Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा अतीक अहमद का बेटा अजहम अहमद, कहा- मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए... झांसी अजहम अहमद ने आबान अहमद की मौत की पुष्टि की, पंचनामा की कार्रवाई के बाद होगा पोस्टमार्टम झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में सड़क हादसे में मृत आबान अहमद और सोनू के शव रखे गए हैं। यहां पहुंचे अतीक अहमद के बेटे अजहम अहमद ने आबान अहमद की मौत की पुष्टि की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केवल इतना कहा, "मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए," इसके बाद उन्होंने कोई अन्य टिप्पणी नहीं की। इसके बाद अजहम अहमद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों का हालचाल जाना, घटना के संबंध में जानकारी ली और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की।
अनुज कुमार सिहं तोमर
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा अतीक अहमद का बेटा अजहम अहमद, कहा- मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए... झांसी अजहम अहमद ने आबान अहमद की मौत की पुष्टि की, पंचनामा की कार्रवाई के बाद होगा पोस्टमार्टम झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में सड़क हादसे में मृत आबान अहमद और सोनू के शव रखे गए हैं। यहां पहुंचे अतीक अहमद के बेटे अजहम अहमद ने आबान अहमद की मौत की पुष्टि की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केवल इतना कहा, "मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए," इसके बाद उन्होंने कोई अन्य टिप्पणी नहीं की। इसके बाद अजहम अहमद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों का हालचाल जाना, घटना के संबंध में जानकारी ली और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भाजपा के शक्ति केंद्र का पठान टोला में नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल "बंटी भईया" ने फीता काट कर कराया शुभारंभ उझानी (बदायूॅं) / भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र 'पठानटोला' की संयोजक रजिया अब्बासी के कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया गया। नगर मंडल उझानी के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।1
- बहेड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख नकद बरामद बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए ₹7,50,000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमे में वादी ने घर से नकदी चोरी होने की सूचना दी थी। थाना प्रभारी बहेड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भुड़िया कॉलोनी के पास पाइप फैक्ट्री के सामने खड़ंजा मार्ग से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने 30 जुलाई 2026 को चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुजीत मंडल* निवासी भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी (बरेली) तथा मनोज निवासी सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई ₹7,50,000 की पूरी नकदी** बरामद कर ली है। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- माय भारत अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, विभागों को सौंपे गए पंजीकरण लक्ष्य बरेली। विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने तथा युवा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माय भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सलाहकार समिति में 17 विभागों को शामिल किया गया है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी और माय भारत अभियान को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत युवा क्यूआर कोड एवं ऑनलाइन लिंक के माध्यम से माय भारत पोर्टल पर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। सभी विभागों से अपने-अपने स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण कराने और अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बैठक में विभागवार पंजीकरण लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। माध्यमिक शिक्षा विभाग को 8000, उच्च शिक्षा विभाग को 7000, पंचायती राज विभाग को 6,500, चिकित्सा विभाग को 3,500, कौशल विकास विभाग, युवा मंगल दल एवं बैंकिंग संस्थानों को एक-एक हजार, खेल विभाग एवं एनसीसी को 500-500 तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स को 200 युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया। वहीं पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र और सूचना विभाग को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला मुख्यालय के निकट माय भारत का कार्यालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे विभागीय समन्वय और कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा मिल सके। अंत में उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान की शपथ दिलाई और युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, एनसीसी के नायब सूबेदार एम. खान, आईटीआई से तोताराम, जिला उद्योग केंद्र से मयंक कुमार, रोजगार कार्यालय से मदनपाल, चिकित्सा विभाग से डॉ.अमित कुमार, पर्यटन विभाग से रविंद्र, सूचना विभाग से प्रशांत पटेल, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स से सुबोध कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।4
- इस्लामनगर में सिपाही पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार इस्लामनगर में सिपाही पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर दबंगई और मनमानी का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता पूजा पत्नी नीरज, निवासी चांदपुर निठाया हाल निवासी अनार वाली बगिया, कस्बा इस्लामनगर ने आरोप लगाया कि गांव के ही कन्हैया पुत्र रामपाल से उसके दस हजार रुपये उधार थे। जब वह रुपये वापस मांगने गई तो कन्हैया ने रुपये देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज की। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंची तो वहां तैनात सिपाही काले ने दोनों पक्षों को बुलाया और थाने के बाहर चाय की दुकान पर बैठाकर जबरन समझौता करा दिया। आरोप है कि दस हजार रुपये की जगह केवल 4500 रुपये दिलाए गए और बाकी रुपये अपने पास रख लिए गए। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो सिपाही ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और सिपाही के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।1
- हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप 20 दिनों बाद भी नहीं चोरी खुलासा 🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 हजरतपुर थाना पुलिस पर लगे गंभीर आरोप संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8658252442 बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर के मजरा गिरगिट नगला में करीब 20 दिन पहले हुई दो भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसने नामजद प्रार्थना पत्र थाना हजरतपुर में दिया था, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने जल्द भैंस बरामद कराने का आश्वासन देकर उससे अंगूठे का निशान भी ले लिया, लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में वह लगातार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में चोर मजबूत और पुलिस कमजोर नजर आ रही है। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।3
- बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को मायावती की भावुक श्रद्धांजलि, बोलीं— "उन्होंने कभी पार्टी को धोखा नहीं दिया" बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचीं और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि उमाशंकर सिंह ने जीवनभर ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की तथा कभी बसपा का साथ नहीं छोड़ा। मायावती ने भावुक होकर कहा कि उमाशंकर सिंह उन्हें अपनी सगी बहन मानते थे और हर रक्षाबंधन पर उनसे राखी बंधवाते थे। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि यदि परिवार चाहेगा तो उनके बेटे को भी राजनीति में आगे बढ़ाया जाएगा। उमाशंकर सिंह के निधन को मायावती ने बसपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श1
- पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा अतीक अहमद का बेटा अजहम अहमद, कहा- मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए... झांसी अजहम अहमद ने आबान अहमद की मौत की पुष्टि की, पंचनामा की कार्रवाई के बाद होगा पोस्टमार्टम झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में सड़क हादसे में मृत आबान अहमद और सोनू के शव रखे गए हैं। यहां पहुंचे अतीक अहमद के बेटे अजहम अहमद ने आबान अहमद की मौत की पुष्टि की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केवल इतना कहा, "मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए," इसके बाद उन्होंने कोई अन्य टिप्पणी नहीं की। इसके बाद अजहम अहमद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों का हालचाल जाना, घटना के संबंध में जानकारी ली और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की।1