फिंगेश्वर पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार बम्हनदेही जंगल में दबिश, ₹62,500 नकद, ताश की गड्डी, 6 मोबाइल और वाहन जब्त गरियाबंद। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने ग्राम बम्हनदेही जंगल में दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹62,500 नगद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल फोन और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बम्हनदेही जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने मौके से छह आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन यादव (48), लोकनाथ साहू (43), मन्नू साहू (34), नोहर साहू (38), टेकराम सिन्हा (26) और परस राम सिन्हा (42) के रूप में की है। इनमें महासमुंद, रायपुर और गरियाबंद जिले के निवासी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई।
फिंगेश्वर पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार बम्हनदेही जंगल में दबिश, ₹62,500 नकद, ताश की गड्डी, 6 मोबाइल और वाहन जब्त गरियाबंद। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने ग्राम बम्हनदेही जंगल में दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹62,500 नगद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल फोन और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बम्हनदेही जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने मौके से छह आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन यादव (48), लोकनाथ साहू (43), मन्नू साहू (34), नोहर साहू (38), टेकराम सिन्हा (26) और परस राम सिन्हा (42) के रूप में की है। इनमें महासमुंद, रायपुर और गरियाबंद जिले के निवासी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई।
- फिंगेश्वर पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार बम्हनदेही जंगल में दबिश, ₹62,500 नकद, ताश की गड्डी, 6 मोबाइल और वाहन जब्त गरियाबंद। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने ग्राम बम्हनदेही जंगल में दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹62,500 नगद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल फोन और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बम्हनदेही जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना फिंगेश्वर पुलिस और साइबर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने मौके से छह आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन यादव (48), लोकनाथ साहू (43), मन्नू साहू (34), नोहर साहू (38), टेकराम सिन्हा (26) और परस राम सिन्हा (42) के रूप में की है। इनमें महासमुंद, रायपुर और गरियाबंद जिले के निवासी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई।1
- गरियाबंद में 4 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, मौत पर संदेह गरियाबंद पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संदेह के आधार पर 4 दिन बाद कब्र खोदकर महिला का शव निकाला गया। मामला 34 वर्षीय बबीता नवरंगे की मौत का है। बताया जा रहा है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। मायके पक्ष ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही। आगे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू आरंग।नगर पालिका आरंग के वार्ड क्रमांक 05 के अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे एक बड़ा अजगर सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8.30 बजे वार्ड के ही निवासी रामेश्वर साहू की नजर घर के पास स्थित नाली में पड़े एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। अंधेरे में इतने बड़े सांप को देखकर उन्होंने बिना घबराए तुरंत आसपास के मोहल्ले वालों को इसकी सूचना दी। मोहल्लेवासियों द्वारा दी गई सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने स्थिति की नजाकत को भांपते हुए वन विभाग को तत्काल अवगत कराया और टीम को शीघ्र मौके पर पहुँचने के निर्देश दिए।वन विभाग की टीम के पहुँचने से पहले ही स्थानीय मोहल्लेवासियों ने अदम्य साहस और समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने किसी को नुकसान पहुँचाए बिना अजगर का खुद ही सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे सावधानीपूर्वक एक बोरी में भरकर सुरक्षित प्राकृतिक स्थल में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद से मोहल्लेवासियों में जहां एक ओर डर का माहौल था, वहीं दूसरी ओर सभी ने मिलकर सूझबूझ और एकता से इस संकट को टाला। विनोद गुप्ता-आरंग1
- *✰राम और आदि राम का भेद क्या है?✰* जानने के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰राम और आदि राम का भेद क्या है?✰* जानने के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- मतांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा में आधी रात बवाल, ग्रामीणों ने घेरा घर, तनाव के बीच पहुंचा भारी पुलिस बल; SDM-SDOP की समझाइश के बाद थमा विवाद, रातभर गांव बना पुलिस छावनी कांकेर। जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम बड़े तेवड़ा में बीती रात एक बार फिर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर में जन्मदिन समारोह के दौरान कथित रूप से प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इसे मतांतरण की आशंका से जोड़ते हुए संबंधित घर को चारों ओर से घेर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। बताया गया कि पूर्व सरपंच राजमन सलाम के भाई रामलाल सलाम के घर परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ कि जन्मदिन समारोह की आड़ में घर के भीतर ईसाई समाज की प्रार्थना सभा चल रही है। यह बात गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग रामलाल सलाम के घर के आसपास एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच प्रशासन और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही अंतागढ़ एसडीएम राहुल रजक, एसडीओपी, आमाबेड़ा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी। काफी देर तक चले समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए रातभर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित परिवार के घर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से स्थिति को संभालने में मदद मिली और कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई। रातभर पुलिस निगरानी, सुबह सामान्य हुआ माहौल तनाव को देखते हुए देर रात तक पुलिस जवान गांव में तैनात रहे। ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया गया। सुबह तक स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल को वापस रवाना कर दिया गया। प्रशासन की सतर्कता के चलते मामला हिंसक रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। पहले भी विवाद की आग में झुलस चुका है बड़ा तेवड़ा बड़े तेवड़ा में इस तरह का तनाव पहली बार सामने नहीं आया है। कुछ माह पूर्व ईसाई समाज के शव को दफनाने को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। घटना में पुलिस अधिकारियों सहित ग्रामीणों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही गांव को संवेदनशील माना जा रहा है। एक अफवाह और फिर जमा हो गई भीड़ बीती रात की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि संवेदनशील गांवों में धार्मिक मामलों से जुड़ी किसी भी सूचना के फैलते ही स्थिति कितनी तेजी से तनावपूर्ण हो सकती है। फिलहाल प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति शांत है। पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं ग्रामीणों के बीच उठे मतांतरण संबंधी संदेह को लेकर वास्तविक स्थिति क्या थी, यह प्रशासनिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।2
- कोंडागांव: ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजेस जामकोटपारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047, स्वच्छता, डिजिटल भारत और राष्ट्र निर्माण को लेकर अपनी कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। प्रतियोगिता में आयुष सिंह और करनदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया।1
- जॉन अध्यक्ष के क्षेत्र में कचरो का ढेर सफाई कर्मी कहां है पर नगर निगम के जोन क्रमांक के क्षेत्र में जिस तरीके से स्थिति परिस्थितियों पैदा हो रही है उसे लेकर नागरिकों में किस तरीके से आक्रोश है उसे देखिए1
- *युवाओं का सम्मान देश की ताकत का सम्मान है: सुमन एक्का* *युवाओं का सम्मान देश की ताकत का सम्मान है: सुमन एक्का* *वक्ता मंच ने 50 युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित* रायपुर l वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा युवा अभिव्यक्ति समारोह का आयोजन विमतारा सभागार में संपन्न हुआ l इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों पर उल्लेखनीय कार्य कर रहे राजधानी व आसपास के 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान प्रदान किया गया l समारोह की मुख्य अतिथि उपसंचालक (वित्त) श्रद्धा सुमन एक्का थी l वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र शर्मा ने अध्यक्षता की l मेकाहारा के अधीक्षक डॉ संतोष सोनकर, डॉ अंशुली कलश एवं डॉ उपेंद्र त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि इस वर्ष के युवा सम्मान हेतु जल संरक्षण, लोक कला, जैव संरक्षण ,रक्तदान, छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास, खेल,लेखन, पत्रकारिता सहित शिक्षा व चिकित्सा में नवाचारी कार्यों में कार्यरत युवाओं का चयन किया गया था l समारोह का आरंभ प्रांजल सिंह राजपूत के भरथरी एवं खेम यादव के छत्तीसगढ़ी लोक गीत गायन से हुआ l इसके बाद प्रणम तिवारी ने कत्थक नृत्य, डॉ अनुराग सिंग विश्वकर्मा ने जैव एवं वन संरक्षण, ऐश्वर्य पाठक ने खेल, डॉ वैभव बेमेतरिहा ने जल संरक्षण , डॉ अर्चना तुपट ने साहित्य तथा अमित कुमार चौहान ने मीडिया अध्ययनवेत्ता के क्षेत्र में जारी अपने कार्यों, उपलब्धियों व चुनौतियों की जानकारी सदन को प्रदान की l समारोह के दौरान सारंगढ़ के युवा कवि विजय कोसले के काव्य संग्रह "आईना" का विमोचन किया गया l विजय कोसले द्वारा अपने काव्य संग्रह की कुछ कविताओं का पाठ भी किया गया l समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि युवा देश की ताकत होते है इसलिए युवाओं का सम्मान देश की ताकत का सम्मान है l छत्तीसगढ़ युवाओं का प्रदेश है lइस प्रदेश की पूंजी धान के भंडार के साथ युवाओं का जोश भी है l यहां का युवा मेहनती व ईमानदार होने के साथ ही सबके लिए अपने हृदय में आदर का भाव संजोकर रखता है l राजधानी व आसपास कार्यरत ऐसे असाधारण युवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है , जिन्होंने अपने पसीने से उत्कृष्टता व सफलता की नई इबारत लिखी है l इस समारोह के विशेष आकर्षण के रूप में चयनित 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान प्रदान किया गया l समारोह का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते एवम् संयोजन वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा किया गया l इस अवसर पर विवेक बेहरा,मनीष अवस्थी, राजाराम रसिक, ज्योति शुक्ला, कुमुद लाड, प्रमोद पटले, सी एल दुबे, देव मानिकपुरी, हरिशंकर सोनी, फलेंद्र साहू, हेमलाल पटेल, खेमराज साहू, पूर्णेश डडसेना सहित टीम वक्ता मंच के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे l प्रदेश भर में नशे की रोकथाम हेतु स्वैच्छिक प्रयासों को तीव्र करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ l आज सम्मानित होनेवालों में प्रणम तिवारी ( कत्थक), डॉ दीप श्री अग्रवाल (दंत चिकित्सा) , योगेश मेघानी ( व्यवसाय), अखिल कलश ( नवाचार), राधिका पटेल ( कुश्ती), डॉ अनुराग विश्वकर्मा (जैव विविधता संरक्षण), मनोज देवांगन (फोटो जर्नलिज्म), रेणु वर्मा ( नर्सिंग ), जाकिर हुसैन (पत्रकारिता), मोहित सिंह सेंगर (पत्रकारिता),दिनेश यदु ( पर्यावरण पर जमीनी लेखन), ऐश्वर्या पाठक (खेल), महेन्द्र सिंह ध्रुव (रक्तदान), गौतम चौबे ( लोक कला), अमित चौहान (मीडिया अध्ययन वेत्ता), डॉ वैभव बेमेतरिहा ( जल संरक्षण), देव हीरा लहरी ( छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य), खेमराज साहू ( एडवेंचर टूरिज्म), नेहा पटनायक ( भरत नाट्यम), श्रुति संघी जैन (शास्त्रीय संगीत), यामिनी धीवर (राष्ट्रीय खिलाड़ी), खिलेश साहू ( महानदी बचाओ आंदोलन), खेम यादव (लोक कला), ऋषभ देव साहू (युवा वाणी), गौरव अग्रवाल (समाज सेवा), अंकुर शुक्ला ( गोंड आर्ट), प्रांजल सिंह राजपूत (भरथरी), यतीश श्रीवास्तव ( लेखन), आरव शुक्ला ( काव्य पाठ), डॉ अजय त्रिपाठी ( छात्र आंदोलन), रमन हलवाई (पत्रकारिता), ऋतु राज साहू ( छत्तीसगढ़ी भाषा को शासकीय स्तर पर स्थापित करने हेतु), रिंकू अग्रवाल (रक्तदान), हेमलाल पटेल (लोक कला), प्रवीण पाठक (पत्रकारिता) सहित 50 व्यक्तित्व शामिल है l4