logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरबीघा पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, सुरेश बाबू के बड़े पुत्र की संदिग्ध मौत पर जताया शोक निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा बरबीघा (शेखपुरा): शनिवार की देर शाम बरबीघा नगर क्षेत्र के बभनबीघा गांव में उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने जदयू नेता सुरेश प्रसाद सिंह से मुलाकात कर उनके बड़े पुत्र की संदिग्ध मौत पर गहरा दुःख जताया और परिवार को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह सुरेश प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र एवं सामस खुर्द पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का शव गांव के पूरब खंधा में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दुख का माहौल है। इस मौके पर जिलाधिकारी शेखर आनंद, एसपी बलीराम चौधरी, एएसपी डॉ. राकेश कुमार समेत कई प्रशासनिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

on 19 April
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
on 19 April
4c2dacfd-6b20-453a-a9a4-4a8c2559cf88

बरबीघा पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, सुरेश बाबू के बड़े पुत्र की संदिग्ध मौत पर जताया शोक निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा बरबीघा (शेखपुरा): शनिवार की देर शाम बरबीघा नगर क्षेत्र के बभनबीघा गांव में उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने जदयू नेता सुरेश प्रसाद सिंह से मुलाकात कर उनके बड़े पुत्र की संदिग्ध मौत पर गहरा दुःख जताया और परिवार को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह सुरेश प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र एवं सामस खुर्द पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का शव गांव के पूरब खंधा में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दुख का माहौल है। इस मौके पर जिलाधिकारी शेखर आनंद, एसपी बलीराम चौधरी, एएसपी डॉ. राकेश कुमार समेत कई प्रशासनिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • जिला ,जहानाबाद, थाना,घोंसी ,गांव, परियाँ, में, दलित, समाज के बेटी कि हो रहे सादी, में, घर में घुस, कर किया हमला, सामंती, लोग, गांव में रहना, किया दूसबार थाना अभी तक नहीं लिया FIR, देखिए,, BLCP ITS ASHOK SAMRAT के साथ,
    1
    जिला ,जहानाबाद, थाना,घोंसी ,गांव, परियाँ, में, दलित, समाज के बेटी कि हो रहे सादी, में, घर में घुस, कर किया  हमला, सामंती, लोग, गांव में रहना, किया दूसबार 
थाना अभी तक नहीं लिया FIR, देखिए,,
BLCP ITS ASHOK SAMRAT के साथ,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    36 min ago
  • चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुरमुरी गांव में तेज हवा के कारण बिजली का एक पोल झुक गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। यह जानकारी गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों के अनुसार, पोल काफी झुक चुका है और उससे जुड़े बिजली के तार भी नीचे की ओर लटक रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। खासकर बच्चों और पशुओं के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के बाद से ही यह समस्या उत्पन्न हुई है, लेकिन अब तक बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर समय रहते पोल को ठीक नहीं किया गया, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द टीम भेजकर झुके हुए पोल को ठीक करने और संभावित खतरे को टालने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    1
    चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुरमुरी गांव में तेज हवा के कारण बिजली का एक पोल झुक गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। यह जानकारी गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे ग्रामीणों ने दी।
ग्रामीणों के अनुसार, पोल काफी झुक चुका है और उससे जुड़े बिजली के तार भी नीचे की ओर लटक रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। खासकर बच्चों और पशुओं के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के बाद से ही यह समस्या उत्पन्न हुई है, लेकिन अब तक बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर समय रहते पोल को ठीक नहीं किया गया, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
गांव के लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द टीम भेजकर झुके हुए पोल को ठीक करने और संभावित खतरे को टालने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by कुमार सुबिद
    1
    Post by कुमार सुबिद
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    16 hrs ago
  • शीर्षक: शेखपुरा के चिवारा प्रखंड में सीओ ऑफिस की लापरवाही से जनता परेशान 📍 बिहार के शेखपुरा जिला के चिवारा प्रखंड स्थित सीओ ऑफिस में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। 👉 ज़मीनी विवाद का मामला जनता दरबार में देने के बावजूद कागज गुम हो जाना बेहद चिंताजनक है। 👉 सीओ साहब द्वारा बार-बार “हो जाएगा” कहकर टालना और स्टाफ का समय पर उपस्थित न होना सिस्टम की कमजोरी दिखाता है। 👉 ऑफिस का टाइमिंग फिक्स नहीं है—स्टाफ 12 बजे या 1 बजे तक आते हैं, जिससे आम लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। 👉 उच्च अधिकारियों (ADM, DMO) से शिकायत करने के बावजूद कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ⚠️ सवाल ये है: जब सरकार कहती है कि राजस्व विभाग में कोई भ्रष्टाचार नहीं है, तो ज़मीनी स्तर पर ये लापरवाही क्यों? 📢 हमारी मांग: ✔️ सीओ ऑफिस में समय पर स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ✔️ जनता की शिकायतों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए ✔️ ज़मीनी विवादों का समय पर समाधान हो ✔️ दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई हो
    1
    शीर्षक: शेखपुरा के चिवारा प्रखंड में सीओ ऑफिस की लापरवाही से जनता परेशान
📍 बिहार के शेखपुरा जिला के चिवारा प्रखंड स्थित सीओ ऑफिस में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
👉 ज़मीनी विवाद का मामला जनता दरबार में देने के बावजूद कागज गुम हो जाना बेहद चिंताजनक है।
👉 सीओ साहब द्वारा बार-बार “हो जाएगा” कहकर टालना और स्टाफ का समय पर उपस्थित न होना सिस्टम की कमजोरी दिखाता है।
👉 ऑफिस का टाइमिंग फिक्स नहीं है—स्टाफ 12 बजे या 1 बजे तक आते हैं, जिससे आम लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।
👉 उच्च अधिकारियों (ADM, DMO) से शिकायत करने के बावजूद कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।
⚠️ सवाल ये है:
जब सरकार कहती है कि राजस्व विभाग में कोई भ्रष्टाचार नहीं है, तो ज़मीनी स्तर पर ये लापरवाही क्यों?
📢 हमारी मांग:
✔️ सीओ ऑफिस में समय पर स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए
✔️ जनता की शिकायतों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए
✔️ ज़मीनी विवादों का समय पर समाधान हो
✔️ दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई हो
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Medical Lab शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    22 hrs ago
  • गरीबी सोने नहीं देता है क्या करना पड़ेगा क्या आप यूट्यूब पर जाकर मैसेज कर सकते हो
    1
    गरीबी सोने नहीं देता है क्या करना पड़ेगा क्या आप यूट्यूब पर जाकर मैसेज कर सकते हो
    user_Rajaram
    Rajaram
    Artist शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • नल जल के कारण ही पानी जमा रहता हैं इसी कारण से नल जल नहीं चलता है गांव -गदबदिया ,प्रखण्ड -घटकुसुंभा जिला शेखपुरा में है
    1
    नल जल के कारण ही पानी जमा रहता हैं इसी कारण से नल जल नहीं चलता है 
गांव -गदबदिया ,प्रखण्ड -घटकुसुंभा जिला शेखपुरा में है
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    घाट कुसुम्भा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • मारा भी दिल्ली पुलिस ने और जाँच भी वही करेंगे? जन सुराज की माँग है-स्वतंत्र एजेंसी से बिहारी युवक की हत्या की जाँच कराई जाए!!
    1
    मारा भी दिल्ली पुलिस ने और जाँच भी वही करेंगे? जन सुराज की माँग है-स्वतंत्र एजेंसी से बिहारी युवक की हत्या की जाँच कराई जाए!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    1 hr ago
  • चेवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। यह अभियान सुबह करीब 7 बजे थाना परिसर के समीप चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना था।जांच के दौरान पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों को रोका और उनके आवश्यक कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की। इस दौरान कई वाहन चालक बिना वैध कागजात के पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल ₹7000 का जुर्माना वसूला।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और हेलमेट जैसे सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस अभियान का समर्थन किया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सड़क पर अनुशासन कायम होता है। वहीं कुछ वाहन चालकों ने इसे जरूरी कदम बताते हुए कहा कि इससे लापरवाह चालकों पर लगाम लगेगी।चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    चेवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। यह अभियान सुबह करीब 7 बजे थाना परिसर के समीप चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना था।जांच के दौरान पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों को रोका और उनके आवश्यक कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की। इस दौरान कई वाहन चालक बिना वैध कागजात के पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल ₹7000 का जुर्माना वसूला।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और हेलमेट जैसे सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस अभियान का समर्थन किया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सड़क पर अनुशासन कायम होता है। वहीं कुछ वाहन चालकों ने इसे जरूरी कदम बताते हुए कहा कि इससे लापरवाह चालकों पर लगाम लगेगी।चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.