Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहजोई कलेक्ट्रेट पर ASP का प्रदर्शन 🔥 आरक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन | संभल बहजोई कलेक्ट्रेट पर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन बहजोई कलेक्ट्रेट पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। #बहजोई #संभल #आजादसमाजपार्टी #आरक्षण #ज्ञापन #SambhalNews #BahjoiNews #BreakingNews
SR NEWS 24X7 LIVE
बहजोई कलेक्ट्रेट पर ASP का प्रदर्शन 🔥 आरक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन | संभल बहजोई कलेक्ट्रेट पर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन बहजोई कलेक्ट्रेट पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। #बहजोई #संभल #आजादसमाजपार्टी #आरक्षण #ज्ञापन #SambhalNews #BahjoiNews #BreakingNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚩 कछला में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन । 🚩 कछला में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन बदायूं। राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के बदायूं आगमन पर कछला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, सचिन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गीता शाक्य के कछला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया। #GeetaShakya #BJP #Badaun #Kachhla #BJPNews #JanpadNews24UP #बदायूं #कछला #भाजपा बदायूं। राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के बदायूं आगमन पर कछला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, सचिन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गीता शाक्य के कछला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया। #GeetaShakya #BJP #Badaun #Kachhla #BJPNews #JanpadNews24UP #बदायूं #कछला #भाजपा1
- *गीता शाक्य के बदायूँ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* *गीता शाक्य के बदायूँ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* बदायूँ :- राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के बदायूँ आगमन पर कछला स्थित बदायूँ बॉर्डर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।2
- गीता शाक्य के बदायूँ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* गीता शाक्य के बदायूँ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* बदायूँ :- राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य के बदायूँ आगमन पर कछला स्थित बदायूँ बॉर्डर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।1
- श्रेष्ठ ज्ञान से राष्ट्र का गौरव बने बालिकाएं : संजीव बालिकाएं अपनी अद्भुत क्षमता को पहचान राष्ट्रहित में लगाए : प्रधानाचार्या| उझानी (बदायूॅं) / नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। मां दुर्गा कंपनी ओवर आल चैंपियन रही। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपनी अद्भुत क्षमता को पहचानें और अपनी शक्ति को सृजन के कार्य में लगाएं। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं श्रेष्ठ ज्ञान से राष्ट्र का मस्तक ऊंचा करें। अपने कर्त्तव्यों और अधिकारों को जानें और अपनी शक्ति और सामर्थ्य को राष्ट्रहित में लगाएं। शिक्षिका सरिता शर्मा, इच्छा तिवारी, राजकुमारी पाल निर्णायक के रूप में रहीं। जूनियर वर्ग में पार्वती कंपनी प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई कंपनी द्वितीय, मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में मां दुर्गा कंपनी प्रथम, श्री राधा कृष्ण कंपनी द्वितीय, भारत माता और मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रहीं। मां संतोषी, मां काली, धरती माता, मीराबाई को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेता कंपनियों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या वीरू, शिक्षिका वसीम निगहत खानम और रंजू कुमारी ने सम्मानित किया।गाइड कैप्टन रजनी कुमारी और प्रेमलता शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षिका मुस्कान शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन गुप्ता, पूजा चौहान, रोहिल्ला नाज, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, अमीर बानो, सुषमा तिवारी आदि मौजूद रहीं।1
- गंगा एक्सप्रेसवे पर नींद की झपकी से पलटा ट्रक, एक घायल वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर ग्राम कंजुआ और पस्तोर के बीच गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक चालक को नींद आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर एक साइड से दूसरी साइड पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए राहत-बचाव का कार्य जारी रखा गया। हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है, जबकि ट्रक में मौजूद कनेक्टर के पैरों में चोट आई है। घायल कनेक्टर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। हादसे के कारण गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक व्यवस्था की गई है।1
- भगवत प्रेमियों ने निकाली कलश यात्रा, मातृशक्ति ने उठाए मंगल कलश भगवान दास पैलेस में आज से आरंभ होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन| उझानी (बदायूॅं) / भगवान दास पैलेस में आज से आरंभ हो रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व भगवत प्रेमियों ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जिसमें मातृ-शक्तियों ने मंगल कलश उठाकर लोगों के मंगल की मंगलकामना प्रभु से की। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई लिंक रोड स्थित भगवान दास पैलेस पहुंच कर विसर्जित हुई। कलश यात्रा में कथा वाचक आकाश कृष्ण शास्त्री के अलावा दीपक गर्ग, राजेश बार्ष्णेय "रामू", मोहन बार्ष्णेय, शशी भार्गव, करुणा सोलंकी, बेबी शर्मा सहित तमाम मातृशक्ति और भगवत प्रेमी मौजूद रहे।1
- ककराला में दिनदहाड़े बड़ी चोरी! 10 तोले सोना, 1 किलो चांदी और ₹1 लाख नकद लेकर फरार चोर। बदायूं से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ककराला में दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामला ककराला के वार्ड नंबर 6 का है। यहां निवासी मुकर्रब अली खां पुत्र इरशाद अली खां के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ा और घर में रखे करीब 10 तोले सोने के आभूषण, 1 किलो चांदी और करीब 1 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजनों को मकान में चोरी होने का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार की ओर से ककराला पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े सुराग जुटा रही है। चोरी की इस वारदात में शामिल आरोपियों तक पुलिस कब तक पहुंचती है, यह देखने वाली बात होगी। बदायूं से जनपद न्यूज़ 24 यूपी के लिए यह खबर।1
- कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार कासगंज। अशोक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास 18 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।1
- जमुई जैसा कांड अब समस्तीपुर में भी, सुनसान सड़क पर लड़की से छेड़खानी, हाथ मरोड़ा, गालियां दी, वीडियो वायरल... समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना दोहरायी गयी, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर में बांध बाइपास रोड पर एक लड़के के साथ जा रही लड़की को कुछ स्थानीय युवकों ने पकड़कर छेड़खानी व बैड-टच किया वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में समस्तीपुर पुलिस, Samastipur Town Media से हुई बातचीत में SP अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की मामला अतिसंवेदनशील है, आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले युवक जगतसिंहपुर गांव के ही बताये जा रहे हैं, बताया जा रहा है की लड़की किसी लड़के के साथ जा रही थी, रास्ते में रूक कर वह फोटो ले रही थी, तभी आसपास के लड़को ने पहुंचकर उससे गाली-गलौज व छेड़खानी करनी शुरू कर दी, इसका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है #Samastipur #SamastipurPolice #SP #Viral #VideoViral1