logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्रकारिता के महाकुंभ में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के देश-विदेश के पत्रकारों का महाजुटान ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासम्मेलन का आयोजन पत्रकारिता के महाकुंभ में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के देश-विदेश के पत्रकारों का हुआ महाजुटान बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह ने निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा तथा सुरक्षा योजना पर किया चर्चा पत्रकार की आजादी और नए पत्रकार अधिनियम की दिशा में कार्य करने पर दिया जोर मुंगेर विधायक कुमार प्रणय डिजिटल एवं सोशल मीडिया को बताया प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती

5 hrs ago
user_Pawan Kumar Choudhary
Pawan Kumar Choudhary
Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
5 hrs ago

पत्रकारिता के महाकुंभ में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के देश-विदेश के पत्रकारों का महाजुटान ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासम्मेलन का आयोजन पत्रकारिता के महाकुंभ में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के देश-विदेश के पत्रकारों का हुआ महाजुटान बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह ने निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा तथा सुरक्षा योजना पर किया चर्चा पत्रकार की आजादी और नए पत्रकार अधिनियम की दिशा में कार्य करने पर दिया जोर मुंगेर विधायक कुमार प्रणय डिजिटल एवं सोशल मीडिया को बताया प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती

More news from बिहार and nearby areas
  • नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी के नेतृत्व में सातों शक्ति केंद्रों पर हुई बैठक हवेली खड़गपुर। आज 20 सितंबर को भाजपा नगर मंडल हवेली खड़गपुर के सभी सातों शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि तारापुर विधानसभा संयोजक शंभु केशरी एवं जिला मंत्री रजनीश झा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा सभी बूथों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सहप्रमुखों को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। वहीं, सेवा समर्पण अभियान के 25वें वर्ष एवं जन्मदिन के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव और केक काटकर कार्यक्रम आयोजित करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया गया। कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में सभी सातों शक्ति केंद्रों के प्रमुख, सहप्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी के नेतृत्व में सातों शक्ति केंद्रों पर हुई बैठक
हवेली खड़गपुर। आज 20 सितंबर को भाजपा नगर मंडल हवेली खड़गपुर के सभी सातों शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि तारापुर विधानसभा संयोजक शंभु केशरी एवं जिला मंत्री रजनीश झा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा सभी बूथों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सहप्रमुखों को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, सेवा समर्पण अभियान के 25वें वर्ष एवं जन्मदिन के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव और केक काटकर कार्यक्रम आयोजित करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया गया।
कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में सभी सातों शक्ति केंद्रों के प्रमुख, सहप्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    18 hrs ago
  • गणेश महोत्सव का हुआ समापन, 351 कलशों का गंडक घाट पर विसर्जन गणेश महोत्सव का समापन गणेश महोत्सव का हुआ समापन, 351 कलशों का गंडक घाट पर विसर्जन गणेश महोत्सव का समापन खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के मानसी बाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित सात दिवसीय गणेश महोत्सव का रविवार को कलश विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर यज्ञ स्थल से 351 महिला एवं कन्या कुमारी श्रद्धालुओं ने कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए मानसी बाजार से मटिहानी स्थित गंडक घाट की ओर रवाना हुए। मटिहानी गंडक घाट पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ 351 कलशों का विसर्जन किया गया। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन के मौके पर आयोजन समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता व्यवस्था संभालते नजर आए। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
    1
    गणेश महोत्सव का हुआ समापन, 351 कलशों का गंडक घाट पर विसर्जन
गणेश महोत्सव का समापन
गणेश महोत्सव का हुआ समापन, 351 कलशों का गंडक घाट पर विसर्जन
गणेश महोत्सव का समापन
खगड़िया / मानसी
गौतम कुमार चौरसिया
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के मानसी बाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित सात दिवसीय गणेश महोत्सव का रविवार को कलश विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर यज्ञ स्थल से 351 महिला एवं कन्या कुमारी श्रद्धालुओं ने कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए मानसी बाजार से मटिहानी स्थित गंडक घाट की ओर रवाना हुए।
मटिहानी गंडक घाट पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ 351 कलशों का विसर्जन किया गया। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन के मौके पर आयोजन समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता व्यवस्था संभालते नजर आए। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • दो राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खेलेंगे तारापुर के असदुल्लाह तारापुर। तारापुर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद असदुल्लाह ने बिहार स्टेट अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेगूसराय में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में असदुल्लाह ने अंडर-17 सिंगल्स में सिल्वर मेडल हासिल कर रनर-अप रहे। वहीं अंडर-19 डबल्स में मधुबनी के कुमार आनंद सिंह के साथ जोड़ी बनाकर गोल्ड मेडल जीता। असदुल्लाह 14 से 21 नवंबर तक गंगटोक, सिक्किम में होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है। वह सुबह 4:30 बजे फिटनेस अभ्यास और शाम को बैडमिंटन प्रशिक्षण लेते हैं। परिवार ने सफलता का श्रेय पारामाउंट लोक कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष वेदानंद झा के सहयोग को भी दिया। पिता मोहम्मद शाहिद ने बेटे के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद जताई।
    1
    दो राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खेलेंगे तारापुर के असदुल्लाह
तारापुर। तारापुर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद असदुल्लाह ने बिहार स्टेट अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेगूसराय में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में असदुल्लाह ने अंडर-17 सिंगल्स में सिल्वर मेडल हासिल कर रनर-अप रहे। वहीं अंडर-19 डबल्स में मधुबनी के कुमार आनंद सिंह के साथ जोड़ी बनाकर गोल्ड मेडल जीता।
असदुल्लाह 14 से 21 नवंबर तक गंगटोक, सिक्किम में होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है। वह सुबह 4:30 बजे फिटनेस अभ्यास और शाम को बैडमिंटन प्रशिक्षण लेते हैं।
परिवार ने सफलता का श्रेय पारामाउंट लोक कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष वेदानंद झा के सहयोग को भी दिया। पिता मोहम्मद शाहिद ने बेटे के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद जताई।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बेगूसराय- पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए आध्यत्मिक शिविर आयोजित पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षण सिपाहियों के लिए आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव चयनित पुलिस कर्मियों में मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, अनुशासित जीवन शैली और जनसेवा के प्रति कर्तव्य निष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना था. इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस मौके पर दर्जनों नव-नियुक्त प्रशिक्षित सिपाही मौजूद थे.
    1
    बेगूसराय- पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए आध्यत्मिक शिविर आयोजित
पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षण सिपाहियों के लिए आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव चयनित पुलिस कर्मियों में मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, अनुशासित जीवन शैली और जनसेवा के प्रति कर्तव्य निष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना था. इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस मौके पर दर्जनों नव-नियुक्त प्रशिक्षित सिपाही मौजूद थे.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • 20/09/2026 : क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मती के दौरान ईंट टुकड़ा गिराते हुए ट्रेक्टर का टेलर पलट गया | Mobile Tv News
    1
    20/09/2026 : क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मती के दौरान ईंट टुकड़ा गिराते हुए ट्रेक्टर का टेलर पलट गया |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    5 hrs ago
  • sultanganj me help me Help nahee kiya Mera sirf hamko mara hai ana
    2
    sultanganj me help me
Help nahee kiya Mera sirf hamko mara hai ana
    user_Fantush Kumar
    Fantush Kumar
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • खगड़िया जिले के मानसी रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल मानसी रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल खगड़िया / मानसी। गौतम कुमार चौरसिया मानसी के धरोहर ऐतिहासिक रेलवे मैदान में रविवार को खेलो इंडिया के तहत खगड़िया एवं मुंगेर जिले की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मानसी की अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी एवं मानसी नगर पंचायत की पूर्व नगर सभापति प्रत्याशी स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा महिला फुटबॉल हीरोज क्लब, मानसी के सचिव शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजाराम सिंह, कोषाध्यक्ष अमीर पासवान, उप सचिव संतोष चंद्रवंशी तथा माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल ऑब्जर्वर तरुण कुमार की देखरेख में प्रशिक्षक अंजली कुमारी ने कराया। खेल में निर्णायक की भूमिका श्रीति कुमारी ने निभाई। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं और युवतियों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया।
    1
    खगड़िया जिले के मानसी रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल
मानसी रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल
खगड़िया / मानसी। गौतम कुमार चौरसिया
मानसी के धरोहर ऐतिहासिक रेलवे मैदान में रविवार को खेलो इंडिया के तहत खगड़िया एवं मुंगेर जिले की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मानसी की अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी एवं मानसी नगर पंचायत की पूर्व नगर सभापति प्रत्याशी स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा महिला फुटबॉल हीरोज क्लब, मानसी के सचिव शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजाराम सिंह, कोषाध्यक्ष अमीर पासवान, उप सचिव संतोष चंद्रवंशी तथा माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल ऑब्जर्वर तरुण कुमार की देखरेख में प्रशिक्षक अंजली कुमारी ने कराया। खेल में निर्णायक की भूमिका श्रीति कुमारी ने निभाई। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं और युवतियों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • कच्ची कांवरिया पथ पर नशे में हंगामा, बिहमा का युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया पथ पर शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहे एक व्यक्ति को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कच्ची कांवरिया पथ पर एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान बिहमा गांव निवासी अजय कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की। जांच में शराब सेवन की आशंका होने के बाद पुलिस ने उसे चिकित्सकीय जांच के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उसके शराब पीने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने की सूचना पर डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा गया था। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मुंगेर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से कच्ची कांवरिया पथ पर नशे की हालत में हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा है।
    1
    कच्ची कांवरिया पथ पर नशे में हंगामा, बिहमा का युवक गिरफ्तार
तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया पथ पर शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहे एक व्यक्ति को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कच्ची कांवरिया पथ पर एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान बिहमा गांव निवासी अजय कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की। जांच में शराब सेवन की आशंका होने के बाद पुलिस ने उसे चिकित्सकीय जांच के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा।
अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उसके शराब पीने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हारून राशिद ने बताया कि शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने की सूचना पर डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा गया था। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मुंगेर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से कच्ची कांवरिया पथ पर नशे की हालत में हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • सरकारी योजना का लाभ लेना है तो "#दलाल" से मिलना ही पड़ेगा! I शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News |
    1
    सरकारी योजना का लाभ लेना है तो "#दलाल" से मिलना ही पड़ेगा! I शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News |
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.