Shuru
Apke Nagar Ki App…
कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार कासगंज। अशोक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास 18 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
निरपेक्ष समाचार 24*7
कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार कासगंज। अशोक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास 18 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार कासगंज। अशोक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास 18 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।1
- रायबरेली से अखिलेश यादव ने शुरू की चुनावी तैयारी, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब रायबरेली से अखिलेश यादव ने शुरू की चुनावी तैयारी, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब1
- हुजूर गौसे आज़म की शान में निकाला गया जुलूसे गौसिया 2023,24,251
- कासगंज: बिना समाधान किए बिजली विभाग ने बंद कीं 50 से ज्यादा शिकायतें, 45 दिनों से लो-वोल्टेज का महा-फर्जीवाड़ा। महोदय, कासगंज बिजली विभाग की घोर तानाशाही और डिजिटल भ्रष्टाचार का दूसरा सबसे बड़ा साक्ष्य प्रस्तुत है। हमारे ग्राम-बंगश नगर (तहसील-पटियाली) में नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद पिछले 45 दिनों में 1 घंटे के लिए भी फुल लाइट (220V) नहीं आई है। आधे गांव में लगातार भयंकर लो-वोल्टेज (150V) की समस्या बनी हुई है। धरातल पर बिना कोई समाधान किए, अधिकारियों ने प्रार्थी की 50 से अधिक ऑनलाइन शिकायतों को फर्जी तरीके से कागजों पर 'निस्तारित' दिखाकर बंद कर दिया है। अधिकारी रिपोर्ट में लिख रहे हैं कि "वोल्टेज सामान्य है", जबकि हकीकत में सिर्फ 150 वोल्ट करंट आ रहा है। खुद सब-स्टेशन के कर्मचारी ने फोन पर माना है कि मुख्य लाइन लंबी होने से समस्या है, परंतु मेरे गांव में दूसरे ट्रांसफार्मर पर फुल 220 आ रहे हैं फिर भी कागजी समाधान दिखाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही, विभाग का कोई कर्मचारी पिछले 9 महीनों से गांव में मीटर की जांच करने या बिल निकालने नहीं आया है और दफ्तर में बैठकर मर्जी से गलत बिल थोपा जा रहा है। प्रार्थी सही बिल का भुगतान करने को तुरंत तैयार है। हमारी माननीय मुख्यमंत्री जी, ऊर्जा मंत्री जी और सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance) से करबद्ध प्रार्थना है कि बिना समाधान किए बार-बार फर्जी रिपोर्ट लगाकर सरकार को गुमराह करने वाले कासगंज के इन दोषी अधिकारियों पर तुरंत सख्त कानूनी व निलंबन की कार्रवाई की जाए। प्रार्थी: सरवन ग्राम: बंगश नगर, पटियाली (कासगंज) मोबाइल नंबर: 9536350625 @dvvnlhq @UPPCLLKO @EnergyMinUP @CMOfficeUP @upvigilance#Kasganj #LowVoltage #Patiali #JansunwaiFraud #UPNews #CorruptOfficials1
- बहजोई कलेक्ट्रेट पर ASP का प्रदर्शन 🔥 आरक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन | संभल बहजोई कलेक्ट्रेट पर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन बहजोई कलेक्ट्रेट पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। #बहजोई #संभल #आजादसमाजपार्टी #आरक्षण #ज्ञापन #SambhalNews #BahjoiNews #BreakingNews1
- बदायूं। न्यायालय परिसर में भीड़ का फायदा उठा असमाजिक तत्वों ने वादकारियों की जेबों से रुपया और मोबाइल चोरी कर लिए। वादकारियों की शिकायत के बाद परिसर से पुलिस कर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों के पास से कोई नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। पुलिस दोनों को अपने साथ पूछताछ का ले गई है। गुरूवार की दोपहर जजी परिसर में वादकारियों की विभिन्न न्यायालयों में गहमागहमी थी इसी दौरान भीड़ में कुछ असमाजिक तत्व शामिल हो गए और कई वादकारियों की जेब से रुपया और एक युवक के जेब से कीमती मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी होने के बाद युवक ने पुलिस कर्मियों से इसकी शिकायत की। जब मोबाइल चोरी की बात वादकारियों को पता चली तब उन्होंने भी अपनी जेबें देखी तोे कई के जेब से रुपया गायब मिले। बताते है कि इस दौरान दो संदिग्ध नजर आने पर वादकारियों ने न्यायालय की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को उनके बारे में बताया तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की मगर वह संतोषजनक जबाब पुलिस को नही दे पाए जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान जामा तलाशी लेने पर एक युवक के पास कोई नशीला पदार्थ भी मिला है।1
- चार यूनिट पर चार किलो राशन काटने का आरोप, राशन डीलर का वीडियो सामने आया1
- आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद की बात आई सामने रिपोर्टर संजीव कुमार राणा बदायूं बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कथरा खगेई में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान योगेंद्र पुत्र रामनिवास, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक योगेंद्र नोएडा में एक स्कूल की कैंटीन में काम करता था। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद को लेकर परेशान था। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि योगेंद्र का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जितेंद्र के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से कोर्ट में भी केस किया गया था, जिसके चलते योगेंद्र तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे। जितेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि योगेंद्र के ससुर पप्पू पुत्र भगवान दास निवासी सिसैया गुसाई, थाना दातागंज, जिला बदायूं करीब एक वर्ष से अपनी बेटी सूबी को ससुराल नहीं भेज रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई जितेंद्र ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मूसाझाग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उपनिरीक्षक मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, ललित सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन युवक की मौत को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।4