बढ़ाकर न्यूनतम 8 प्रतिशत करने तथा ‘साथी’पोर्टल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की।
इसके अलावा अवैध एच.टी.वी.टी  बीजों की बिक्री पर रोक या अधिकृत विक्रेताओं को नियमन के तहत अनुमति देने,सीलबंद पैकेट में गुणवत्ता खराब होने पर विक्रेता को दोषी न मानकर गवाह का दर्जा देने,एक्सपायर्ड कीटनाशकों को कंपनियों द्वारा वापस लेने की कानूनी बाध्यता तय करने की भी मांग रखी गई।
व्यापारियों ने नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 में रिटेल डीलरों के लिए बनाए गए कठोर प्रावधानों को शिथिल करने,झूठी शिकायतों पर कार्रवाई से पहले जिला स्तरीय जांच समिति बनाने,लाइसेंस निलंबन की स्थिति में 21 दिनों में स्वतः बहाली तथा हर साल प्रिंसिपल सर्टिफिकेट जोड़ने की अनिवार्यता समाप्त करने की भी बात कही।
साथ ही कई राज्यों में बीजों के लिए लागू दोहरी लाइसेंस व्यवस्था को खत्म करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
सरकार को चेतावनी:
ज्ञापन के अंत में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय और केंद्रीय कृषि मंत्रालय से एक माह के भीतर ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों पर व्यापक असर पड़ सकता है।
ज्ञापन सौंपने में ये रहे शामिल:
इस दौरान गढ़ाकोटा अभिषेक पटेरिया,संदीप घोसी सहित सुनील जैन,रघुवीर कुर्मी,खेमचंद गुडारे,वीरेंद्र विश्वकर्मा,मनोहर कुर्मी, देवेंद्र लोधी,अखिलेश जैन सहित बड़ी संख्या में कृषि आदान व्यापारी उपस्थित रहे।
    user_Ravi Soni
    Ravi Soni
    Newspaper publisher गढ़ाकोटा, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गौ माता के सम्मान में आह्वान दमोह। गौ माता के सम्मान में आवाह्न अभियान के तहत शोभायात्रा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने को लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील सागर नाका पहुंची, जहां वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति अध्यक्ष दीपक नेमा द्वारा शपथ दिलाई गई। साथ ही हिंदू संगठन के विक्रांत गुप्ता द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। तहसीलदार रॉबिन जैन को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इस अवसर पर टीआई कोतवाली मनीष कुमार, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी,यातायात और पुलिस बल मौजूद है।
    1
    गौ माता के सम्मान में आह्वान 
दमोह। गौ माता के सम्मान में आवाह्न अभियान के तहत शोभायात्रा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने को लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील सागर नाका पहुंची, जहां वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति अध्यक्ष दीपक नेमा द्वारा शपथ दिलाई गई। साथ ही हिंदू संगठन के विक्रांत गुप्ता द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। तहसीलदार रॉबिन जैन को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इस अवसर पर टीआई कोतवाली मनीष कुमार, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी,यातायात और पुलिस बल मौजूद है।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बड़ी खबर | इंसानियत पर सवाल 📝 खबर विस्तार से: मध्यप्रदेश के कटनी जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, एक घायल मरीज दर्द से कराहता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इलाज देने के बजाय परिजनों को ही 108 एंबुलेंस धुलने की बात कह दी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय लापरवाही दिखाई, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ती गई। यह घटना न सिर्फ सिस्टम की कमजोरी को उजागर करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती है। ⚠️ बड़ा सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब प्राथमिक उपचार भी तुरंत मिलना मुश्किल हो गया है? क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा? वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी�। #mpn
    1
    बड़ी खबर | इंसानियत पर सवाल 📝 खबर विस्तार से: मध्यप्रदेश के कटनी जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, एक घायल मरीज दर्द से कराहता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इलाज देने के बजाय परिजनों को ही 108 एंबुलेंस धुलने की बात कह दी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय लापरवाही दिखाई, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ती गई। यह घटना न सिर्फ सिस्टम की कमजोरी को उजागर करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती है। ⚠️ बड़ा सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब प्राथमिक उपचार भी तुरंत मिलना मुश्किल हो गया है? क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा? वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी�। #mpn
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Bahoriband, Katni•
    1 hr ago
  • दमोह कलेक्ट्रेट में शहर की जल व्यवस्था को लेकर आज रविवार शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शहर में पानी पर्याप्त है, समस्या केवल मिसमैनेजमेंट की है, जिसे तत्काल दूर किया जाए ताकि हर घर तक समय पर समान रूप से पानी पहुंचे। बैठक में नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने वार्डवार समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने जल आपूर्ति सुधारने के लिए तात्कालिक और दीर्घकालीन दो योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। लीकेज, खराब वाल्व, पाइपलाइन बदलाव और असमान जल वितरण को तुरंत दुरुस्त करने को कहा गया। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी को 39 वार्डों का जल वितरण टाइम टेबल एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश दिए गए। सागर संभाग के ईई को भी फोन पर निरीक्षण कर जरूरी कार्य स्वीकृत करने को कहा गया। कलेक्टर ने नागरिकों से भी जल का आम जीवन में महत्व बताते हुए पानी व्यर्थ न बहाने, टोंटियां लगाने और जल की हर बूंद का सम्मान करने की अपील की।
    1
    दमोह कलेक्ट्रेट में शहर की जल व्यवस्था को लेकर आज रविवार शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शहर में पानी पर्याप्त है, समस्या केवल मिसमैनेजमेंट की है, जिसे तत्काल दूर किया जाए ताकि हर घर तक समय पर समान रूप से पानी पहुंचे। बैठक में नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने वार्डवार समस्याएं रखीं।
कलेक्टर ने जल आपूर्ति सुधारने के लिए तात्कालिक और दीर्घकालीन दो योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। लीकेज, खराब वाल्व, पाइपलाइन बदलाव और असमान जल वितरण को तुरंत दुरुस्त करने को कहा गया। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी को 39 वार्डों का जल वितरण टाइम टेबल एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश दिए गए।
सागर संभाग के ईई को भी फोन पर निरीक्षण कर जरूरी कार्य स्वीकृत करने को कहा गया। कलेक्टर ने नागरिकों से भी जल का आम जीवन में महत्व बताते हुए पानी व्यर्थ न बहाने, टोंटियां लगाने और जल की हर बूंद का सम्मान करने की अपील की।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत सड़क पर पड़ी हुई थी डेड बॉडी गढाकोटा । सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई। जिसमें एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की जान गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। जिसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। सड़क पर पड़ी हुई डेड बॉडी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था। यह पूरी घटना गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत सागर दमोह रोड स्थित नयाखेड़ा से सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा में रविवार की देर रात नयाखेड़ा सागर-दमोह रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। ऐसी भी जानकारी है की उसकी डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। जो बुरी तरह चकनाचूर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रही 108 एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और बॉडी को सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां 108 के पायलट प्रदीप पटेल और एमटी धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा बॉडी को सुरक्षित पीएम हाउस में रखवाया गया। मोटर साइकिल दमोह पासिंग बताई जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अज्ञात शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत 
सड़क पर पड़ी हुई थी डेड बॉडी 
गढाकोटा ।  सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई। जिसमें एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की जान गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। जिसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। सड़क पर पड़ी हुई डेड बॉडी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था। यह पूरी घटना गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत सागर दमोह रोड स्थित नयाखेड़ा से सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। 
बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा में रविवार की देर रात नयाखेड़ा सागर-दमोह रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। ऐसी भी जानकारी है की उसकी डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। जो बुरी तरह चकनाचूर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रही 108 एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और बॉडी को सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां 108 के पायलट प्रदीप पटेल और एमटी धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा बॉडी को सुरक्षित पीएम हाउस में रखवाया गया। मोटर साइकिल दमोह पासिंग बताई जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अज्ञात शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Ravi Soni
    Ravi Soni
    Newspaper publisher गढ़ाकोटा, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल विज्ञापन ऐड खबर के लिए संपर्क करें 997477886
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल विज्ञापन ऐड खबर के लिए संपर्क करें 997477886
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Bahoriband, Katni•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.