logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भक्तिमय माहौल में हंसापुर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का हुआ विसर्जन शेखपुरा- चेवाड़ा प्रखंड के हंसापुर गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। करीब रात 8:30 बजे तक चली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में प्रतिमा को विदाई देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की भी तैनाती रही। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी और एसआई कौसर आलम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाल पंचायत के मुखिया भारत यादव, समाजसेवी करण कुमार, उचित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जीविका के एसी मनजीत कुमार और सीसी पप्पू कुमार ने भी आयोजन में भाग लिया। ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा स्थापना के बाद से ही गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और रविवार को पूरे उल्लास के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा को विदाई दी।

4 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
4 hrs ago

भक्तिमय माहौल में हंसापुर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का हुआ विसर्जन शेखपुरा- चेवाड़ा प्रखंड के हंसापुर गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। करीब रात 8:30 बजे तक चली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में प्रतिमा को विदाई देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की भी तैनाती रही। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी और एसआई कौसर आलम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाल पंचायत के मुखिया भारत यादव, समाजसेवी करण कुमार, उचित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जीविका के एसी मनजीत कुमार और सीसी पप्पू कुमार ने भी आयोजन में भाग लिया। ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा स्थापना के बाद से ही गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और रविवार को पूरे उल्लास के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा को विदाई दी।

More news from Bihar and nearby areas
  • मेहुस मोड़ पर पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख शेखपुरा। जिले के मेहुस मोड़ के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि बाइक को बचाया नहीं जा सका। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाइक में आग लगने के पीछे क्या कारण था, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी समेत अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद बाइक सवारों के बीच भी सतर्कता को लेकर चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहनों की नियमित जांच और सावधानी बरतने की अपील की है।
    1
    मेहुस मोड़ पर पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख
शेखपुरा। जिले के मेहुस मोड़ के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि बाइक को बचाया नहीं जा सका। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाइक में आग लगने के पीछे क्या कारण था, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी समेत अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद बाइक सवारों के बीच भी सतर्कता को लेकर चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहनों की नियमित जांच और सावधानी बरतने की अपील की है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    1 hr ago
  • चलते-चलते बाइक बनी आग का गोला, मेहुस मोड़ पर मची अफरा-तफरी शेखपुरा जिले के मेहुस मोड़ पर अचानक एक चलती बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें उठने लगीं और वह धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही बाइक चला रहे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से दूरी बना ली, जिससे उसकी जान बच गई। सड़क पर बाइक को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आई बाइक मेहुस गांव निवासी टुनटुन सिंह की बताई जा रही है। हालांकि बाइक में आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
    1
    चलते-चलते बाइक बनी आग का गोला, मेहुस मोड़ पर मची अफरा-तफरी

शेखपुरा जिले के मेहुस मोड़ पर अचानक एक चलती बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें उठने लगीं और वह धू-धू कर जलने लगी।
आग लगते ही बाइक चला रहे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से दूरी बना ली, जिससे उसकी जान बच गई। सड़क पर बाइक को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आई बाइक मेहुस गांव निवासी टुनटुन सिंह की बताई जा रही है। हालांकि बाइक में आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के झिंझरिया अंडरपास में जल जमाव से हादसे का खतरा लखीसराय। सदर प्रखंड क्षेत्र के किउल-गया रेलखंड के झिंझरिया रेलवे अंडरपास के नीचे जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश के बाद ही अंडरपास में पानी भर जाता है। जलजमाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक और टोटो चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जाता है की इस अंडरपास से करीब 52 गांवों के ग्रामीणों का लखीसराय शहर आना-जाना होता है। छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए और ग्रामीण खरीदारी व अन्य जरूरी कामों के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय ग्रामीण अमरजीत कुमार ने कहा कि जलजमाव के कारण कई लोग गिरकर जख्मी हो चुके हैं। छोटे बच्चे और छात्र भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
    1
    लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के झिंझरिया अंडरपास में जल जमाव से हादसे का खतरा
लखीसराय। सदर प्रखंड क्षेत्र के किउल-गया रेलखंड के झिंझरिया रेलवे अंडरपास के नीचे जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश के बाद ही अंडरपास में पानी भर जाता है। जलजमाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक और टोटो चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जाता है की इस अंडरपास से करीब 52 गांवों के ग्रामीणों का लखीसराय शहर आना-जाना होता है। छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए और ग्रामीण खरीदारी व अन्य जरूरी कामों के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय ग्रामीण अमरजीत कुमार ने कहा कि जलजमाव के कारण कई लोग गिरकर जख्मी हो चुके हैं। छोटे बच्चे और छात्र भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • मोकामा घाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की धूम, गंगा किनारे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मोकामा घाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की धूम, गंगा किनारे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ मोकामा। मोकामा घाट में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। 4 सितंबर से शुरू हुए इस मेले को लेकर श्रद्धालुओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में छोटे-बड़े बच्चों के मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस, बतख, आसमानी तारा, नाव, मिक्की माउस, घोड़ा समेत कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं। वहीं, मेले में रंग-बिरंगी दुकानों की भी खूब रौनक है। खिलौने, नमकीन, मिठाई, आइसक्रीम समेत खाने-पीने और जरूरत के कई सामानों की दुकानें सजाई गई हैं। मेले का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्तियां हैं। यहां श्रीकृष्ण की बाल लीला के साथ-साथ श्रीकृष्ण के माता-पिता वासुदेव और देवकी की जेल यात्रा से जुड़े धार्मिक प्रसंगों को मूर्तियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इन मूर्तियों को देखने के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले के अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन भव्य तरीके से किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं। वहीं, मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। बता दें कि बाढ़ अनुमंडल का यह एक प्रमुख श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला मोकामा प्रखंड के मोकामा घाट में आयोजित होता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इधर, मेला स्थल गंगा नदी के किनारे होने और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर प्रशासन भी सतर्क है। गंगा किनारे बैरिकेडिंग कराई गई है और श्रद्धालुओं को खतरे से सावधान करने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं। 4 सितंबर से शुरू हुए जन्माष्टमी मेले का अंतिम मेला 9 सितंबर को श्रीकृष्ण की छठी के साथ होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में छठी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा और इसी के साथ मेले का समापन होगा। मोकामा घाट में इस समय भक्ति, आस्था और मेले की रौनक का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
    1
    मोकामा घाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की धूम, गंगा किनारे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मोकामा घाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की धूम, गंगा किनारे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
मोकामा। मोकामा घाट में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। 4 सितंबर से शुरू हुए इस मेले को लेकर श्रद्धालुओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेले में छोटे-बड़े बच्चों के मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस, बतख, आसमानी तारा, नाव, मिक्की माउस, घोड़ा समेत कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं। वहीं, मेले में रंग-बिरंगी दुकानों की भी खूब रौनक है। खिलौने, नमकीन, मिठाई, आइसक्रीम समेत खाने-पीने और जरूरत के कई सामानों की दुकानें सजाई गई हैं।
मेले का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्तियां हैं। यहां श्रीकृष्ण की बाल लीला के साथ-साथ श्रीकृष्ण के माता-पिता वासुदेव और देवकी की जेल यात्रा से जुड़े धार्मिक प्रसंगों को मूर्तियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इन मूर्तियों को देखने के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
मेले के अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन भव्य तरीके से किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।
वहीं, मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
बता दें कि बाढ़ अनुमंडल का यह एक प्रमुख श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला मोकामा प्रखंड के मोकामा घाट में आयोजित होता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इधर, मेला स्थल गंगा नदी के किनारे होने और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर प्रशासन भी सतर्क है। गंगा किनारे बैरिकेडिंग कराई गई है और श्रद्धालुओं को खतरे से सावधान करने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं।
4 सितंबर से शुरू हुए जन्माष्टमी मेले का अंतिम मेला 9 सितंबर को श्रीकृष्ण की छठी के साथ होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में छठी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा और इसी के साथ मेले का समापन होगा।
मोकामा घाट में इस समय भक्ति, आस्था और मेले की रौनक का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलंत पशु चिकित्सालय का सुचारू एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    1
    माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय  सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण
माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार - सह - प्रभारी मंत्री, लखीसराय  सुनील कुमार द्वारा लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलंत पशु चिकित्सालय का सुचारू एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    user_CHANDAN MISHRA6936
    CHANDAN MISHRA6936
    Local News Reporter लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    23 hrs ago
  • शेरपुर में लगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर, गरीबों को मिला इलाज, सलाह और दवा
    1
    शेरपुर में लगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर, गरीबों को मिला इलाज, सलाह और दवा
    user_अमन कुमार
    अमन कुमार
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    51 min ago
  • अथमलगोला में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; जेल से छूटते ही फिर शुरू किया अवैध हथियारों का धंधा
    1
    अथमलगोला में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; जेल से छूटते ही फिर शुरू किया अवैध हथियारों का धंधा
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • भक्तिमय माहौल में हंसापुर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का हुआ विसर्जन शेखपुरा- चेवाड़ा प्रखंड के हंसापुर गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। करीब रात 8:30 बजे तक चली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में प्रतिमा को विदाई देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की भी तैनाती रही। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी और एसआई कौसर आलम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाल पंचायत के मुखिया भारत यादव, समाजसेवी करण कुमार, उचित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जीविका के एसी मनजीत कुमार और सीसी पप्पू कुमार ने भी आयोजन में भाग लिया। ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा स्थापना के बाद से ही गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और रविवार को पूरे उल्लास के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा को विदाई दी।
    1
    भक्तिमय माहौल में हंसापुर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
शेखपुरा- चेवाड़ा प्रखंड के हंसापुर गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
करीब रात 8:30 बजे तक चली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में प्रतिमा को विदाई देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की भी तैनाती रही। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी और एसआई कौसर आलम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाल पंचायत के मुखिया भारत यादव, समाजसेवी करण कुमार, उचित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जीविका के एसी मनजीत कुमार और सीसी पप्पू कुमार ने भी आयोजन में भाग लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा स्थापना के बाद से ही गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और रविवार को पूरे उल्लास के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा को विदाई दी।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.