logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलीगंज बाजार के सड़क पर बने गड्ढों में धान रोप कांग्रेस ने जताया विरोध, सड़क मरम्मत की मांग जमुई जिले के नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीगंज बाजार में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला महासचिव राजेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में जलजमाव के बीच धान रोपकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। राजेश पासवान ने स्थानीय सांसद और विधायक पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

16 hrs ago
user_Shivansh kumar
Shivansh kumar
Jamui, Bihar•
16 hrs ago

अलीगंज बाजार के सड़क पर बने गड्ढों में धान रोप कांग्रेस ने जताया विरोध, सड़क मरम्मत की मांग जमुई जिले के नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीगंज बाजार में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला महासचिव राजेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में जलजमाव के बीच धान रोपकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। राजेश पासवान ने स्थानीय सांसद और विधायक पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • जमुई: BE CAREFUL GROUP ने दी ₹63 हजार की आर्थिक सहायता
    1
    जमुई: BE CAREFUL GROUP ने दी ₹63 हजार की आर्थिक सहायता
    user_Times Now Bihar
    Times Now Bihar
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • 26 साल देश की सेवा के बाद तिरंगे में लौटा जमुई का लाल, लेह-लद्दाख में शहीद हुए मनीर अंसारी... Jamui News: जमुई के सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव निवासी जवान मोहम्मद मनीर अंसारी लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। करीब 26 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले मनीर अंसारी रक्षा मंत्रालय के अधीन GREF में स्टोर कीपर के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रोड कटर मशीन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। आर्मी अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और इलाके में मातम छा गया। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव खरडीह पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान अपने पीछे पत्नी फरहीन सदफ, बेटी और बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार की ओर से उनकी पत्नी ने बेटे को भी सेना में भेजने की इच्छा जताई है। देश की सेवा में 26 साल समर्पित करने वाले मनीर अंसारी की शहादत को जमुई हमेशा याद रखेगा। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    1
    26 साल देश की सेवा के बाद तिरंगे में लौटा जमुई का लाल, लेह-लद्दाख में शहीद हुए मनीर अंसारी...
Jamui News: जमुई के सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव निवासी जवान मोहम्मद मनीर अंसारी लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। करीब 26 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले मनीर अंसारी रक्षा मंत्रालय के अधीन GREF में स्टोर कीपर के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रोड कटर मशीन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। आर्मी अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और इलाके में मातम छा गया। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव खरडीह पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान अपने पीछे पत्नी फरहीन सदफ, बेटी और बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार की ओर से उनकी पत्नी ने बेटे को भी सेना में भेजने की इच्छा जताई है। देश की सेवा में 26 साल समर्पित करने वाले मनीर अंसारी की शहादत को जमुई हमेशा याद रखेगा।
Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    16 hrs ago
  • अलीगंज बाजार के सड़क पर बने गड्ढों में धान रोप कांग्रेस ने जताया विरोध, सड़क मरम्मत की मांग जमुई जिले के नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीगंज बाजार में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला महासचिव राजेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में जलजमाव के बीच धान रोपकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। राजेश पासवान ने स्थानीय सांसद और विधायक पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    1
    अलीगंज बाजार के सड़क पर बने गड्ढों में धान रोप कांग्रेस ने जताया विरोध, सड़क मरम्मत की मांग
जमुई जिले के नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीगंज बाजार में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला महासचिव राजेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में जलजमाव के बीच धान रोपकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। राजेश पासवान ने स्थानीय सांसद और विधायक पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    user_Shivansh kumar
    Shivansh kumar
    Jamui, Bihar•
    16 hrs ago
  • नीमारंग हत्याकांड: जन सुराज की टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना... Jamui News: जमुई के नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में जन सुराज पार्टी की टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। टीम ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना दी। बच्ची की हत्या की घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। जन सुराज की टीम ने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए मामले में न्याय की उम्मीद जताई। इस दौरान परिजनों ने घटना से जुड़ी जानकारी टीम के सदस्यों के साथ साझा की। नीमारंग हत्याकांड को लेकर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। देखिए नीमारंग हत्याकांड और जमुई की इस बड़ी खबर से जुड़ा पूरा अपडेट। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    1
    नीमारंग हत्याकांड: जन सुराज की टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना...
Jamui News: जमुई के नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में जन सुराज पार्टी की टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। टीम ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना दी। बच्ची की हत्या की घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। जन सुराज की टीम ने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए मामले में न्याय की उम्मीद जताई। इस दौरान परिजनों ने घटना से जुड़ी जानकारी टीम के सदस्यों के साथ साझा की। नीमारंग हत्याकांड को लेकर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।
देखिए नीमारंग हत्याकांड और जमुई की इस बड़ी खबर से जुड़ा पूरा अपडेट।
Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    16 hrs ago
  • जमुई जिला के कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला आक्रोश पर दर्शन
    1
    जमुई जिला के कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला आक्रोश पर दर्शन
    user_Nandan Kumar Paswan
    Nandan Kumar Paswan
    जमुई, जमुई, बिहार•
    21 hrs ago
  • लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के झिंझरिया अंडरपास में जल जमाव से हादसे का खतरा लखीसराय। सदर प्रखंड क्षेत्र के किउल-गया रेलखंड के झिंझरिया रेलवे अंडरपास के नीचे जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश के बाद ही अंडरपास में पानी भर जाता है। जलजमाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक और टोटो चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जाता है की इस अंडरपास से करीब 52 गांवों के ग्रामीणों का लखीसराय शहर आना-जाना होता है। छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए और ग्रामीण खरीदारी व अन्य जरूरी कामों के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय ग्रामीण अमरजीत कुमार ने कहा कि जलजमाव के कारण कई लोग गिरकर जख्मी हो चुके हैं। छोटे बच्चे और छात्र भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
    1
    लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के झिंझरिया अंडरपास में जल जमाव से हादसे का खतरा
लखीसराय। सदर प्रखंड क्षेत्र के किउल-गया रेलखंड के झिंझरिया रेलवे अंडरपास के नीचे जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश के बाद ही अंडरपास में पानी भर जाता है। जलजमाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक और टोटो चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जाता है की इस अंडरपास से करीब 52 गांवों के ग्रामीणों का लखीसराय शहर आना-जाना होता है। छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए और ग्रामीण खरीदारी व अन्य जरूरी कामों के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय ग्रामीण अमरजीत कुमार ने कहा कि जलजमाव के कारण कई लोग गिरकर जख्मी हो चुके हैं। छोटे बच्चे और छात्र भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलंत पशु चिकित्सालय का सुचारू एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    1
    माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय  सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण
माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय  सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलंत पशु चिकित्सालय का सुचारू एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    user_CHANDAN MISHRA6936
    CHANDAN MISHRA6936
    Local News Reporter लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 day ago
  • चलते-चलते बाइक बनी आग का गोला, मेहुस मोड़ पर मची अफरा-तफरी शेखपुरा जिले के मेहुस मोड़ पर अचानक एक चलती बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें उठने लगीं और वह धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही बाइक चला रहे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से दूरी बना ली, जिससे उसकी जान बच गई। सड़क पर बाइक को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आई बाइक मेहुस गांव निवासी टुनटुन सिंह की बताई जा रही है। हालांकि बाइक में आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
    1
    चलते-चलते बाइक बनी आग का गोला, मेहुस मोड़ पर मची अफरा-तफरी

शेखपुरा जिले के मेहुस मोड़ पर अचानक एक चलती बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें उठने लगीं और वह धू-धू कर जलने लगी।
आग लगते ही बाइक चला रहे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से दूरी बना ली, जिससे उसकी जान बच गई। सड़क पर बाइक को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आई बाइक मेहुस गांव निवासी टुनटुन सिंह की बताई जा रही है। हालांकि बाइक में आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.