Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुमला *पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल* गुमला जिला की पुलिस ने दहश्त फैलाकर लूट-पाट करने के उदेश्य से पुग्गु एरोड्रम मैदान के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ़्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की अरोड़ा मैदान में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बैठा है । इस सूचना पर छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। उसे पीछा कर पकड़ा गया तो उसके पास से एक मोटरसाइकिल और एक लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि वह अंधेरा होने का इंतजार कर रहा था ताकि राजगीरों से लूटपाट कर सके
Dipak gupta
गुमला *पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल* गुमला जिला की पुलिस ने दहश्त फैलाकर लूट-पाट करने के उदेश्य से पुग्गु एरोड्रम मैदान के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ़्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की अरोड़ा मैदान में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बैठा है । इस सूचना पर छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। उसे पीछा कर पकड़ा गया तो उसके पास से एक मोटरसाइकिल और एक लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि वह अंधेरा होने का इंतजार कर रहा था ताकि राजगीरों से लूटपाट कर सके
More news from झारखंड and nearby areas
- चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर चैनपुर : प्रखंड के कीरतोटोली गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कीरटो टोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी 45 वर्ष गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चैनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार तालाब में डूबने से महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।1
- Post by राहुल कुमार1
- Post by Jharkhand local news1
- जंगली हाथियों का आतंक: एक ही घर को कई बार किया क्षतिग्रस्त, पीड़ित को अब तक नहीं मिला मुआवजा गांव – समसेरा, प्रखंड – भरनो, जिला – गुमला | तिथि – 11/03/2026 झारखंड के गांव समसेरा, प्रखंड भरनो, जिला गुमला में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 11 मार्च 2026 की रात लगभग 2:30 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर परमिला उरांव के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है। जंगली हाथियों ने इससे पहले भी लगभग 3 से 4 बार परमिला उरांव के घर को नुकसान पहुंचाया है। बार-बार घर टूटने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान और रहने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि हर घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन अब तक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है। इससे परिवार काफी परेशान है और अस्थायी जगहों पर रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए और गांव में जंगली हाथियों के आतंक से बचाव के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही राहत और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई, तो गांव के लोगों को लगातार खतरे का सामना करना पड़ेगा।1
- जशपुर जिले में प्रशासन और खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध रेत उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न नदी-नालों से दिन रात बड़े पैमाने पर रेत की निकासी की जा रही है, जिससे शासन के नियमों की खुलकर अनदेखी हो रही है। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर रेत माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के माध्यम से रेत का परिवहन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर वाहनों की जब्ती और कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद अवैध उत्खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी-नालों का स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त और लगातार कार्रवाई करने की मांग की है।1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Dipak gupta1
- चैनपुर में जंगली हाथी का तांडव, कई घर ढहाए और सालभर का अनाज किया चट — ग्रामीणों में दहशत चैनपुर प्रखंड के बिंदोरी और कातिंग पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक विशालकाय हाथी ने कई गांवों में जमकर तांडव मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों द्वारा साल भर के लिए जमा करके रखा गया अनाज भी खा गया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि हाथी ने अलग-अलग गांवों में कई घरों को निशाना बनाया। बिंदोरी गांव निवासी पुनिया कोरवा (पति भगवान दास कोरवा) का घर हाथी ने पूरी तरह तोड़कर मलबे में तब्दील कर दिया। वहीं असुंता कुजूर (पति विजय कुजूर) के घर में घुसकर हाथी ने रखा हुआ अनाज पूरी तरह चट कर दिया। इसके अलावा बंधुनु राम (निवासी बेंदोरा) के घर को हाथी ने चारों ओर से क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि कविता देवी (पति ऋतूनंद तुरी, निवासी कुलाही) के घर को भी हाथी ने भारी नुकसान पहुँचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी देर शाम सबसे पहले बिंदोरी गांव में दाखिल हुआ। वहां उत्पात मचाने के बाद वह कुलाही और अम्बाटोली होते हुए ब्रह्मपुर की ओर बढ़ गया। रास्ते में जो भी घर या फसल सामने आई, हाथी ने उसे तहस-नहस कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे और पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर रहे। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से हाथियों के करीब न जाएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इधर वन विभाग की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विभाग के कर्मियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। #GumlaNews #Chainpur #JharkhandNews #ElephantTerror #WildElephant #ForestDepartment #RuralNews #BreakingNews1
- Post by Jharkhand local news1