आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद की बात आई सामने रिपोर्टर संजीव कुमार राणा बदायूं बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कथरा खगेई में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान योगेंद्र पुत्र रामनिवास, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक योगेंद्र नोएडा में एक स्कूल की कैंटीन में काम करता था। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद को लेकर परेशान था। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि योगेंद्र का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जितेंद्र के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से कोर्ट में भी केस किया गया था, जिसके चलते योगेंद्र तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे। जितेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि योगेंद्र के ससुर पप्पू पुत्र भगवान दास निवासी सिसैया गुसाई, थाना दातागंज, जिला बदायूं करीब एक वर्ष से अपनी बेटी सूबी को ससुराल नहीं भेज रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई जितेंद्र ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मूसाझाग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उपनिरीक्षक मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, ललित सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन युवक की मौत को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद की बात आई सामने रिपोर्टर संजीव कुमार राणा बदायूं बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कथरा खगेई में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान योगेंद्र पुत्र रामनिवास, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में
हुई है। परिजनों के मुताबिक योगेंद्र नोएडा में एक स्कूल की कैंटीन में काम करता था। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद को लेकर परेशान था। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि योगेंद्र का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जितेंद्र के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से कोर्ट में भी केस किया गया था, जिसके चलते योगेंद्र तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे। जितेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि
योगेंद्र के ससुर पप्पू पुत्र भगवान दास निवासी सिसैया गुसाई, थाना दातागंज, जिला बदायूं करीब एक वर्ष से अपनी बेटी सूबी को ससुराल नहीं भेज रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई जितेंद्र ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मूसाझाग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और
आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उपनिरीक्षक मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, ललित सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन युवक की मौत को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
- 🚩 कछला में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन । 🚩 कछला में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन बदायूं। राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के बदायूं आगमन पर कछला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, सचिन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गीता शाक्य के कछला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया। #GeetaShakya #BJP #Badaun #Kachhla #BJPNews #JanpadNews24UP #बदायूं #कछला #भाजपा बदायूं। राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के बदायूं आगमन पर कछला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, सचिन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गीता शाक्य के कछला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया। #GeetaShakya #BJP #Badaun #Kachhla #BJPNews #JanpadNews24UP #बदायूं #कछला #भाजपा1
- श्रेष्ठ ज्ञान से राष्ट्र का गौरव बने बालिकाएं : संजीव बालिकाएं अपनी अद्भुत क्षमता को पहचान राष्ट्रहित में लगाए : प्रधानाचार्या| उझानी (बदायूॅं) / नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। मां दुर्गा कंपनी ओवर आल चैंपियन रही। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपनी अद्भुत क्षमता को पहचानें और अपनी शक्ति को सृजन के कार्य में लगाएं। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं श्रेष्ठ ज्ञान से राष्ट्र का मस्तक ऊंचा करें। अपने कर्त्तव्यों और अधिकारों को जानें और अपनी शक्ति और सामर्थ्य को राष्ट्रहित में लगाएं। शिक्षिका सरिता शर्मा, इच्छा तिवारी, राजकुमारी पाल निर्णायक के रूप में रहीं। जूनियर वर्ग में पार्वती कंपनी प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई कंपनी द्वितीय, मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में मां दुर्गा कंपनी प्रथम, श्री राधा कृष्ण कंपनी द्वितीय, भारत माता और मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रहीं। मां संतोषी, मां काली, धरती माता, मीराबाई को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेता कंपनियों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या वीरू, शिक्षिका वसीम निगहत खानम और रंजू कुमारी ने सम्मानित किया।गाइड कैप्टन रजनी कुमारी और प्रेमलता शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षिका मुस्कान शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन गुप्ता, पूजा चौहान, रोहिल्ला नाज, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, अमीर बानो, सुषमा तिवारी आदि मौजूद रहीं।1
- गंगा एक्सप्रेसवे पर नींद की झपकी से पलटा ट्रक, एक घायल वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर ग्राम कंजुआ और पस्तोर के बीच गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक चालक को नींद आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर एक साइड से दूसरी साइड पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए राहत-बचाव का कार्य जारी रखा गया। हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है, जबकि ट्रक में मौजूद कनेक्टर के पैरों में चोट आई है। घायल कनेक्टर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। हादसे के कारण गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक व्यवस्था की गई है।1
- बहजोई कलेक्ट्रेट पर ASP का प्रदर्शन 🔥 आरक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन | संभल बहजोई कलेक्ट्रेट पर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन बहजोई कलेक्ट्रेट पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। #बहजोई #संभल #आजादसमाजपार्टी #आरक्षण #ज्ञापन #SambhalNews #BahjoiNews #BreakingNews1
- दातागंज-बदायूं, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में जुटे गुप्ता वैश्य समाज की संगोष्ठी का आयोजन सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज, दातागंज के परिसर में संपन्न हुआ दातागंज-बदायूं, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में जुटे गुप्ता वैश्य समाज की संगोष्ठी का आयोजन सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज, दातागंज के परिसर में संपन्न हुआ संवाददाता हुकुम सिंह भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। संगोष्ठी में समाज के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में बदायूँ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया)एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) उपस्थित रहे। मंच संचालन व्यापारी नेता विनोद अग्रवाल ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दातागंज *विधायक राजीव कुमार सिंह* ने कहा कि वैश्य समाज सदैव से अर्थव्यवस्था की रीढ़ और सामाजिक सेवा का अग्रदूत रहा है। व्यापार से लेकर राष्ट्रहित और धर्म के प्रत्येक कार्य में समाज की अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज के मान-सम्मान, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। इस अवसर पर दातागंज नगर पालिका चेयरमैन पति अनूप कुमार गुप्ता, उसावां के पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता धर्मेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना लाल गुप्ता, पत्रकार एवं तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय गुप्ता एडवोकेट, पत्रकार गौरव गुप्ता, व्यापारी प्रदीप गुप्ता (पप्पू), श्रीकृष्ण गुप्ता उर्फ पुजारी, दीपक गुप्ता, ध्रुव देव गुप्ता, अनुरोध गुप्ता, विशाल गुप्ता प्रधान तथा शिव कुमार गुप्ता, राजन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के गुप्ता वैश्य समाज के वरिष्ठजन भारी संख्या में मौजूद रहे।4
- शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर उठे सवाल, वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर... बैरमई बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सुबह के करीब 8 बजकर 30 मिनट... और स्कूल के बाहर खड़े नजर आए बच्चे! सवाल ये है कि आखिर निर्धारित समय तक विद्यालय में शिक्षक क्यों नहीं पहुंचे? क्या स्कूल की व्यवस्थाओं की निगरानी में कहीं कमी रह गई? और अगर जांच में लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। विभाग ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं बीएसए नवीन कुमार का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल निगाहें जांच पर टिकी हैं... क्योंकि मामला सीधे बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की समयबद्ध व्यवस्था से जुड़ा है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारी को लेकर विभाग क्या कार्रवाई करता है। बैरमई बुजुर्ग से आप तक लाइव 24 न्यूज़ के लिए रिपोर्ट।1
- भगवत प्रेमियों ने निकाली कलश यात्रा, मातृशक्ति ने उठाए मंगल कलश भगवान दास पैलेस में आज से आरंभ होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन| उझानी (बदायूॅं) / भगवान दास पैलेस में आज से आरंभ हो रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व भगवत प्रेमियों ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जिसमें मातृ-शक्तियों ने मंगल कलश उठाकर लोगों के मंगल की मंगलकामना प्रभु से की। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई लिंक रोड स्थित भगवान दास पैलेस पहुंच कर विसर्जित हुई। कलश यात्रा में कथा वाचक आकाश कृष्ण शास्त्री के अलावा दीपक गर्ग, राजेश बार्ष्णेय "रामू", मोहन बार्ष्णेय, शशी भार्गव, करुणा सोलंकी, बेबी शर्मा सहित तमाम मातृशक्ति और भगवत प्रेमी मौजूद रहे।1
- ककराला में दिनदहाड़े बड़ी चोरी! 10 तोले सोना, 1 किलो चांदी और ₹1 लाख नकद लेकर फरार चोर। बदायूं से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ककराला में दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामला ककराला के वार्ड नंबर 6 का है। यहां निवासी मुकर्रब अली खां पुत्र इरशाद अली खां के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ा और घर में रखे करीब 10 तोले सोने के आभूषण, 1 किलो चांदी और करीब 1 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजनों को मकान में चोरी होने का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार की ओर से ककराला पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े सुराग जुटा रही है। चोरी की इस वारदात में शामिल आरोपियों तक पुलिस कब तक पहुंचती है, यह देखने वाली बात होगी। बदायूं से जनपद न्यूज़ 24 यूपी के लिए यह खबर।1
- जय भीम जय संविधान सभी साथियों को इस वीडियो के माध्यम से सूचित करना चाहते हुए कहना चाहता हूं कि जिन लोगों ने आवास योजना में लाभ लिया है उन लोगों के नाम उजागर होने चाहिए और जनता के सामने इन लोगों के असली चेहरे अब सबके सामने आने चाहिए1