Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाकिस्तान–अफगानिस्तान में खुली जंग, ताबड़तोड़ हमले शुरू, काबुल से कंधार तक हवाई हमला। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब खुली जंग में बदल चुका है। काबुल से कंधार तक हवाई हमले, दुरंद लाइन पर भीषण लड़ाई, दोनों देशों के दावों में भारी अंतर। 133 तालिबान अधिकारियों की मौत का दावा, 55 पाक सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट। पूरी हाई-ड्रामा अपडेट देखें। #PakistanAfghanistanWar #BreakingNews #WorldNews #BorderClashes #Taliban #PakistanAirStrike #KabulAttack #WarUpdate #LatestNews #InternationalNews #HighAlert #LiveUpdates #ConflictZone #viralnews
Vikram Dewang
पाकिस्तान–अफगानिस्तान में खुली जंग, ताबड़तोड़ हमले शुरू, काबुल से कंधार तक हवाई हमला। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब खुली जंग में बदल चुका है। काबुल से कंधार तक हवाई हमले, दुरंद लाइन पर भीषण लड़ाई, दोनों देशों के दावों में भारी अंतर। 133 तालिबान अधिकारियों की मौत का दावा, 55 पाक सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट। पूरी हाई-ड्रामा अपडेट देखें। #PakistanAfghanistanWar #BreakingNews #WorldNews #BorderClashes #Taliban #PakistanAirStrike #KabulAttack #WarUpdate #LatestNews #InternationalNews #HighAlert #LiveUpdates #ConflictZone #viralnews
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Vikram Dewang6
- चतरा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से ठीक पहले जिला समाहरणालय के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली पोल पर लगे जर्जर तार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना शनिवार को लगभग 1 बजे का है। घटना की सूचना मिलते ही चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन तथा पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क किनारे खड़े चारपहिया व दोपहिया वाहनों को तुरंत हटवाया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। इस बीच पत्रकार धर्मेंद्र पाठक द्वारा अग्निशामक दल को सूचना दी गई। साथ ही बिजली विभाग को भी तत्काल अवगत कराते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कराने का आग्रह किया गया, ताकि आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके। फिलहाल मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। समय रहते प्रशासन की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।1
- Post by Abhay Ahir kumar Yadav2
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा): होली और रमजान का त्योहार शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर हंटरगंज थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाप्रभारी प्रभात कुमार ने किया। बैठक में होली त्योहार शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। थाना प्रभारी ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द से होली और रमजान पर्व मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है।हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। नशेड़ी और शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। आगे उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है। रोजेदारों का पूरा ख्याल रखना होगा। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में बाधा बर्दाश्त नहीं होगी। दोनों समुदायों के लोग हमेशा भाईचारे और सद्भाव के साथ रहे।शराब कारोबारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। शांति से दोनों पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस की गश्त जारी रहेगी। विवादित स्थलों की जानकारी भी ली गई।होली और रमजान के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।शांति समिति के सदस्यों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर सब इंस्पेक्टर नितेश प्रसाद,बीर बहादुर सिंह, राजदेव पांडे, सुनील दुबे, वीरेंद्र तिवारी,रंजीत कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह, प्रभु दयाल यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कामेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, कांग्रेस जिला ओबीसी अध्यक्ष, श्रवण कुमार,शिक्षक रवींद्र कुमार रवि, सुनील यादव, मुखिया मदन चौधरी मदन चौधरी, पिंटू, मोहम्मद अमानुल्लाह, पूर्व जिप सदस्य जय हिंद पासवान, विधायक प्रतिनिधि जगरनाथ पासवान, संजय पासवान , सतेश्वर यादव, सुनिल रजक, प्रभु भारती, लखन दास,चंद्रु यादव, के अलावा दोनों समुदाय के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।4
- चतरा नगर परिषद चुनाव में भारी मतों से विजयी हुए अताऊर रहमान ने मीडिया से की बात और कहा, ’चतरा में अब तक विकाश नहीं हुआ था बाबू भाई आ गया है अब होगा विकाश’1
- मैंया समान योजना का इतंजार करने वालों के लिये खुश खबरी1
- Post by Bikram reporting News1
- Post by Vikram Dewang5