चतरा में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बड़ा हादसा टला, जर्जर बिजली तार में लगी आग से मची अफरा-तफरी चतरा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से ठीक पहले जिला समाहरणालय के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली पोल पर लगे जर्जर तार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना शनिवार को लगभग 1 बजे का है। घटना की सूचना मिलते ही चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन तथा पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क किनारे खड़े चारपहिया व दोपहिया वाहनों को तुरंत हटवाया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। इस बीच पत्रकार धर्मेंद्र पाठक द्वारा अग्निशामक दल को सूचना दी गई। साथ ही बिजली विभाग को भी तत्काल अवगत कराते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कराने का आग्रह किया गया, ताकि आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके। फिलहाल मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। समय रहते प्रशासन की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
चतरा में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बड़ा हादसा टला, जर्जर बिजली तार में लगी आग से मची अफरा-तफरी चतरा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से ठीक पहले जिला समाहरणालय के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली पोल पर लगे जर्जर तार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना शनिवार को लगभग 1 बजे का है। घटना की सूचना मिलते ही चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन तथा पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क किनारे खड़े चारपहिया व दोपहिया वाहनों को तुरंत हटवाया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। इस बीच पत्रकार धर्मेंद्र पाठक द्वारा अग्निशामक दल को सूचना दी गई। साथ ही बिजली विभाग को भी तत्काल अवगत कराते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कराने का आग्रह किया गया, ताकि आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके। फिलहाल मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। समय रहते प्रशासन की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
- चतरा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से ठीक पहले जिला समाहरणालय के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली पोल पर लगे जर्जर तार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना शनिवार को लगभग 1 बजे का है। घटना की सूचना मिलते ही चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन तथा पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क किनारे खड़े चारपहिया व दोपहिया वाहनों को तुरंत हटवाया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। इस बीच पत्रकार धर्मेंद्र पाठक द्वारा अग्निशामक दल को सूचना दी गई। साथ ही बिजली विभाग को भी तत्काल अवगत कराते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कराने का आग्रह किया गया, ताकि आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके। फिलहाल मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। समय रहते प्रशासन की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।1
- Post by Vikram Dewang6
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा): होली और रमजान का त्योहार शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर हंटरगंज थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाप्रभारी प्रभात कुमार ने किया। बैठक में होली त्योहार शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। थाना प्रभारी ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द से होली और रमजान पर्व मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है।हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। नशेड़ी और शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। आगे उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है। रोजेदारों का पूरा ख्याल रखना होगा। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में बाधा बर्दाश्त नहीं होगी। दोनों समुदायों के लोग हमेशा भाईचारे और सद्भाव के साथ रहे।शराब कारोबारियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। शांति से दोनों पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस की गश्त जारी रहेगी। विवादित स्थलों की जानकारी भी ली गई।होली और रमजान के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।शांति समिति के सदस्यों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर सब इंस्पेक्टर नितेश प्रसाद,बीर बहादुर सिंह, राजदेव पांडे, सुनील दुबे, वीरेंद्र तिवारी,रंजीत कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह, प्रभु दयाल यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कामेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, कांग्रेस जिला ओबीसी अध्यक्ष, श्रवण कुमार,शिक्षक रवींद्र कुमार रवि, सुनील यादव, मुखिया मदन चौधरी मदन चौधरी, पिंटू, मोहम्मद अमानुल्लाह, पूर्व जिप सदस्य जय हिंद पासवान, विधायक प्रतिनिधि जगरनाथ पासवान, संजय पासवान , सतेश्वर यादव, सुनिल रजक, प्रभु भारती, लखन दास,चंद्रु यादव, के अलावा दोनों समुदाय के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।4
- Post by Abhay Ahir kumar Yadav2
- आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड़ के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला अपने दो बच्चों के साथ अपनी फुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी,उसी दौरान करमाईन मोड के पास तेज रफ्तार कंटेनर वाहन पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गुरारू थाना क्षेत्र के गरजू बीघा गांव निवासी विवेक कुमार की पुत्री रीना कुमारी के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रीना कुमारी अपने बच्चों के साथ गुरारू से बांकेबाजार के पननिया पंचायत स्थित मोनिया गांव फुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. करमाइन मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान आमस की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई, जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए. हादसे के बाद कंटेनर चालक ने मानवता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और घायल महिला को तत्काल शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया है ।सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस अस्पताल पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आमस थाना को सौंप दिया. पुलिस ने कंटेनर वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है.1
- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुआ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के योगिय गांव के पास पहाड़ी तलहटी में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा मौके पर लगभग 500 किलोग्राम महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- भाई ई का हो रहा है?? ये महोदय देवघर (50) विधानसभा #झारखंड के माननीय श्रीं सुरेश पासवान (RJD) विधायक है। #झारखंड_सरकार के द्वारा करोड़ों का घर और उसी घर में सोफा🛋,कुर्सी,टेबल लगाने के लिए 3 लाख की राशि से पेट नहीं भरा तो,नेताजी संसद में महंगाई का हवाला देकर कम से कम ₹10 लाख की राशि मांगे हैं l #झारखंड_सरकार से सवाल- गरीब,शोषित बंचित दबे-कुचले जनता को आवास और शौचालय बनाने के लिए ₹1.5 से ₹2.12 लाख की राशि 5 किस्तों में दिया जाता हैं,जिसमें ₹20K से ₹30K तक घुस के रूप में अधिकारी खा जाते हैं। ....वहीँ विधायक को करोड़ों का घर के साथ ₹30. लाख फर्निचर के लिए क्यु? कैसा न्याय है? #झारखंड के स्कूलों/कॉलेजो में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए स्कॉलर नहीं मिल रहा। बच्चे महंगी शिक्षा होने के कारण शिक्षा से वंचित हो रहे हैं,इसका जिम्मेवार कौन हैं? विधायक को ₹1.3 Cr का घर, फर्निचर और लाखों में वेतन के साथ पेंशन मिला...... 👉️किसानों को क्या मिलता है? 👉विद्यार्थियों को क्या मिलता है? 👉युवाओं को क्या मिलता है? 👉शोषित,बंचित जनता को क्या मिलता है? विधायक की शिक्षा:- 8 वी तक हैं।सम्पत्ति:-2005~20Lac+,2009~17Lac+ ,से सीधा 2014~ 4Cr+ ,2019~7Cr+,2025~18Cr+.....और पेशा खेती है,और इनका ग्रोथ की % आप आकलन कर सकते हैं।... यह हाथी के दांत दिखाने की हैं,खाने की कुछ होगा? #जनता 77 सालों में नहीं जाग पाई तो अब युवा पीढ़ी(ZEN_G) को जागना होगा,और सरकार से सवाल पूछना होगा,नहीं तो ऐसी ही लूट पाट चलती रहेगी। दबे-कुचले लोगों का हक खाते रहेगा नेता अधिकारी। ईoआनन्द सिंह #highlightseveryone #sureshpashwan #devgharvidhansabha #RightToJustice #tigerjairammahto #jharkhandsarkar Er Anand Singh1
- प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर गाँव में शनिवार को लगभग 9 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ टीबी से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपुर निवासी कैल भारती के 30 वर्षीय पुत्र कपिल भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कपिल लंबे समय से टीबी से ग्रसित था और उसका नियमित उपचार चल रहा था। लेकिन युवक शराब अधिक मात्रा में पीता था। शनिवार की अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1