चकाई में मेडिकल हॉल पर बड़ी छापेमारी! प्रतिबंधित दवाओं की शिकायत पर 4 ठिकानों की जांच, मचा हड़कंप... जमुई के चकाई में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के कथित अवैध भंडारण एवं बिक्री की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शिव मेडिकल हॉल सहित संचालक राजू वर्मा से जुड़े चार ठिकानों पर सघन जांच की। ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की गई शिकायत के बाद पटना से ड्रग विभाग की टीम चकाई पहुंची। कार्रवाई के दौरान पटना के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर रविन्द्र मोहन, ड्रग इंस्पेक्टर मो. क्योमिउद्दीन अंसारी, जमुई के ड्रग इंस्पेक्टर और चकाई थाना पुलिस मौजूद रही। संयुक्त टीम ने मेडिकल हॉल में दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री रजिस्टर और बिलों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या प्रतिबंधित दवा मिलने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 📍 स्थान: चकाई, जमुई, बिहार 🚨 मुख्य खबर: नशीली दवाओं की शिकायत पर मेडिकल हॉल समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment 🔔 ताजा स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।

- अधिकार मिलने तक जारी रहेगा संग्राम': बिहार में छात्रों में आक्रोश के बीच गर्दनीबाग मे अनसन पर बैठे अमन ने दे दिया बड़ा वयान अधिकार मिलने तक जारी रहेगा संग्राम': बिहार में छात्रों में आक्रोश के बीच गर्दनीबाग मे अनसन पर बैठे अमन ने दे दिया बड़ा वयान1
- Post by Kamlesh Mandal1
- Post by Sanju Baba1
- मेरा खराब हुआ #facebook चैनल वापस आ गया। अगर आपका भी फेसबुक चैनल खराब है तो इस वीडियो को देखें #facebookviral #suspended #monetization1
- कोरमा थाना पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। कोरमा थाना पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। गौरतलब है कि कोरमा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 105/25 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त उदय यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेखपुरा थाना क्षेत्र के कमासी गांव निवासी उदय यादव, पिता विशुनदेव यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि कांड संख्या 105/25, दिनांक 23 सितंबर 2025 के मामले में धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109, 303(2) एवं 3(5) बीएनएस 2023 के तहत उदय यादव नामजद अभियुक्त था। पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- चाकू का भय दिखाकर भाभी से छेड़खानी का प्रयास, देवर गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी अमित कुमार की पत्नी गुंजा देवी ने अपने देवर आशीष कुमार के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया। पीड़िता के अनुसार, आशीष ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास चानो देवी और ससुर विनोद रविदास बचाने पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उसने चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, लेकिन ससुर ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया। सूचना पर पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पीड़िता ने आरोपी को नशेबाज व आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए पूर्व में भी छेड़खानी का प्रयास करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आरोपी पर मारपीट के दो मामले पहले से दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है।1
- तारापुर बाजार में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के तारापुर बाजार में रविवार शाम युवक के साथ मारपीट कर धारदार चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। देवगांव निवासी बादल कुमार, पिता संजय पासवान ने थाने में आवेदन देकर देवगांव निवासी विशाल कुमार, पिता विनोद रविदास पर हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, शाम करीब चार बजे बादल घर लौट रहा था। इसी दौरान बाजार में विशाल ने कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में बादल के सिर में गहरा जख्म हो गया। घायल का इलाज तारापुर अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पूर्व में मारपीट के दो और चोरी का एक मामला दर्ज है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया।1
- सम्राट चौधरी की पुलिस ने तेजस्वी को किया अरेस्ट? जानिए इस बड़े ड्रामे का पूरा सच! Samrat Choudhary Tejashwi Yadav1
- हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों पर खड़गपुर डीएसपी ने दी सख्त हिदायत हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों पर खड़गपुर डीएसपी ने दी सख्त हिदायत1