युवक के पेट में गोली लगी बाइक चलाते समय कमर में लगे अवैध तमंचे से हुआ फायर हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा गांव निवासी अरविंद 32 वर्ष अपने भाइयों राजू और धर्मेंद्र के साथ कीरतपूरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बुधवार को तीनों एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक गोली चल गई। बताया गया कि अरविंद ने अपनी कमर में एक लोडेड अवैध तमंचा खोंस रखा था। इसी दौरान तमंचे से अचानक फायर हो गया और गोली अरविंद के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद घायल अरविंद को उसके भाई राजू पाल और धर्मेंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए। चिकित्सकों द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ने पहले गोलमोल जवाब दिए। हालांकि, पुलिस तक मामला पहुंचने की आशंका पर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. संतोष राजपूत ने बताया कि घायल युवक के पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि गोली का एंट्री पॉइंट तो दिख रहा है, लेकिन एग्जिट पॉइंट नहीं मिला है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई। इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।4
- हमीरपुर:-विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर जलशक्ति राज्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता कर साधा विपक्षी पार्टियों पर निशाना, राज्यमंत्री बोले विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है, विधेयक का विरोध करने वाले लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा, सदन में केवल एक विधेयक नही गिरा बल्कि विपक्ष देश की आधी आबादी की नजरों हमेशा के लिए गिर गया है, समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक खतरनाक मांग की थी जबकि देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है, सरकार महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ेगी ताकि महिलाओं को उनके अधिकार मिल सके, आने वाले समय में महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने लोगों को देश की आधी आबादी हाशिये पर पहुँचा देगी, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बची खुची राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी, राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा, वही सोशल मीडिया पर वायरल और विपक्ष द्वारा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कथित तौर पर मंगलवार के दिन मछली खाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हो सकता है लेकिन हमने तो नहीं देखा लेकिन जो आहार है वह उनका स्वयं का विषय है। जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला। BYTE:-रामकेश निषाद(जलशक्ति राज्य मंत्री यूपी सरकार)1
- swasa Bujurg gaw ki sadak bahut hi kharab ho gayi hai or Swasa Bujurg gaw ke Pradhan ne 6 mahine pahle adhi sadak Bana kr chhod diya hai or ab baki jo aadhi sadak hai usme Pani bhar jata hai jo sadak se aane Jane walo ko bahut hi dikkat hoti hai to please poori sadak banwane ka kast kre1
- दुल्हन के लिए शादी का लहंगा बुक कराने जा रही दो चचेरी बहनों और एक भाई की हुई मौत, बाइक सवार एक युवती की मौके पर हुई थी मौत व दूसरी युवती व युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, तेज रफ्तार बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत में हुई तीन चचेरे भाई बहनों की मौत , 25 तारीख को होनी थी शादी जिसके लिए चल रही थी तैयारी, शादी वाले घर में हुई तीन मौतों से शादी की खुशियां मातम में हुई तब्दील, मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के राठ खुर्रा का,4
- घाटमपुर में उप जिलाधिकारी ने नौरंगा वी-पैक्स गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। गुरुवार को किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और खरीद प्रक्रिया का जायजा लेना था। उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह के निर्देशानुसार, केंद्र पर किसानों के लिए शीतल पेयजल और थकान मिटाने हेतु गुड़ की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए किसानों के बैठने के लिए उचित छाया और शेड के कड़े इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान, उप जिलाधिकारी ने खरीद के लिए केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरियों की उपलब्धता की जांच की, ताकि गेहूं की तौल में कोई देरी न हो। बिचौलियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सुझाव एवं शिकायत पंजिका को अनिवार्य किया गया है। किसानों का फीडबैक दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें उनकी उपज का सीधा और उचित लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त, शासन की गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम अविचल प्रताप सिंह स्वयं वीडियो कॉल के जरिए समय-समय पर केंद्रों की स्थिति और व्यवस्थाओं का सत्यापन करेंगे। केंद्र प्रभारी को अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की कमी को तत्काल दूर करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।1
- मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष (30) पुत्र जाली वर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संतोष ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां कुंवर बाई ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को उसकी पत्नी कोमल और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया था। इसी घटना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।2
- मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा निवासी संतोष (30)पुत्र जाली वर्मा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरोँ ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ कुंवर बाई का आरोप है कि, उसके बेटे को ससुराल में पत्नी कोमल और उसके परिवार वालों ने बेरहमी से मारा था जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली है।1
- मौदहा हमीरपुर बुधवार देररात एक पक्के मकान का आधा हिस्सा भरभरा कर रोड में गिर गया जिससे बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से आवागमन बाधित हो गया। कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा सैनी गेस्ट हाउस के निकट स्थित डा. अशोक कुमार गुप्ता पढोरी वाले के मकान का कुछ हिस्सा बुधवार देररात सडक पर भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ नहीं तो कुछ समय बाद इसी रास्ते से एक बारात की बिदाई होना थी। मकान का हिस्सा गिरने से बिजली के तार गिर गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया जिसे बिजली विभाग ने रात में ही सही कर दिया।4