Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरकारी योजना का लाभ लेना है तो "#दलाल" से मिलना ही पड़ेगा! I शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News |
मोबाइल टीवी न्यूज
सरकारी योजना का लाभ लेना है तो "#दलाल" से मिलना ही पड़ेगा! I शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News |
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय दिनकर भवन। पहुंचे। दरभंगा स्नातक चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दरभंगा से चुने गए डॉ सुरेश राय प्रसाद के समर्थन। दरभंगा स्नातक चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दरभंगा से चुने गए डॉक्टर सुरेश राय प्रसाद के समर्थन में बेगूसराय पहुंचे बांकीपुर के विधायक सूत्रधार प्रशांत। किशोर ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम और उम्मीदवार के लिए वोट वोट देने की अपील की।3
- गोसाईं गांव पोखरा पर 700 लीटर अर्धनिर्मित महुआ छोवा नष्ट, आरोपी फरार गोसाईं गांव पोखरा पर 700 लीटर अर्धनिर्मित महुआ छोवा नष्ट, आरोपी फरार घोसवरी। घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव स्थित पोखरा पर रविवार सुबह अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 700 लीटर अर्धनिर्मित महुआ मीठा छोवा नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। नए थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि को पदभार संभाले अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ है और उनके नेतृत्व में शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई सामने आ रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके से बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित महुआ छोवा नष्ट किया गया, लेकिन इससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में शराब निर्माण की तैयारी आखिर किसकी थी? पोखरा के आसपास यह गतिविधि कब से चल रही थी और इतनी मात्रा में कच्चा माल वहां तक कैसे पहुंचा? पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के फरार होने से पुलिस के सामने उसे चिह्नित कर गिरफ्तार करने की चुनौती भी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फरार आरोपी कौन है और शराब निर्माण में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े थे। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि महुआ छोवा तैयार करने का काम कब से चल रहा था। शराबबंदी वाले बिहार में लगातार शराब और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिलने से इस व्यवस्था पर भी सवाल उठते रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब तैयार करने के लिए कच्चा माल कहां से आया और निर्माण स्थल तक इसे कौन पहुंचा रहा था, इसकी जांच जरूरी है। फिलहाल पुलिस ने करीब 700 लीटर अर्धनिर्मित महुआ छोवा नष्ट कर दिया है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि पुलिस फरार आरोपी तक कब पहुंचती है और पूछताछ के बाद शराब निर्माण से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो पाती है या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर होगी।1
- पत्रकारिता के महाकुंभ में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के देश-विदेश के पत्रकारों का महाजुटान ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासम्मेलन का आयोजन पत्रकारिता के महाकुंभ में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के देश-विदेश के पत्रकारों का हुआ महाजुटान बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह ने निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा तथा सुरक्षा योजना पर किया चर्चा पत्रकार की आजादी और नए पत्रकार अधिनियम की दिशा में कार्य करने पर दिया जोर मुंगेर विधायक कुमार प्रणय डिजिटल एवं सोशल मीडिया को बताया प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती1
- सिंघिया में जमकर हुई मारपीट में रिटायर्ड शिक्षक घायल या PHC में भर्ती समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा गांव में शौचालय की टंकी में पाइप डालने को लेकर हुए विवाद में जमकर हुई मारपीट में रिटायर्ड शिक्षक यशवंत सिंह हुए घायल या आनंद फाइनेंस में इलाज के लिए सिंघिया PHC में कराया गया भर्ती।1
- चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी गिरफ्तार। समस्तीपुर दलसिंहसराय एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी चोरी के सामान सोने के मंगलसूत्र एवं लॉकेट कान का फूल कुल 18 पीस समेत एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या 13 के रहने वाला पोद्दार के 35 वर्षीय पुत्र अनीस कुमार उर्फ बीघा। दूसरा अभियुक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन स्टेट वार्ड संख्या 14 के रहने वाला अर्जुन महतो के 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार महतो। तीसरा युक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव के रहने वाला हरी साह के पुत्र दुकानदार सुजीत कुमार के रूप में की गई है । इन सभी अभियुक्त को कई कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।1
- मोदी सरकार पर गुरजीत सिंह का हमला, तेल की खपत, UPI और बढ़ते अपराध को लेकर साधा निशाना1
- दलाल ने पैसे भी लिए बीमा लाभुकों के खाते में पैसा भी पूरे नहीं आए | किसानों को दोहरी मार I Mobile Tv News | Begusarai |1
- बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे के तीसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की शुरुआत मंझौल अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध जयमंगला गढ़ मंदिर पहुंचकर मां जयमंगला की पूजा-अर्चना एवं दर्शन से की। इसके बाद वे गढ़पुरा स्थित हरिगिर धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति मंडल कारा, बेगूसराय पहुंचे, जहां मंडल कारा प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मंडल कारा परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए कैदियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों के स्नानागार, भोजनशाला, पाठशाला एवं मंडल कारा स्थित अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती बीमार कैदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों से उनके उपचार एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति रतनपुर स्थित बालिका गृह पहुंचे। वहां बालिका गृह की अधीक्षिका एवं अन्य कर्मियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बालिका गृह में रह रही बच्चियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा अधीक्षिका से आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने ऊलाव स्थित एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण किया। वहां रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत, जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्री विवेक चन्द्र वर्मा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।3
- घोसवरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, सरपंच व जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर विधि-व्यवस्था पर चर्चा की। विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सहयोग का दिया भरोसा घोसवरी। थाना परिसर में रविवार को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में आपसी समन्वय मजबूत करने को लेकर घोसवरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में त्रिमूहान मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया कौशल कुमार, गोसाई गांव मुखिया प्रतिनिधि बुल्लू यादव, गोसाई गांव मुखिया धर्मराज, कुम्हरा मुखिया प्रतिनिधि उदय महतो, तारतर पंचायत मुखिया संजीव कुमार पासवान, कुम्हरा पंचायत समिति सदस्य वीर मनी पासवान, सूर्यदेव कुमार, कुम्हरा सरपंच, वार्ड सदस्य कारू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सरदार पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि को बुके देकर स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना, आपराधिक गतिविधि या ऐसे सामाजिक तत्वों की जानकारी मिले, जो समाज में अशांति फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हों, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। आम लोगों की सुविधा के लिए थानाध्यक्ष ने अपना सरकारी मोबाइल नंबर 9031825945 के साथ व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 9718551428 भी जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिया गया।1