Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोंडागांव: ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजेस जामकोटपारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047, स्वच्छता, डिजिटल भारत और राष्ट्र निर्माण को लेकर अपनी कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। प्रतियोगिता में आयुष सिंह और करनदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया।
Tomesh Rana
कोंडागांव: ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजेस जामकोटपारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047, स्वच्छता, डिजिटल भारत और राष्ट्र निर्माण को लेकर अपनी कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। प्रतियोगिता में आयुष सिंह और करनदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोंडागांव: ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजेस जामकोटपारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047, स्वच्छता, डिजिटल भारत और राष्ट्र निर्माण को लेकर अपनी कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। प्रतियोगिता में आयुष सिंह और करनदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया।1
- *✰राम और आदि राम का भेद क्या है?✰* जानने के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰राम और आदि राम का भेद क्या है?✰* जानने के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- मतांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा में आधी रात बवाल, ग्रामीणों ने घेरा घर, तनाव के बीच पहुंचा भारी पुलिस बल; SDM-SDOP की समझाइश के बाद थमा विवाद, रातभर गांव बना पुलिस छावनी कांकेर। जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम बड़े तेवड़ा में बीती रात एक बार फिर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर में जन्मदिन समारोह के दौरान कथित रूप से प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इसे मतांतरण की आशंका से जोड़ते हुए संबंधित घर को चारों ओर से घेर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। बताया गया कि पूर्व सरपंच राजमन सलाम के भाई रामलाल सलाम के घर परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ कि जन्मदिन समारोह की आड़ में घर के भीतर ईसाई समाज की प्रार्थना सभा चल रही है। यह बात गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग रामलाल सलाम के घर के आसपास एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच प्रशासन और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही अंतागढ़ एसडीएम राहुल रजक, एसडीओपी, आमाबेड़ा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी। काफी देर तक चले समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए रातभर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित परिवार के घर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से स्थिति को संभालने में मदद मिली और कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई। रातभर पुलिस निगरानी, सुबह सामान्य हुआ माहौल तनाव को देखते हुए देर रात तक पुलिस जवान गांव में तैनात रहे। ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया गया। सुबह तक स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल को वापस रवाना कर दिया गया। प्रशासन की सतर्कता के चलते मामला हिंसक रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। पहले भी विवाद की आग में झुलस चुका है बड़ा तेवड़ा बड़े तेवड़ा में इस तरह का तनाव पहली बार सामने नहीं आया है। कुछ माह पूर्व ईसाई समाज के शव को दफनाने को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। घटना में पुलिस अधिकारियों सहित ग्रामीणों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही गांव को संवेदनशील माना जा रहा है। एक अफवाह और फिर जमा हो गई भीड़ बीती रात की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि संवेदनशील गांवों में धार्मिक मामलों से जुड़ी किसी भी सूचना के फैलते ही स्थिति कितनी तेजी से तनावपूर्ण हो सकती है। फिलहाल प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति शांत है। पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं ग्रामीणों के बीच उठे मतांतरण संबंधी संदेह को लेकर वास्तविक स्थिति क्या थी, यह प्रशासनिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।2
- परवी में नया खाई पर्व मनाया गया लोगों ने नया चावल को अर्जी विनती कर पूर्वजो देवता को अर्पित करके लंकाज के रूप में परिवार के लोगों ने खाया परवी गांव में नया खाई पर्व मनाया गया सदियों से चले आ रहे परंपरा को निभाते हुए सभी लोगों ने बड़ी धूम धाम से नया चावल को पूर्वजों को अर्पित लंकाज के रूप में सेवन किए1
- फिंगेश्वर पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार बम्हनदेही जंगल में दबिश, ₹62,500 नकद, ताश की गड्डी, 6 मोबाइल और वाहन जब्त गरियाबंद। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने ग्राम बम्हनदेही जंगल में दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹62,500 नगद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल फोन और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बम्हनदेही जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने मौके से छह आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन यादव (48), लोकनाथ साहू (43), मन्नू साहू (34), नोहर साहू (38), टेकराम सिन्हा (26) और परस राम सिन्हा (42) के रूप में की है। इनमें महासमुंद, रायपुर और गरियाबंद जिले के निवासी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई।1
- नवा खाई जुहार भेट के लिए बस्तर विधायक के निवास पहुंचे ग्रामीण, सुख-दुख सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा जगदलपुर। बस्तर की रीति-नीति, संस्कृति एवं परंपराओं के अनुरूप नवा खाई पर्व के अवसर पर बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल से जुहार भेट की। जगदलपुर स्थित बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल के निवास पर बस्तर विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीणजन, सरपंच, वार्ड पंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रूप से नवा खाई की जुहार भेट कर विधायक श्री बघेल से सुख-दुख एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर भी बातचीत की। नवा खाई पर्व के माध्यम से बस्तर की सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। नवा खाई जुहार भेट के लिए बस्तर विधायक के निवास पहुंचे ग्रामीण, सुख-दुख सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा जगदलपुर। बस्तर की रीति-नीति, संस्कृति एवं परंपराओं के अनुरूप नवा खाई पर्व के अवसर पर बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल से जुहार भेट की। जगदलपुर स्थित बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल के निवास पर बस्तर विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीणजन, सरपंच, वार्ड पंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रूप से नवा खाई की जुहार भेट कर विधायक श्री बघेल से सुख-दुख एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर भी बातचीत की। नवा खाई पर्व के माध्यम से बस्तर की सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।4
- गणेश उत्सव बच्ची अपनी कला प्रदर्शन करते हुए मुंडा गोरा रंग देख के दीवाना हो गया1
- नया बस स्टैंड रोड पर खूनी वारदात, चाकूबाजी में युवक की मौत नया बस स्टैंड रोड पर खूनी वारदात, चाकूबाजी में युवक की मौत महारानी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा, वारदात के बाद दो युवक फरार; मौके पर पुलिस तैनात जगदलपुर। शहर के नया बस स्टैंड रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास रविवार रात चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबू गुप्ता के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी में घायल युवक को उपचार के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के घर के समीप रहने वाले लोगों के अनुसार गांधीनगर वार्ड के दो युवक उसके घर के पास पहुंचे थे। दोनों युवक बाबू गुप्ता को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए, जिसके बाद कुछ देर बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। वारदात की खबर फैलते ही घटनास्थल के पास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और चाकूबाजी में शामिल आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच जारी है।1