नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों ने किया विरोध अध्यक्ष पर भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोप, बैठक का बहिष्कार जौनपुर: जफराबाद नगर पंचायत कजगांव कार्यालय में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान कई सभासदों ने विरोध जताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासदों के विरोध से बैठक का माहौल काफी देर तक गर्म बना रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक चल रही थी। इसी दौरान विभिन्न वार्डों के सभासदों ने विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जतानी शुरू कर दी। सभासदों का आरोप था कि नगर पंचायत के कुछ चुनिंदा वार्डों में ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि अन्य वार्डों की लगातार अनदेखी की जा रही है। विरोध कर रहे सभासदों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष द्वारा अन्य वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी वार्ड में विकास कार्य कराने की मांग की जाती है तो उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। सभासदों ने नगर पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं होती और अध्यक्ष मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान सभासद सुनील विश्वकर्मा, आकाश सिंह उर्फ हनी, अरविंद प्रजापति, आलोक मौर्य, इकबाल अंसारी, अखिलेश यादव, इजलाश यादव, सूरज कन्नौजिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे। हालांकि इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बैठक के दौरान हुए हंगामे की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी रही।

- उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित जीवक अस्पताल में दिनदहाड़े एक महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वार्ड में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने में जुटी है।1
- जौनपुर के मीरगंज में श्रीमद देवी भागवत कथा के दौरान श्रीराम और माता सीता के वनगमन का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक पं. डॉ. रितुराज कात्यायन ने इसे कर्तव्य और त्याग की पराकाष्ठा बताया, जिसे सुनकर भक्तों की आंखें नम हो गईं।6
- जौनपुर में सोशल मीडिया पर सुबह की शुभकामनाएँ और भक्ति संदेश साझा किए जा रहे हैं। यह संदेश 'राम राम', 'राधे राधे' और 'हर हर महादेव' जैसे पवित्र नारों से भरा है, जो सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।1
- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जौनपुर के गांव मानसिक शांति का अनुभव देते हैं। शहरों के शोर और प्रदूषण से दूर, गांवों की ठंडी हवा और हरियाली मन को एक अलग ही सुकून प्रदान करती है। यह लेख ग्रामीण संस्कृति और जीवन मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालता है।1
- त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया। त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया।1
- शाहपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भलुवाही गांव निवासी जहरूल निशा तथा शमशेर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे दी गई।1
- जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास एक डिजायर कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।1
- उत्तर प्रदेश में GRP सिपाही सुनील शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने तबेले जैसे बैरकों में रहने की शिकायत की है। जवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवानों की इस दुर्दशा पर ध्यान देने की गुहार लगाई है।1