logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के झिंझरिया अंडरपास में जल जमाव से हादसे का खतरा लखीसराय। सदर प्रखंड क्षेत्र के किउल-गया रेलखंड के झिंझरिया रेलवे अंडरपास के नीचे जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश के बाद ही अंडरपास में पानी भर जाता है। जलजमाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक और टोटो चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जाता है की इस अंडरपास से करीब 52 गांवों के ग्रामीणों का लखीसराय शहर आना-जाना होता है। छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए और ग्रामीण खरीदारी व अन्य जरूरी कामों के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय ग्रामीण अमरजीत कुमार ने कहा कि जलजमाव के कारण कई लोग गिरकर जख्मी हो चुके हैं। छोटे बच्चे और छात्र भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

1 hr ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
1 hr ago

लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के झिंझरिया अंडरपास में जल जमाव से हादसे का खतरा लखीसराय। सदर प्रखंड क्षेत्र के किउल-गया रेलखंड के झिंझरिया रेलवे अंडरपास के नीचे जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश के बाद ही अंडरपास में पानी भर जाता है। जलजमाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक और टोटो चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जाता है की इस अंडरपास से करीब 52 गांवों के ग्रामीणों का लखीसराय शहर आना-जाना होता है। छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए और ग्रामीण खरीदारी व अन्य जरूरी कामों के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय ग्रामीण अमरजीत कुमार ने कहा कि जलजमाव के कारण कई लोग गिरकर जख्मी हो चुके हैं। छोटे बच्चे और छात्र भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

More news from Bihar and nearby areas
  • भक्तिमय माहौल में हंसापुर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का हुआ विसर्जन शेखपुरा- चेवाड़ा प्रखंड के हंसापुर गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। करीब रात 8:30 बजे तक चली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में प्रतिमा को विदाई देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की भी तैनाती रही। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी और एसआई कौसर आलम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाल पंचायत के मुखिया भारत यादव, समाजसेवी करण कुमार, उचित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जीविका के एसी मनजीत कुमार और सीसी पप्पू कुमार ने भी आयोजन में भाग लिया। ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा स्थापना के बाद से ही गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और रविवार को पूरे उल्लास के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा को विदाई दी।
    1
    भक्तिमय माहौल में हंसापुर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
शेखपुरा- चेवाड़ा प्रखंड के हंसापुर गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
करीब रात 8:30 बजे तक चली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में प्रतिमा को विदाई देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की भी तैनाती रही। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी और एसआई कौसर आलम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाल पंचायत के मुखिया भारत यादव, समाजसेवी करण कुमार, उचित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जीविका के एसी मनजीत कुमार और सीसी पप्पू कुमार ने भी आयोजन में भाग लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा स्थापना के बाद से ही गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और रविवार को पूरे उल्लास के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा को विदाई दी।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    3 hrs ago
  • बाढ़ 2026 के हालात पर बड़ा अपडेट | बाढ़ पीड़ित को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी ! | शाम्हो बेगूसराय । Mobile Tv News
    1
    बाढ़ 2026 के हालात पर बड़ा अपडेट | बाढ़ पीड़ित को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी ! | शाम्हो बेगूसराय ।
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    6 hrs ago
  • बेगूसराय- लाखो थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी लाखो थाना की पुलिस में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    1
    बेगूसराय- लाखो थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • 26 साल देश की सेवा के बाद तिरंगे में लौटा जमुई का लाल, लेह-लद्दाख में शहीद हुए मनीर अंसारी... Jamui News: जमुई के सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव निवासी जवान मोहम्मद मनीर अंसारी लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। करीब 26 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले मनीर अंसारी रक्षा मंत्रालय के अधीन GREF में स्टोर कीपर के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रोड कटर मशीन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। आर्मी अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और इलाके में मातम छा गया। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव खरडीह पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान अपने पीछे पत्नी फरहीन सदफ, बेटी और बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार की ओर से उनकी पत्नी ने बेटे को भी सेना में भेजने की इच्छा जताई है। देश की सेवा में 26 साल समर्पित करने वाले मनीर अंसारी की शहादत को जमुई हमेशा याद रखेगा। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    1
    26 साल देश की सेवा के बाद तिरंगे में लौटा जमुई का लाल, लेह-लद्दाख में शहीद हुए मनीर अंसारी...
Jamui News: जमुई के सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव निवासी जवान मोहम्मद मनीर अंसारी लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। करीब 26 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले मनीर अंसारी रक्षा मंत्रालय के अधीन GREF में स्टोर कीपर के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रोड कटर मशीन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। आर्मी अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और इलाके में मातम छा गया। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव खरडीह पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान अपने पीछे पत्नी फरहीन सदफ, बेटी और बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार की ओर से उनकी पत्नी ने बेटे को भी सेना में भेजने की इच्छा जताई है। देश की सेवा में 26 साल समर्पित करने वाले मनीर अंसारी की शहादत को जमुई हमेशा याद रखेगा।
Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    15 hrs ago
  • अलीगंज बाजार के सड़क पर बने गड्ढों में धान रोप कांग्रेस ने जताया विरोध, सड़क मरम्मत की मांग जमुई जिले के नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीगंज बाजार में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला महासचिव राजेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में जलजमाव के बीच धान रोपकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। राजेश पासवान ने स्थानीय सांसद और विधायक पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    1
    अलीगंज बाजार के सड़क पर बने गड्ढों में धान रोप कांग्रेस ने जताया विरोध, सड़क मरम्मत की मांग
जमुई जिले के नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीगंज बाजार में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला महासचिव राजेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में जलजमाव के बीच धान रोपकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। राजेश पासवान ने स्थानीय सांसद और विधायक पर जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    user_Shivansh kumar
    Shivansh kumar
    Jamui, Bihar•
    15 hrs ago
  • नीमारंग हत्याकांड: जन सुराज की टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना... Jamui News: जमुई के नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में जन सुराज पार्टी की टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। टीम ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना दी। बच्ची की हत्या की घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। जन सुराज की टीम ने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए मामले में न्याय की उम्मीद जताई। इस दौरान परिजनों ने घटना से जुड़ी जानकारी टीम के सदस्यों के साथ साझा की। नीमारंग हत्याकांड को लेकर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। देखिए नीमारंग हत्याकांड और जमुई की इस बड़ी खबर से जुड़ा पूरा अपडेट। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    1
    नीमारंग हत्याकांड: जन सुराज की टीम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना...
Jamui News: जमुई के नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में जन सुराज पार्टी की टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। टीम ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना दी। बच्ची की हत्या की घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। जन सुराज की टीम ने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए मामले में न्याय की उम्मीद जताई। इस दौरान परिजनों ने घटना से जुड़ी जानकारी टीम के सदस्यों के साथ साझा की। नीमारंग हत्याकांड को लेकर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।
देखिए नीमारंग हत्याकांड और जमुई की इस बड़ी खबर से जुड़ा पूरा अपडेट।
Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    15 hrs ago
  • समस्तीपुर मुसरीघरारी लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी समस्तीपुर मुसरीघरारी मार्ग
    1
    समस्तीपुर मुसरीघरारी  लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी
समस्तीपुर मुसरीघरारी मार्ग
    user_Shekhar press
    Shekhar press
    Press advisory बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • 06/09/2026 : बाढ़ का स्थाई समाधान ही बाढ़ राहत का एकमात्र उपाय : मुखिया कन्हैया कुमार टन्नू ( अकबरपुर बरारी पंचायत शाम्हो बेगूसराय ) Mobile Tv News
    1
    06/09/2026 : बाढ़ का स्थाई समाधान ही बाढ़ राहत का एकमात्र उपाय : मुखिया कन्हैया कुमार टन्नू ( अकबरपुर बरारी पंचायत शाम्हो बेगूसराय )
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    7 hrs ago
  • बिहार सरकार के सहकारी और बेगूसराय प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने बाढ़ के हालात का निरीक्षण करने के बाद मीडिया को संबोधित प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी।
    3
    बिहार सरकार के सहकारी और बेगूसराय प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने बाढ़ के हालात का निरीक्षण करने के बाद मीडिया को संबोधित प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.