logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोसवरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, सरपंच व जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर विधि-व्यवस्था पर चर्चा की। विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सहयोग का दिया भरोसा घोसवरी। थाना परिसर में रविवार को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में आपसी समन्वय मजबूत करने को लेकर घोसवरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में त्रिमूहान मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया कौशल कुमार, गोसाई गांव मुखिया प्रतिनिधि बुल्लू यादव, गोसाई गांव मुखिया धर्मराज, कुम्हरा मुखिया प्रतिनिधि उदय महतो, तारतर पंचायत मुखिया संजीव कुमार पासवान, कुम्हरा पंचायत समिति सदस्य वीर मनी पासवान, सूर्यदेव कुमार, कुम्हरा सरपंच, वार्ड सदस्य कारू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सरदार पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि को बुके देकर स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना, आपराधिक गतिविधि या ऐसे सामाजिक तत्वों की जानकारी मिले, जो समाज में अशांति फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हों, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। आम लोगों की सुविधा के लिए थानाध्यक्ष ने अपना सरकारी मोबाइल नंबर 9031825945 के साथ व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 9718551428 भी जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिया गया।

10 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
10 hrs ago

घोसवरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, सरपंच व जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर विधि-व्यवस्था पर चर्चा की। विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सहयोग का दिया भरोसा घोसवरी। थाना परिसर में रविवार को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में आपसी समन्वय मजबूत करने को लेकर घोसवरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में त्रिमूहान मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया कौशल कुमार, गोसाई गांव मुखिया प्रतिनिधि बुल्लू यादव, गोसाई गांव मुखिया धर्मराज, कुम्हरा मुखिया प्रतिनिधि उदय महतो, तारतर पंचायत मुखिया संजीव कुमार पासवान, कुम्हरा पंचायत समिति सदस्य वीर मनी पासवान, सूर्यदेव कुमार, कुम्हरा सरपंच, वार्ड सदस्य कारू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सरदार पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि को बुके देकर स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना, आपराधिक गतिविधि या ऐसे सामाजिक तत्वों की जानकारी मिले, जो समाज में अशांति फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हों, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। आम लोगों की सुविधा के लिए थानाध्यक्ष ने अपना सरकारी मोबाइल नंबर 9031825945 के साथ व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 9718551428 भी जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेगूसराय दिनकर भवन। पहुंचे। दरभंगा स्नातक चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दरभंगा से चुने गए डॉ सुरेश राय प्रसाद के समर्थन। दरभंगा स्नातक चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दरभंगा से चुने गए डॉक्टर सुरेश राय प्रसाद के समर्थन में बेगूसराय पहुंचे बांकीपुर के विधायक सूत्रधार प्रशांत। किशोर ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम और उम्मीदवार के लिए वोट वोट देने की अपील की।
    3
    बेगूसराय दिनकर भवन। पहुंचे।
दरभंगा स्नातक चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दरभंगा से चुने गए डॉ सुरेश राय प्रसाद के समर्थन।
दरभंगा स्नातक चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दरभंगा से चुने गए डॉक्टर सुरेश राय प्रसाद के समर्थन में बेगूसराय पहुंचे बांकीपुर के विधायक सूत्रधार प्रशांत। किशोर ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम और उम्मीदवार के लिए वोट वोट देने की अपील की।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • बेलछी हत्याकांड के बाद सकसोहरा-हरनौत मार्ग जाम, विधायक डॉ. सियाराम सिंह पहुंचे मौके पर; पीड़ित परिवार से मिलकर त्वरित न्याय का दिया भरोसा
    1
    बेलछी हत्याकांड के बाद सकसोहरा-हरनौत मार्ग जाम, विधायक डॉ. सियाराम सिंह पहुंचे मौके पर; पीड़ित परिवार से मिलकर त्वरित न्याय का दिया भरोसा
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 18 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.
    1
    बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 18 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    16 hrs ago
  • reel video dekhe ,, video achchi lge to support kre ,,best song reel hai ,,,yhaa dekhe
    1
    reel  video dekhe ,, video achchi lge to support kre ,,best song reel hai ,,,yhaa dekhe
    user_Suman kumari
    Suman kumari
    बाढ़, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी गिरफ्तार। समस्तीपुर दलसिंहसराय एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी चोरी के सामान सोने के मंगलसूत्र एवं लॉकेट कान का फूल कुल 18 पीस समेत एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या 13 के रहने वाला पोद्दार के 35 वर्षीय पुत्र अनीस कुमार उर्फ बीघा। दूसरा अभियुक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन स्टेट वार्ड संख्या 14 के रहने वाला अर्जुन महतो के 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार महतो। तीसरा युक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव के रहने वाला हरी साह के पुत्र दुकानदार सुजीत कुमार के रूप में की गई है । इन सभी अभियुक्त को कई कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
    1
    चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी गिरफ्तार।
समस्तीपुर 
दलसिंहसराय एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी चोरी के सामान सोने के मंगलसूत्र एवं लॉकेट कान का फूल कुल 18 पीस समेत एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या 13 के रहने वाला पोद्दार के 35 वर्षीय पुत्र अनीस कुमार उर्फ बीघा।
दूसरा अभियुक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन स्टेट वार्ड संख्या 14 के रहने वाला अर्जुन महतो के 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार महतो। 
तीसरा युक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव के रहने वाला  हरी साह के पुत्र दुकानदार सुजीत कुमार के रूप में की गई है ।
इन सभी अभियुक्त को कई कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • घोसवरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, सरपंच व जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर विधि-व्यवस्था पर चर्चा की। विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सहयोग का दिया भरोसा घोसवरी। थाना परिसर में रविवार को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में आपसी समन्वय मजबूत करने को लेकर घोसवरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में त्रिमूहान मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया कौशल कुमार, गोसाई गांव मुखिया प्रतिनिधि बुल्लू यादव, गोसाई गांव मुखिया धर्मराज, कुम्हरा मुखिया प्रतिनिधि उदय महतो, तारतर पंचायत मुखिया संजीव कुमार पासवान, कुम्हरा पंचायत समिति सदस्य वीर मनी पासवान, सूर्यदेव कुमार, कुम्हरा सरपंच, वार्ड सदस्य कारू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सरदार पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि को बुके देकर स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना, आपराधिक गतिविधि या ऐसे सामाजिक तत्वों की जानकारी मिले, जो समाज में अशांति फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हों, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। आम लोगों की सुविधा के लिए थानाध्यक्ष ने अपना सरकारी मोबाइल नंबर 9031825945 के साथ व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 9718551428 भी जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिया गया।
    1
    घोसवरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, सरपंच व जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर विधि-व्यवस्था पर चर्चा की।
विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सहयोग का दिया भरोसा
घोसवरी। थाना परिसर में रविवार को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में आपसी समन्वय मजबूत करने को लेकर घोसवरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में त्रिमूहान मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया कौशल कुमार, गोसाई गांव मुखिया प्रतिनिधि बुल्लू यादव, गोसाई गांव मुखिया धर्मराज, कुम्हरा मुखिया प्रतिनिधि उदय महतो, तारतर पंचायत मुखिया संजीव कुमार पासवान, कुम्हरा पंचायत समिति सदस्य वीर मनी पासवान, सूर्यदेव कुमार, कुम्हरा सरपंच, वार्ड सदस्य कारू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सरदार पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।
इस दौरान मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि को बुके देकर स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना, आपराधिक गतिविधि या ऐसे सामाजिक तत्वों की जानकारी मिले, जो समाज में अशांति फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हों, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की।
आम लोगों की सुविधा के लिए थानाध्यक्ष ने अपना सरकारी मोबाइल नंबर 9031825945 के साथ व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 9718551428 भी जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिया गया।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे के तीसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की शुरुआत मंझौल अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध जयमंगला गढ़ मंदिर पहुंचकर मां जयमंगला की पूजा-अर्चना एवं दर्शन से की। इसके बाद वे गढ़पुरा स्थित हरिगिर धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति मंडल कारा, बेगूसराय पहुंचे, जहां मंडल कारा प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मंडल कारा परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए कैदियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों के स्नानागार, भोजनशाला, पाठशाला एवं मंडल कारा स्थित अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती बीमार कैदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों से उनके उपचार एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति रतनपुर स्थित बालिका गृह पहुंचे। वहां बालिका गृह की अधीक्षिका एवं अन्य कर्मियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बालिका गृह में रह रही बच्चियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा अधीक्षिका से आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने ऊलाव स्थित एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण किया। वहां रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत, जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्री विवेक चन्द्र वर्मा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
    3
    बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे।
माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे
बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे।
माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे के तीसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की शुरुआत मंझौल अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध जयमंगला गढ़ मंदिर पहुंचकर मां जयमंगला की पूजा-अर्चना एवं दर्शन से की। इसके बाद वे गढ़पुरा स्थित हरिगिर धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति मंडल कारा, बेगूसराय पहुंचे, जहां मंडल कारा प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मंडल कारा परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए कैदियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों के स्नानागार, भोजनशाला, पाठशाला एवं मंडल कारा स्थित अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती बीमार कैदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों से उनके उपचार एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति रतनपुर स्थित बालिका गृह पहुंचे। वहां बालिका गृह की अधीक्षिका एवं अन्य कर्मियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बालिका गृह में रह रही बच्चियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा अधीक्षिका से आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात उन्होंने ऊलाव स्थित एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण किया। वहां रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत, जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्री विवेक चन्द्र वर्मा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • लापता होने के बाद झाड़ियों में मिली रामप्रवेश सिंह की लाश, मरांची दक्षिणी के नौ भैया टोले से शुक्रवार रात हुए थे गायब; भगत टोले में सिक्स लेन पुल के पास मिला शव, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
    1
    लापता होने के बाद झाड़ियों में मिली रामप्रवेश सिंह की लाश, मरांची दक्षिणी के नौ भैया टोले से शुक्रवार रात हुए थे गायब; भगत टोले में सिक्स लेन पुल के पास मिला शव, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • 36 घंटे से लापता मवेशी कारोबारी का गंगा किनारे मिला शव, परिजनों ने बताया शराब पिलाकर हत्या की बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना अंतर्गत मरांची गांव निवासी रामप्रवेश सिंह का शव गंगा नदी के किनारे क्षत विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का सिर बुरी तरह से ईंट पत्थरों से कुचल दिया गया था। आरोपी के घर के दालान के पास बांसवाड़ी में एक गड्ढे से शव बरामद किया गया। मृतक पेशे से गाय-भैंस की खरीद-बिक्री में मध्यस्थता का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे इसी सिलसिले में पास के गांव रामपुर डुमरा गए थे। वहां उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। देर रात तक जब वे घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अत्यधिक शराब पिलाकर उनकी हत्या कर दी जबकि इन्हे किसी से कोई दुश्मनी नही थी। इस संबंध में परिजनों ने बीते शनिवार शाम मरांची थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति की निशानदेही पर ही गंगा किनारे से रामप्रवेश सिंह का शव बरामद किया गया। रविवार सुबह-सुबह शव मिलने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। मृतक की पत्नी मीणा देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग दस बजे उनकी अपने पति से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। कॉल के दौरान उन्हें बातचीत में पीछे से शराब पीने की बातें और साथ मौजूद लोगों के साथ विवाद की आवाजें सुनाई दे रही थीं। बातचीत के दौरान ही अचानक उनका फोन स्विच ऑफ हो गया, जिसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। पत्नी ने यह भी बताया कि पूर्व में भी एक व्यक्ति ने उनके पति को इसी तरह शराब पिलाकर औंटा गांव में छोड़ दिया था, जहां से वे अगली सुबह किसी तरह सुरक्षित घर लौटे थे। फिलहाल मरांची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वही मृतक को एक बेटा और एक बेटी है और वह परिवार का एकलौता कमाने वाले थे।
    1
    36 घंटे से लापता मवेशी कारोबारी का गंगा किनारे मिला शव, परिजनों ने बताया शराब पिलाकर हत्या की

बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना अंतर्गत मरांची गांव निवासी रामप्रवेश सिंह का शव गंगा नदी के किनारे क्षत विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का सिर बुरी तरह से ईंट पत्थरों से कुचल दिया गया था। आरोपी के घर के दालान के पास बांसवाड़ी में एक गड्ढे से शव बरामद किया गया। मृतक पेशे से गाय-भैंस की खरीद-बिक्री में मध्यस्थता का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे इसी सिलसिले में पास के गांव रामपुर डुमरा गए थे। वहां उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। देर रात तक जब वे घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अत्यधिक शराब पिलाकर उनकी हत्या कर दी जबकि इन्हे किसी से कोई दुश्मनी नही थी। इस संबंध में परिजनों ने बीते शनिवार शाम मरांची थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति की निशानदेही पर ही गंगा किनारे से रामप्रवेश सिंह का शव बरामद किया गया। रविवार सुबह-सुबह शव मिलने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है।
मृतक की पत्नी मीणा देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग दस बजे उनकी अपने पति से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। कॉल के दौरान उन्हें बातचीत में पीछे से शराब पीने की बातें और साथ मौजूद लोगों के साथ विवाद की आवाजें सुनाई दे रही थीं। बातचीत के दौरान ही अचानक उनका फोन स्विच ऑफ हो गया, जिसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। पत्नी ने यह भी बताया कि पूर्व में भी एक व्यक्ति ने उनके पति को इसी तरह शराब पिलाकर औंटा गांव में छोड़ दिया था, जहां से वे अगली सुबह किसी तरह सुरक्षित घर लौटे थे। फिलहाल मरांची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वही मृतक को एक बेटा और एक बेटी है और वह परिवार का एकलौता कमाने वाले थे।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.