logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कल NH-43 पर चक्का जाम ! सड़क की बदहाली को लेकर अमरजीत भगत जी का क्या कहना है? पूरा सुनिए सीतापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NH-43 की जर्जर और गड्डों से भरी सड़क को लेकर अब आंदोलन होने जा रहा है। सड़क सुधार की मांग को लेकर पूर्व में ज्ञापन देने के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर कल, 2 सितंबर बुधवार को रेस्ट हाउस सीतापुर के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहेंगे।

23 hrs ago
user_हमर जशपुर
हमर जशपुर
Sitapur, Surguja•
23 hrs ago

कल NH-43 पर चक्का जाम ! सड़क की बदहाली को लेकर अमरजीत भगत जी का क्या कहना है? पूरा सुनिए सीतापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NH-43 की जर्जर और गड्डों से भरी सड़क को लेकर अब आंदोलन होने जा रहा है। सड़क सुधार की मांग को लेकर पूर्व में ज्ञापन देने के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर कल, 2 सितंबर बुधवार को रेस्ट हाउस सीतापुर के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहेंगे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक, NDPS व गो-तस्करी पर कड़े प्रहार के निर्देश
    1
    आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक, NDPS व गो-तस्करी पर कड़े प्रहार के निर्देश
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • *नेतरहाट में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप: 15 आवेदकों का बना लाइसेंस, सड़क सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक* रामप्रवेश गुप्ता जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में बुधवार को नेतरहाट पंचायत सचिवालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान तय प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल 15 योग्य आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्र में ही लाइसेंस बनने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को काफी सहूलियत हुई और उन्हें लातेहार के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली। ​जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), लातेहार के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड व पंचायत स्तर पर नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति (Learner's License) एवं चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) निर्गत करना है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को 'हिट एंड रन' मामले, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) नीति और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की। ​शिविर में तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कुशल कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम तैनात की गई थी। इस दौरान पंकज कुमार सिन्हा, रजनीकांत पाण्डेय व धीरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा कराया।
    1
    *नेतरहाट में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप: 15 आवेदकों का बना लाइसेंस, सड़क सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक*
रामप्रवेश गुप्ता 
जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में बुधवार को नेतरहाट पंचायत सचिवालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान तय प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल 15 योग्य आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्र में ही लाइसेंस बनने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को काफी सहूलियत हुई और उन्हें लातेहार के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली।  
​जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), लातेहार के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड व पंचायत स्तर पर नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति (Learner's License) एवं चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) निर्गत करना है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को 'हिट एंड रन' मामले, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) नीति और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की।
​शिविर में तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कुशल कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम तैनात की गई थी। इस दौरान पंकज कुमार सिन्हा, रजनीकांत पाण्डेय व धीरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा कराया।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रायगढ़ जिले में संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी का पर्व,घरों में परंपरागत तौर पर उपवास रखकर पूजा अर्चना की।
    1
    रायगढ़ जिले में संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी का पर्व,घरों में परंपरागत तौर पर उपवास रखकर पूजा अर्चना की।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा,कापू क्षेत्र अंतर्गत पण्डो जनजाति की भूमि और शासकीय जमीन के फर्जी अंतरण में पटवारी की भूमिका संदिग्ध पर अपराध दर्ज,ऑपरेशन क्लीन हंट” में फरार पटवारी राकेश साय गिरफ्तार, लैपटॉप व प्रिंटर जब्त रायगढ़, कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में कापू पुलिस ने जमीन संबंधी गंभीर धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार मुख्य आरोपित तत्कालीन पटवारी राकेश साय को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने तथा ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज और पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने के गंभीर आरोप हैं। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कापू पुलिस को आरोपी के ग्राम गनपतपुर में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राकेश साय को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दोनों मामलों में प्रयुक्त एक लैपटॉप और एक प्रिंटर मशीन भी जब्त की गई है। दोनों प्रकरणों में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है। पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से दूसरे के नाम दर्ज कराकर बिक्री का आरोप पहले मामले में ग्राम डुमरनारा की भूमि खसरा नंबर 409 को लेकर जांच में सामने आया कि यह भूमि पूर्व से पण्डो जनजाति के सदस्यों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही है। जांच के दौरान वर्ष 2023-24 के अभिलेखों में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के भूमि को सुखन पिता बजरंग, जाति रावत के नाम दर्ज किया जाना पाया गया। इसके बाद 21 फरवरी 2024 को उक्त भूमि को संतोष देवी गुप्ता, निवासी रायपुर के नाम रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से विक्रय किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि जिस व्यक्ति को विक्रेता के रूप में प्रस्तुत किया गया, उसका वास्तविक नाम सुखन राठिया पिता धनाराम, जाति कंवर है। दस्तावेजों के सत्यापन में फर्जी आधार कार्ड के उपयोग की बात भी सामने आई। तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय द्वारा दोनों जमीनों के विक्रय के लिए चौहद्दी प्रदान किए जाने की बात जांच में सामने आई है। दिनांक 07.07.2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू के द्वारा थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराया गया । जांच पर उक्त रजिस्ट्री में संलिप्त विक्रेता सुखन पिता धनाराम, जाति कवंर, निवासी ग्राम बकालो. क्रेता संतोष देवी गुप्ता पति मनोज गुप्ता, निवासी रायपुर, साक्षी संतन राठिया पिता सोन सिंह राठिया, जाति कंवर, निवासी बकालो, जीवन वर्धन पिता भीमो यादव, जाति महकुल, निवासी जबगा के विरुद्ध फर्जी तरीका अपनाये जाने में पूर्ण रूप से दोषीदार एवं तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय की भूमिका संदिग्ध पायी गई जिस पर थाना-कापू अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 (बी) भा.द.वि. दर्ज किया गया । शासकीय जमीन का फर्जी पट्टा तैयार कर कराया गया अंतरण दूसरे मामले में भी दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू के द्वारा थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराया इस मामले में ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराकर पट्टा तैयार करने और उसके बाद दलालों के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्री कराने की शिकायत पर जांच की गई। जांच में खसरा नंबर 467/23, 467/25 एवं 467/36 की शासकीय भूमि को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अन्य व्यक्तियों को अवैधानिक रूप से अंतरित किए जाने की जानकारी सामने आई। इस प्रकरण में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुकारधारी कैलाश कुमार जेठवानी, विक्रेता उजितराम तथा अनुप्रमाणक साक्षियों सहित अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। एसडीएम धरमजयगढ़ के निर्देश पर तहसीलदार कापू के जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 131/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फरार आरोपियों पर लगातार कार्रवाई दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी पटवारी राकेश साय फरार चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कापू पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कापू पुलिस ने *आरोपी राकेश साय पिता शशिभूषण साय 45 साल निवासी निवासी सिविल लाईन धरमजयगढ, तत्कालीन पटवारी* को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लैपटॉप एवं प्रिंटर जब्त कर पुलिस द्वारा प्रकरण में उनकी भूमिका और दस्तावेजों की कूटरचना से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है। दोनों मामलों में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
    2
    रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा,कापू क्षेत्र अंतर्गत पण्डो जनजाति की भूमि और शासकीय जमीन के फर्जी अंतरण में पटवारी की भूमिका संदिग्ध पर अपराध दर्ज,ऑपरेशन क्लीन हंट” में फरार पटवारी राकेश साय गिरफ्तार, लैपटॉप व प्रिंटर जब्त
रायगढ़, कलेक्टर रायगढ़  मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में कापू पुलिस ने जमीन संबंधी गंभीर धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार मुख्य आरोपित तत्कालीन पटवारी राकेश साय को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने तथा ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज और पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने के गंभीर आरोप हैं।
अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कापू पुलिस को आरोपी के ग्राम गनपतपुर में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राकेश साय को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दोनों मामलों में प्रयुक्त एक लैपटॉप और एक प्रिंटर मशीन भी जब्त की गई है। दोनों प्रकरणों में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से दूसरे के नाम दर्ज कराकर बिक्री का आरोप
पहले मामले में ग्राम डुमरनारा की भूमि खसरा नंबर 409 को लेकर जांच में सामने आया कि यह भूमि पूर्व से पण्डो जनजाति के सदस्यों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही है। जांच के दौरान वर्ष 2023-24 के अभिलेखों में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के भूमि को सुखन पिता बजरंग, जाति रावत के नाम दर्ज किया जाना पाया गया। इसके बाद 21 फरवरी 2024 को उक्त भूमि को संतोष देवी गुप्ता, निवासी रायपुर के नाम रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से विक्रय किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि जिस व्यक्ति को विक्रेता के रूप में प्रस्तुत किया गया, उसका वास्तविक नाम सुखन राठिया पिता धनाराम, जाति कंवर है। दस्तावेजों के सत्यापन में फर्जी आधार कार्ड के उपयोग की बात भी सामने आई। तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय द्वारा दोनों जमीनों के विक्रय के लिए चौहद्दी प्रदान किए जाने की बात जांच में सामने आई है।
दिनांक 07.07.2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू के द्वारा थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराया गया । जांच पर उक्त रजिस्ट्री में संलिप्त विक्रेता सुखन पिता धनाराम, जाति कवंर, निवासी ग्राम बकालो. क्रेता संतोष देवी गुप्ता पति मनोज गुप्ता,  निवासी रायपुर, साक्षी संतन राठिया पिता सोन सिंह राठिया, जाति कंवर, निवासी बकालो, जीवन वर्धन पिता भीमो यादव, जाति महकुल, निवासी जबगा के विरुद्ध फर्जी तरीका अपनाये जाने में पूर्ण रूप से दोषीदार एवं तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय की भूमिका संदिग्ध पायी गई जिस पर थाना-कापू अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 (बी) भा.द.वि. दर्ज किया गया ।
शासकीय जमीन का फर्जी पट्टा तैयार कर कराया गया अंतरण
दूसरे मामले में भी दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू के द्वारा थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराया इस मामले में ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराकर पट्टा तैयार करने और उसके बाद दलालों के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्री कराने की शिकायत पर जांच की गई। जांच में खसरा नंबर 467/23, 467/25 एवं 467/36 की शासकीय भूमि को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अन्य व्यक्तियों को अवैधानिक रूप से अंतरित किए जाने की जानकारी सामने आई।
इस प्रकरण में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुकारधारी कैलाश कुमार जेठवानी, विक्रेता उजितराम तथा अनुप्रमाणक साक्षियों सहित अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। एसडीएम धरमजयगढ़ के निर्देश पर तहसीलदार कापू के जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 131/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
फरार आरोपियों पर लगातार कार्रवाई
दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी पटवारी राकेश साय फरार चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कापू पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कापू पुलिस ने *आरोपी राकेश साय पिता शशिभूषण साय 45 साल निवासी निवासी सिविल लाईन धरमजयगढ, तत्कालीन पटवारी* को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लैपटॉप एवं प्रिंटर जब्त कर पुलिस द्वारा प्रकरण में उनकी भूमिका और दस्तावेजों की कूटरचना से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
दोनों मामलों में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बीओ01..​ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के लिए कुल 765 आवास स्वीकृत होकर आए थे। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने धांधली करते हुए 295 पात्र ग्रामीणों को सूची से बाहर अपात्र कर दिया है प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं उन्हें तुरंत योजना की सूची में वापस जोड़ा जाए। बीओ02..​आवास आबंटन में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत जब जिला सीईओ तक पहुंची तो उन्होंने मामले की पड़ताल के लिए एक जांच टीम गठित की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम ने भी निष्पक्षता से काम करने के बजाय लीपापोती की कोशिश की। ​ बीओ03..​जांच अधिकारी गांव पहुंचे जरूर, लेकिन उन्होंने पीड़ितों का पक्ष सुनने के बजाय सरपंच और सचिव के कहे अनुसार कागजी खानापूर्ति कर ली​वाकई हकदार और गरीब परिवारों को योजना से बेदखल कर दिया गया है। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर केवल जरूरतमंदों को ही आवास का लाभ दिया जाए। बीओ 04....​एक तरफ सरकार हर गरीब और बेसहारा परिवार को पक्की छत देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साठगांठ से गरीबों का हक मारा जा रहा है। ​आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवारों को आवास नहीं दिए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे बाइट 6
    1
    बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर
बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत महावीरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
बीओ01..​ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के लिए कुल 765 आवास स्वीकृत होकर आए थे। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने धांधली करते हुए 295 पात्र ग्रामीणों को सूची से बाहर अपात्र कर दिया है प्रभावित ग्रामीणों की मांग है कि जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं उन्हें तुरंत योजना की सूची में वापस जोड़ा जाए।
बीओ02..​आवास आबंटन में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत जब जिला सीईओ तक पहुंची तो उन्होंने मामले की पड़ताल के लिए एक जांच टीम गठित की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम ने भी निष्पक्षता से काम करने के बजाय लीपापोती की कोशिश की।
​
बीओ03..​जांच अधिकारी गांव पहुंचे जरूर, लेकिन उन्होंने पीड़ितों का पक्ष सुनने के बजाय सरपंच और सचिव के कहे अनुसार कागजी खानापूर्ति कर ली​वाकई हकदार और गरीब परिवारों को योजना से बेदखल कर दिया गया है।
​ग्रामीणों ने मांग की है कि अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर केवल जरूरतमंदों को ही आवास का लाभ दिया जाए।
बीओ 04....​एक तरफ सरकार हर गरीब और बेसहारा परिवार को पक्की छत देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साठगांठ से गरीबों का हक मारा जा रहा है।
​आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवारों को आवास नहीं दिए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे
बाइट 6
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • *कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती, मौके पर ही मौत* घटना की सीसी टीवी फुटेज आया सामने* ब्रेकिंग रायगढ़_ *कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती, मौके पर ही मौत* *घटना की सीसी टीवी फुटेज आया सामने* *ढिमरापुर चौक के पास हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव मर्चुरी भेजा!* *मौत के बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने किया हंगामा,,* * कहा कब तक स्थानीयों विधायक और वित्तमंत्री ओ पी चौधरी की निष्क्रियता से शहर की खराब सड़कों में लोगों की जाती रहेंगी जान।। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बीते एक सप्ताह यह तीसरा सड़क हादसा है जिसमें स्थानीय युवती की दर्दनाक मृत्यु हुई है इसके पहले रक्षाबंधन के दिन और उसके एक दिन पहले दो अन्य सड़क हादसे में एक महिला और एक युवक की ट्रक के नीचे दब जाने से जान जा चुकी है।
    1
    *कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती, मौके पर ही मौत*  
घटना की सीसी टीवी फुटेज आया सामने*
ब्रेकिंग रायगढ़_
*कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती, मौके पर ही मौत*  
*घटना की सीसी टीवी फुटेज आया सामने*
*ढिमरापुर चौक के पास हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव मर्चुरी भेजा!*
*मौत के बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने किया हंगामा,,*
* कहा कब तक स्थानीयों विधायक और वित्तमंत्री ओ पी चौधरी की निष्क्रियता से शहर की खराब सड़कों में लोगों की जाती रहेंगी जान।।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि बीते एक सप्ताह यह तीसरा सड़क हादसा है जिसमें स्थानीय युवती की दर्दनाक मृत्यु हुई है इसके पहले रक्षाबंधन के दिन  और उसके एक दिन पहले दो अन्य सड़क हादसे में एक महिला और एक युवक की ट्रक के नीचे दब जाने से जान जा चुकी है।
    user_Tamanna
    Tamanna
    खरसिया, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • कोरबा : NH-130 पर दंतैल का ‘दहशत राज’! सड़क के बीच पहुंचा लोनर हाथी, डर से थमे वाहन और लगी लंबी कतार
    1
    कोरबा : NH-130 पर दंतैल का ‘दहशत राज’! सड़क के बीच पहुंचा लोनर हाथी, डर से थमे वाहन और लगी लंबी कतार
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बाइक के हैंडल में टंगे झोले से मोबाइल चोरी,मोटर साइकिल लेकर फरार साथी पकड़ा गया तो खुला राज,चुहकीमार गांव में दबिश देकर यू-ट्यूबर आरोपी विकास चौहान को दबोचा।
    1
    बाइक के हैंडल में टंगे झोले से मोबाइल चोरी,मोटर साइकिल लेकर फरार साथी पकड़ा गया तो खुला राज,चुहकीमार गांव में दबिश देकर यू-ट्यूबर आरोपी विकास चौहान को दबोचा।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल,रायगढ़ में त्योहार के बीच गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं—पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले 6 गिरफ्तार,मारपीट में शामिल आरोपियों पर हत्या का प्रयास, बलवा की धाराओं में कार्रवाई रायगढ़, रायगढ़ पुलिस ने शहर के बदमाशों को साफ संदेश दे दिया है—अपराध करोगे तो कार्रवाई तय है। एक दिन पहले ही शहर के बदमाशों को थाने में बुलाकर अपराध से दूर रहने की समझाइश दी गई थी और इसके अगले ही दिन पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने वाले 6 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चाकू, लोहे का पंच, पत्थर और साइकिल की चैन बरामद हुई है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। विदित हो कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस त्योहार के दौरान शहर की शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में 01 सितंबर को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं श्री राहुल उईके ने शहर के बदमाशों को थाना चक्रधरनगर परिसर में हाजिर कराकर सख्त समझाइश दी थी कि अपराध और विवाद से दूर रहें। पुलिस की इस चेतावनी के बीच ही कोतवाली क्षेत्र में हुई हिंसक घटना पर पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दी। *मारपीट का मामला : बापूनगर में युवक को रास्ते में घेरकर किया गया हमला* 30 अगस्त की रात मारपीट को लेकर बापूनगर रायगढ में रहने वाली प्रार्थिया सुषमा दीप पति राजेन्द्र दीप उम्र 40 साल रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 30.08.2026 के रात करीब 01.30 बजे लडका पालेश्वर दीप गुटखा खाने जा रहा हूँ कह कर घर से निकला था हनुमान मंदिर के आगे बापूनगर रायगढ़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर बापूनगर रायगढ का कृष्णा डोगरे एवं उसके साथियों ने गाली गालौज कर लाठ, डंडा चाकू से मारपीट किये है । हमले में पालेश्वर के सिर, माथे, पेट, दाहिने हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 477/2026 धारा 296, 351 (3) 115(2) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। फरार थे सभी आरोपी, पुलिस ने शुरू कर दी ताबड़तोड़ दबिश घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और एक-एक कर छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान आहत की मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के कथनों से सामने आया कि हमला महज मारपीट नहीं बल्कि जान से मारने की नीयत से किया गया था। इसके बाद प्रकरण में हत्या के प्रयास और बलवा की गंभीर धाराएं 109(1), 190, 191(2) एवं 191(3) बीएनएस बढ़ाई गईं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल करना बताया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने— आरोपी सेवक साण्डे से स्टील का चाकू, आरोपी देवेन्द्र कन्द्र से लोहे का पंच, आरोपी सोहन साण्डे से पत्थर का टुकड़ा और आरोपी अलिस साण्डे से पुरानी साइकिल की चैन बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में कृणामुखी उर्फ गिदुमुखी (19), सेवक साण्डे (23), देवेन्द्र कन्द्र (24), सोहन साण्डे (20), सादिन महानंद (20) और अलिस साण्डे (21) सभी निवासी बापूनगर रायगढ़ शामिल हैं। सभी आरोपियों को 01 सितंबर की शाम से देर रात तक गिरफ्तार किया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। रायगढ़ पुलिस का संदेश साफ—शहर में दहशत फैलाने वालों की खैर नहीं त्योहार के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रायगढ़ पुलिस ने अपना रुख साफ कर दिया है। बदमाशों को पहले समझाइश, अपराध करने पर सीधे कानूनी कार्रवाई—पुलिस इसी नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपसी रंजिश में हिंसा, मारपीट और शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा एवं कीर्ति राजपूत की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।
    1
    रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल,रायगढ़ में त्योहार के बीच गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं—पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले 6 गिरफ्तार,मारपीट में शामिल आरोपियों पर हत्या का प्रयास, बलवा की धाराओं में कार्रवाई
रायगढ़,  रायगढ़ पुलिस ने शहर के बदमाशों को साफ संदेश दे दिया है—अपराध करोगे तो कार्रवाई तय है। एक दिन पहले ही शहर के बदमाशों को थाने में बुलाकर अपराध से दूर रहने की समझाइश दी गई थी और इसके अगले ही दिन पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने वाले 6 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चाकू, लोहे का पंच, पत्थर और साइकिल की चैन बरामद हुई है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस त्योहार के दौरान शहर की शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में 01 सितंबर को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं श्री राहुल उईके ने शहर के बदमाशों को थाना चक्रधरनगर परिसर में हाजिर कराकर सख्त समझाइश दी थी कि अपराध और विवाद से दूर रहें। पुलिस की इस चेतावनी के बीच ही कोतवाली क्षेत्र में हुई हिंसक घटना पर पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दी।
*मारपीट का मामला : बापूनगर में युवक को रास्ते में घेरकर किया गया हमला*
30 अगस्त की रात मारपीट को लेकर बापूनगर रायगढ में रहने वाली प्रार्थिया सुषमा दीप पति राजेन्द्र दीप उम्र 40 साल रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 30.08.2026 के रात करीब 01.30 बजे लडका पालेश्वर दीप गुटखा खाने जा रहा हूँ कह कर घर से निकला था हनुमान मंदिर के आगे बापूनगर रायगढ़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर बापूनगर रायगढ का कृष्णा डोगरे एवं उसके साथियों ने गाली गालौज कर लाठ, डंडा चाकू से मारपीट किये है । हमले में पालेश्वर के सिर, माथे, पेट, दाहिने हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 477/2026 धारा 296, 351 (3) 115(2) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
फरार थे सभी आरोपी, पुलिस ने शुरू कर दी ताबड़तोड़ दबिश
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और एक-एक कर छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
जांच के दौरान आहत की मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के कथनों से सामने आया कि हमला महज मारपीट नहीं बल्कि जान से मारने की नीयत से किया गया था। इसके बाद प्रकरण में हत्या के प्रयास और बलवा की गंभीर धाराएं 109(1), 190, 191(2) एवं 191(3) बीएनएस बढ़ाई गईं।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल करना बताया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने— आरोपी सेवक साण्डे से स्टील का चाकू, आरोपी देवेन्द्र कन्द्र से लोहे का पंच, आरोपी सोहन साण्डे से पत्थर का टुकड़ा और आरोपी अलिस साण्डे से पुरानी साइकिल की चैन बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों में कृणामुखी उर्फ गिदुमुखी (19), सेवक साण्डे (23), देवेन्द्र कन्द्र (24), सोहन साण्डे (20), सादिन महानंद (20) और अलिस साण्डे (21) सभी निवासी बापूनगर रायगढ़ शामिल हैं।
सभी आरोपियों को 01 सितंबर की शाम से देर रात तक गिरफ्तार किया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस का संदेश साफ—शहर में दहशत फैलाने वालों की खैर नहीं
त्योहार के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रायगढ़ पुलिस ने अपना रुख साफ कर दिया है। बदमाशों को पहले समझाइश, अपराध करने पर सीधे कानूनी कार्रवाई—पुलिस इसी नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपसी रंजिश में हिंसा, मारपीट और शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा एवं कीर्ति राजपूत की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.