logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गायत्री नगर में भागवत और रामकथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयघोषों से गूंजा पंडाल औरैया। नगर के हाईवे किनारे स्थित गायत्री नगर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा महोत्सव के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया। भजन-कीर्तन, भगवान के जयघोष और आध्यात्मिक माहौल ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। श्रीमद्भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित सतीश अवस्थी ने भगवान कपिल देव की दिव्य कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान कपिल ने माता देवहूति को ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का उपदेश देकर मोक्ष का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ईश्वर भक्ति और सत्कर्मों के माध्यम से जीवन को सफल बनाना चाहिए। कथा के दौरान सती अनसूइया के पतिव्रता धर्म की प्रेरणादायक कथा तथा ध्रुव चरित्र का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि दृढ़ संकल्प, तपस्या और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा से बालक ध्रुव ने अमर पद प्राप्त किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे और पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा नजर आया। सायंकालीन बेला में आयोजित श्रीराम कथा में आशु जी महाराज ने भगवान श्रीराम के अवतार का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने राम जन्मोत्सव और भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का बाल स्वरूप भक्तों के हृदय में प्रेम, करुणा और भक्ति का संचार करता है। आयोजन परीक्षित रघुराज सिंह सेंगर एवं उनकी धर्मपत्नी विमलेश देवी द्वारा कराया जा रहा है। कथा में जनक दुलारी, बलराम सिंह, ओम प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, लल्ला शर्मा, मोहित पांडे, गोपाल, पवन प्रताप, मानवेंद्र, धीरेंद्र प्रताप, हितेश सिंह, हर्षित सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, पवन गोरे, कुंदन, पंकज अवस्थी, अभिषेक पोरवाल, भूरे दीक्षित, अखिलेश पांडे, बैकुंठ दुबे, अनिल तिवारी एडवोकेट अग्रज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
57db66a5-5ac1-47a9-a887-b7bc2cbdfec3

गायत्री नगर में भागवत और रामकथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयघोषों से गूंजा पंडाल औरैया। नगर के हाईवे किनारे स्थित गायत्री नगर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा महोत्सव के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया। भजन-कीर्तन, भगवान के जयघोष और आध्यात्मिक माहौल ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। श्रीमद्भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित सतीश अवस्थी ने भगवान कपिल देव की दिव्य कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान कपिल ने माता देवहूति को ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का उपदेश देकर मोक्ष का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ईश्वर भक्ति और सत्कर्मों के माध्यम से जीवन को सफल बनाना चाहिए। कथा के दौरान सती अनसूइया के पतिव्रता धर्म की प्रेरणादायक कथा तथा ध्रुव चरित्र का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि दृढ़ संकल्प, तपस्या और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा से बालक ध्रुव ने अमर पद प्राप्त किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक

2e2fe8cc-6912-494c-8753-241093ceba05

हो उठे और पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा नजर आया। सायंकालीन बेला में आयोजित श्रीराम कथा में आशु जी महाराज ने भगवान श्रीराम के अवतार का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने राम जन्मोत्सव और भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का बाल स्वरूप भक्तों के हृदय में प्रेम, करुणा और भक्ति का संचार करता है। आयोजन परीक्षित रघुराज सिंह सेंगर एवं उनकी धर्मपत्नी विमलेश देवी द्वारा कराया जा रहा है। कथा में जनक दुलारी, बलराम सिंह, ओम प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, लल्ला शर्मा, मोहित पांडे, गोपाल, पवन प्रताप, मानवेंद्र, धीरेंद्र प्रताप, हितेश सिंह, हर्षित सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, पवन गोरे, कुंदन, पंकज अवस्थी, अभिषेक पोरवाल, भूरे दीक्षित, अखिलेश पांडे, बैकुंठ दुबे, अनिल तिवारी एडवोकेट अग्रज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहपुर ग्राम शाहपुर पूर्वा मके सफ़ाई ना होने के करण नाली बंद पड़ी है सफाई कर्मचारी जाता ही नहीं है
    3
    शाहपुर


ग्राम शाहपुर पूर्वा मके सफ़ाई ना होने के करण नाली बंद पड़ी है सफाई कर्मचारी जाता ही नहीं है
    user_Anshul Shakya
    Anshul Shakya
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया जिले के अछल्दा के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया, जिससे प्रशिक्षकों व अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
    1
    औरैया जिले के अछल्दा के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया, जिससे प्रशिक्षकों व अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
    user_विकास गुप्ता, पत्रकार
    विकास गुप्ता, पत्रकार
    Farmer बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कानपुर की रहने वाली प्रज्ञा केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय ट्रेन से लापता हो गई। भरथना के पास से गायब हुई प्रज्ञा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
    1
    कानपुर की रहने वाली प्रज्ञा केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय ट्रेन से लापता हो गई। भरथना के पास से गायब हुई प्रज्ञा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • औरैया,सोलर प्लांट लगाए जाने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र औरैया। शहर के क्षेत्र आनेपुर मौजा में आरएबीसी सॉल्यूशन एबीटी लिमिटेड का सोलर प्लांट पीएम कुसुम योजना के तहत लगाया जा रहा है। वहां पर कुछ किसानों ने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि प्लांट के कर्मचारी उनके खेतों के ऊपर से लाइन निकाल रहे हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसी के चलते वहां के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को करीब आधा दर्जन किसानों ने प्लांट के कर्मचारियों से कार्य को रोके जाने की बात कही लेकिन कर्मचारियों द्वारा कार्य को नहीं रोका गया। मामले की सूचना पाकर देवकली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर सीओ सिटी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा सहित महिला पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। खरका गांव निवासी गुलाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मौजा आनेपुर में जमीन पड़ती है जहां पर प्लांट के कर्मचारी उसके खेतों के बीच में खंभे लगा रहे थे। आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया तो वह लोग उन्हें धमका रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे थे। मामले का निस्तारण करा दिया है। कंपनी के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खंभों को मेड पर ही लगाएं जिससे कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पडे़।
    1
    औरैया,सोलर प्लांट लगाए जाने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र
औरैया।  शहर के क्षेत्र आनेपुर मौजा में आरएबीसी सॉल्यूशन एबीटी लिमिटेड का सोलर प्लांट पीएम कुसुम योजना के तहत लगाया जा रहा है। वहां पर कुछ किसानों ने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि प्लांट के कर्मचारी उनके खेतों के ऊपर से लाइन निकाल रहे हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसी के चलते वहां के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को करीब आधा दर्जन किसानों ने प्लांट के कर्मचारियों से कार्य को रोके जाने की बात कही लेकिन कर्मचारियों द्वारा कार्य को नहीं रोका गया। मामले की सूचना पाकर देवकली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर सीओ सिटी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा सहित महिला पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। खरका गांव निवासी गुलाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मौजा आनेपुर में जमीन पड़ती है जहां पर प्लांट के कर्मचारी उसके खेतों के बीच में खंभे लगा रहे थे। आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया तो वह लोग उन्हें धमका रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे थे। मामले का निस्तारण करा दिया है। कंपनी के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खंभों को मेड पर ही लगाएं जिससे कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पडे़।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    1
    मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • मुख्य समाचार कानपुर देहात भोगनीपुर फोटो में जा रहे महिला के आभूषण हुए चोरी महिला पहुंची पुलिस स्टेशन पुलिस जांच पड़ताल में
    1
    मुख्य समाचार कानपुर देहात भोगनीपुर फोटो में जा रहे महिला के आभूषण हुए चोरी महिला पहुंची पुलिस स्टेशन पुलिस जांच पड़ताल में
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    2
    *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
औरैया अजीतमल  कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही  प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे।  बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l
और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    औरैया 9690724794 Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
    1
    वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को  औरैया में होगा
वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को  औरैया में होगा
औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा।
जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।
जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.