Shuru
Apke Nagar Ki App…
छोटी बजरिया शराब दुकान को हटाने को लेकर सोपा ज्ञापन। बीना (सागर) छोटी बजरिया शराब दुकान को लेकर लगातार चर्चाओं में आ रही है अभी कुछ दिन पूर्व भी पेट्रोल डालकर आग लगने वाले युवक के बाद शराब दुकान जबरदस्त चर्चाओं में आ गई यहां तक की महिलाओं ने भी आने वाले समय में उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली। सोमवार को डॉ अंबेडकर जनसेवा समिति के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह गोलंदाज के नेतृत्व में छोटी बजरिया भीम वार्ड कलारी हटाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार महोदय जी ज्ञापन सौंपा कलारी दुकान नहीं हटी उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपा वालों जिला अध्यक्ष अनुजाति कांग्रेस अशोक परिहार संस्थापक डी एन साहनी कांग्रेस नेता बलराम अहिरवार समिति शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष बबलू अहिरवार पप्पू अहिरवार (गुऔआ )का नाथू लाल अहिरवार (महादेव खेड़ी)
बिजय चोहन
छोटी बजरिया शराब दुकान को हटाने को लेकर सोपा ज्ञापन। बीना (सागर) छोटी बजरिया शराब दुकान को लेकर लगातार चर्चाओं में आ रही है अभी कुछ दिन पूर्व भी पेट्रोल डालकर आग लगने वाले युवक के बाद शराब दुकान जबरदस्त चर्चाओं में आ गई यहां तक की महिलाओं ने भी आने वाले समय में उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली। सोमवार को डॉ अंबेडकर जनसेवा समिति के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह गोलंदाज के नेतृत्व में छोटी बजरिया भीम वार्ड कलारी हटाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार महोदय जी ज्ञापन सौंपा कलारी दुकान नहीं हटी उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपा वालों जिला अध्यक्ष अनुजाति कांग्रेस अशोक परिहार संस्थापक डी एन साहनी कांग्रेस नेता बलराम अहिरवार समिति शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष बबलू अहिरवार पप्पू अहिरवार (गुऔआ )का नाथू लाल अहिरवार (महादेव खेड़ी)
- User8164Bina, Sagar👌3 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकल न्यूज बीना बीना में रामनाम महाराज ने तहसील पहुंच राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गौ माता को माता का दर्जा देने की मांग बीना, सागर। सनातन धर्म में गौ सेवा को विशेष स्थान दिए जाने की परंपरा के बीच बीना में सोमवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। वर्षों से मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज स्वयं तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को विधिवत माता का दर्जा देने की मांग उठाई। रामनाम महाराज अपने समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गौ सुरक्षा, गौ सेवा और गौवंश संरक्षण को लेकर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। ज्ञापन में देशभर में अधिक से अधिक गौशालाओं की स्थापना, गौ हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई। रामनाम महाराज ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की आस्था और संस्कृति की आधारशिला हैं तथा उनकी सुरक्षा और सेवा के लिए सरकार को ठोस एवं कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने गौ संरक्षण को राष्ट्रहित और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने गौ माता को सर्वोच्च सम्मान देने और गौवंश संरक्षण को प्राथमिकता बनाने की मांग की। खास बात यह रही कि सामान्यतः मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज का स्वयं तहसील पहुंचना अनुयायियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। समर्थकों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अब क्षेत्र में यह चर्चा तेज है कि राष्ट्रपति के नाम भेजे गए इस ज्ञापन पर शासन-प्रशासन किस प्रकार की कार्रवाई करता है।1
- सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील में पिछले तीन घंटों से जारी मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सबसे बुरा हाल गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी का है, जहाँ किसानों का हजारों क्विंटल अनाज जलमग्न हो गया है। दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मंडी प्रांगण में रखा गेहूं पूरी तरह भीग गया। स्थिति इतनी गंभीर है कि मंडी की नालियों में गेहूं बहता हुआ नजर आया। किसानों का आरोप है कि उनका गेहूं व्यापारियों द्वारा पहले ही खरीदा जा चुका था, लेकिन तौल (वजन) की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। अब अनाज भीग जाने के बाद व्यापारियों ने इसे स्वीकार करने से साफ मना कर दिया है। किसानों पर दोहरी मार: एक तरफ कुदरत की मार और दूसरी तरफ व्यापारियों के इनकार ने किसानों को बेबस कर दिया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने साल भर मेहनत कर फसल तैयार की थी, लेकिन अब उपज बिकने से पहले ही बर्बाद हो गई।4
- Post by बिजय चोहन1
- बीना में गूंजा “गौ माता” का मुद्दा… सड़कों पर उतरा जनसैलाब… और अब उठी मांग—देश में बने सख्त केंद्रीय कानून और बने “गोपालन मंत्रालय”! आखिर क्यों भड़का आक्रोश… देखिए ये खास रिपोर्ट…1
- आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर खाद्य सामग्री वितरण, जांच में पुष्टि—ग्रामीणों में आक्रोश पाली। पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर डेट की खाद्य सामग्री वितरित किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को पोषण आहार के रूप में जो पैकेट वितरित किए गए, उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। जब बच्चों के परिजनों ने घर ले जाकर सामग्री की जांच की, तो पैकेटों पर अंकित एक्सपायरी डेट निकल चुकी पाई गई। इसके बाद अभिभावकों ने तत्काल इस मामले को लेकर विरोध जताया और केन्द्र पर पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर पोषण आहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कभी भी गंभीरता से जांच नहीं की गई। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मामले की सूचना पाली तहसील प्रशासन को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार रविन्द्र कुमार मौके पर ग्राम बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मौके पर उपलब्ध खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया, जिसमें एक्सपायर डेट का सामान पाया गया। जांच के दौरान कई महिलाओं और अभिभावकों ने भी वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए और अपनी नाराजगी जाहिर की। तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और पूरी घटना की विस्तृत जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो। इधर, संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, अभिभावकों में अपने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनवाड़ी केन्द्रों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और पोषण आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।1
- जय ओबीसी जय संविधान जय ज्योति जय फुले जय भारत माता की जय1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शिक्षिका पूजा अहिरवार को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायलः बीना-खिमलासा रोड पर हुआ हादसा, भोपाल रेफर किया गया राजेश बबेले बीना। सोमवार की सुबह 7:30 के लगभग जब शिक्षिका पूजा अहिरवार ग्राम खड़ेसरा स्कूल के लिए निकली तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा की आने वाला समय उनका खराब होगा जैसे ही वह खिमलासा रोड सरस्वती स्कूल के पास पहुंची तो एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बीना पहुंचाया गया।गौरतलब है कि खिमलासा रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास एक कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना शिक्षिका के स्कूल जाते समय हुई। उन्हें गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। हादसा सोमवार सुबह की है। *खिमलासा के सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं घायल* घायल शिक्षिका की पहचान पूजा अहिरवार (29) के रूप में हुई है, जो भोपाल की निवासी हैं और बीना की जागेश्वरी कॉलोनी में किराए पर रहती हैं। वह खिमलासा के सरकारी स्कूल में पदस्थ हैं। *कार ने स्कूटी को मारी टक्कर* सोमवार को पूजा अपनी स्कूटी से बीना से खिमलासा स्थित स्कूल जा रही थीं। बीना के सरस्वती शिशु मंदिर के पास खिमलासा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। *गंभीर हालत में भोपला रेफर* टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में शिक्षिका की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पूजा को पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।3
- सागर 27 अप्रैल 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सागर जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय सागर, शासकीय संभागीय आई.टी.आई. सागर तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय संभागीय आईटीआई सागर परिसर में “युवा संगम” कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए कुल 292 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक पंजीयन कराया, जिनमें से 176 अभ्यर्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को स्थानीय एवं राष्ट्रीय कंपनियों से जोड़ना, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा स्वरोजगार योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश स्तर की अनेक निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से हीरो मोटरसाइकिल भगवानगंज सागर, मदर्सन पीथमपुर, भारतीय जीवन बीमा निगम सागर, पेटीएम, शिवशक्ति एग्रीटेक प्रा. लि. सागर, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड प्रा. लि. सागर, अवसर कंपनी, माय लाइफ स्टाइल मार्केटिंग ग्लोबल प्रा. लि. सागर, गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स गुना, ग्रेनुअल ऑर्गेनिक प्रा. लि. सागर, गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर एवं जील फैब्रिक पीथमपुर आदि शामिल रहीं। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी कंपनी नीतियों एवं अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुरूप साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन किया गया तथा चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अनेक युवाओं ने पहली बार सीधे कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ने का अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनके आत्मविश्वास एवं रोजगार संभावनाओं में वृद्धि हुई। स्वरोजगार के क्षेत्र में भी कार्यक्रम का विशेष महत्व रहा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर से उपस्थित श्री अंकित पाठक द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत 05 लाभार्थियों को ₹42 लाख की ऋण प्रदान किया। इससे युवाओं को स्वयं का व्यवसाय आरंभ करने हेतु प्रेरणा एवं आर्थिक सहयोग मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को “मानसिक स्वास्थ्य हेतु नशा मुक्ति की शपथ” दिलाई गई, ताकि वे स्वस्थ, सकारात्मक एवं उत्पादक जीवनशैली अपनाएं। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों की काउंसलिंग की गई, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास वृद्धि तथा रोजगार साक्षात्कार हेतु आवश्यक व्यवहारिक कौशल की जानकारी प्रदान की गई। मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। श्री प्रमेन्द्र शर्मा, प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी सागर, संस्था प्राचार्य वर्ग 2 सुश्री पूजा तिवारी, प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक श्री आर. के. दुबे द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वहीं संभागीय प्लेसमेंट अधिकारी श्री परमानंद सेन द्वारा पूरे आयोजन का सफल समन्वयन एवं संचालन किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण अधिकारी श्री नितिन खरे, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री सुनील लड़िया, एवं मेहमान प्रवक्ता श्री राहुल रैकवार, श्री सचिन राही, वरिष्ठ लिपिक श्री राम यादव, श्री महेश सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग अत्यंत प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में जिला रोजगार अधिकारी एवं उपस्थित कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से ऑफर लेटर वितरित किए गए। अभ्यर्थियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन सागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त कदम हैं।4