logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_Sanju Baba
Sanju Baba
देवरी, गिरिडीह, झारखंड•
1 hr ago

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Sanju Baba
    1
    Post by Sanju Baba
    user_Sanju Baba
    Sanju Baba
    देवरी, गिरिडीह, झारखंड•
    1 hr ago
  • अतिक्रमण के खिलाफ लक्ष्मीपुर ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन भी धरना जारी, अब तक नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण के खिलाफ लक्ष्मीपुर ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन भी धरना जारी, अब तक नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी तिसरी प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मौजा स्थित 15 एकड़ 28 डिसमिल गैरमजरूआ भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तिसरे दिन भी उग्र रूप में जारी रहा। अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों का गुस्सा अब प्रशासन की बेरुखी से और भड़क गया है। आंदोलन के दूसरे दिन भी अंचल प्रशासन या कोई वरीय अधिकारी धरना स्थल पर ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ​ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि अंचल प्रशासन की मिलीभगत और सुस्ती के कारण ही भू-माफिया बेखौफ होकर सरकारी भूमि पर लगातार पक्का निर्माण करा रहे हैं। पूर्व में सरकारी अमीन प्रदीप कुमार राय की जांच रिपोर्ट में 45 अतिक्रमणकारियों की पहचान होने के बावजूद प्रशासन मौन धारण किए हुए है। ​धरना स्थल पर डटे रहे ग्रामीण ​प्रशासनिक अनदेखी के बावजूद ग्रामीणों का हौसला पस्त नहीं हुआ है। आंदोलनकारी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकारी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता और दोषियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। मौके पर ​मंटू शर्मा, ब्रह्मदेव राम, सुरेश तूरी, अर्जुन तूरी ,​रंजीत विश्वकर्मा, उज्जवल विश्वकर्मा, राजू शर्मा ​सिकंदर वर्मा, सुरेश कुमार पंडित, लालू राय, मुंद्रिका यादव ​चिंतावा देवी सहित दर्जनों की संख्या में लक्ष्मीपुर के ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    अतिक्रमण के खिलाफ लक्ष्मीपुर ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन भी धरना जारी, अब तक नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी
अतिक्रमण के खिलाफ लक्ष्मीपुर ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन भी धरना जारी, अब तक नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी
तिसरी प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मौजा स्थित 15 एकड़ 28 डिसमिल गैरमजरूआ भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तिसरे दिन भी उग्र रूप में जारी रहा। अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों का गुस्सा अब प्रशासन की बेरुखी से और भड़क गया है। आंदोलन के दूसरे दिन भी अंचल प्रशासन या कोई वरीय अधिकारी धरना स्थल पर ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
​ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि अंचल प्रशासन की मिलीभगत और सुस्ती के कारण ही भू-माफिया बेखौफ होकर सरकारी भूमि पर लगातार पक्का निर्माण करा रहे हैं। पूर्व में सरकारी अमीन प्रदीप कुमार राय की जांच रिपोर्ट में 45 अतिक्रमणकारियों की पहचान होने के बावजूद प्रशासन मौन धारण किए हुए है।
​धरना स्थल पर डटे रहे ग्रामीण
​प्रशासनिक अनदेखी के बावजूद ग्रामीणों का हौसला पस्त नहीं हुआ है। आंदोलनकारी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकारी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता और दोषियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। मौके पर ​मंटू शर्मा, ब्रह्मदेव राम, सुरेश तूरी, अर्जुन तूरी ,​रंजीत विश्वकर्मा, उज्जवल विश्वकर्मा, राजू शर्मा
​सिकंदर वर्मा, सुरेश कुमार पंडित, लालू राय, मुंद्रिका यादव
​चिंतावा देवी सहित दर्जनों की संख्या में लक्ष्मीपुर के ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    11 hrs ago
  • खैरा का गोली गांव आज भी बदहाल! 5 KM जंगल-पगडंडी से सफर, मरीजों को खाट पर ले जाने की मजबूरी जमुई के खैरा प्रखंड की गोली पंचायत का गोली गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। करीब 200 की आबादी वाले इस गांव तक पहुंचने के लिए न पक्की सड़क है और न ही उचित कच्चा रास्ता। ग्रामीणों को करीब 5 किलोमीटर तक जंगल, झाड़ियों और संकरी पगडंडियों से होकर मुड़बरों गांव पहुंचना पड़ता है। इसके बाद ही उन्हें आगे के लिए वाहन की सुविधा मिल पाती है। सबसे गंभीर स्थिति मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों की है। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार व्यक्ति या प्रसव पीड़िता को कई किलोमीटर तक खाट पर लादकर पैदल ले जाना पड़ता है, जिसके बाद वाहन से अस्पताल पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क, पेयजल और आवास जैसी समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी गई, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ। वहीं बीडीओ शेखर सुमन ने कहा कि उन्हें गांव की समस्याओं की जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 📍 स्थान: गोली गांव, खैरा, जमुई, बिहार 📌 मुख्य मुद्दे: सड़क, पेयजल, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव क्या गोली गांव तक पहुंचेगी विकास की सड़क? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment 🔔 ताजा स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
    1
    खैरा का गोली गांव आज भी बदहाल! 5 KM जंगल-पगडंडी से सफर, मरीजों को खाट पर ले जाने की मजबूरी
जमुई के खैरा प्रखंड की गोली पंचायत का गोली गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। करीब 200 की आबादी वाले इस गांव तक पहुंचने के लिए न पक्की सड़क है और न ही उचित कच्चा रास्ता।
ग्रामीणों को करीब 5 किलोमीटर तक जंगल, झाड़ियों और संकरी पगडंडियों से होकर मुड़बरों गांव पहुंचना पड़ता है। इसके बाद ही उन्हें आगे के लिए वाहन की सुविधा मिल पाती है।
सबसे गंभीर स्थिति मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों की है। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार व्यक्ति या प्रसव पीड़िता को कई किलोमीटर तक खाट पर लादकर पैदल ले जाना पड़ता है, जिसके बाद वाहन से अस्पताल पहुंचाया जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क, पेयजल और आवास जैसी समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी गई, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ।
वहीं बीडीओ शेखर सुमन ने कहा कि उन्हें गांव की समस्याओं की जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
📍 स्थान: गोली गांव, खैरा, जमुई, बिहार
📌 मुख्य मुद्दे: सड़क, पेयजल, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव
क्या गोली गांव तक पहुंचेगी विकास की सड़क? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment
🔔 ताजा स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    50 min ago
  • बोल बम देखिए कैसे मस्ती में झूमते हुए बाबा नगरी की ओर बढ़ रहे हैं
    1
    बोल बम देखिए कैसे मस्ती में झूमते हुए बाबा नगरी की ओर बढ़ रहे हैं
    user_Taklu News
    Taklu News
    News Anchor चानन, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राज भवन पहुंचने के पहले रास्ते में ही कर लिया गया गिरफ्तार,पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग, भड़के राजद समर्थक बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राज भवन पहुंचने के पहले रास्ते में ही कर लिया गया गिरफ्तार,पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग, भड़के राजद समर्थक
    1
    बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राज भवन पहुंचने के पहले रास्ते में ही कर लिया गया गिरफ्तार,पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग, भड़के राजद समर्थक
बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राज भवन पहुंचने के पहले रास्ते में ही कर लिया गया गिरफ्तार,पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग, भड़के राजद समर्थक
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • कांवरिया से भरा बोलेरे ने ताड़ की पेड़ में मारी टक्कर,तीन घायल बेलोरो ने ताड़ की पेड़ में मारी टक्कर,तीन कावंरिया घायल। चांदन देवघर मुख्य सड़क सड़क मार्ग के पारडीड मोड़ के समीप ओवरटेक करने के दौरान कावंरिया से भरा एक बोलेरो सड़क किनारे लगी एक ताड़ की पेड़ से टकराने से बोलेरो सवार तीन कावंरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज दोपहर को सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम देवघर जाने के दौरान पारडीह मोड़ के समीप पहुंचते ही ओवरटेक कर आगे जाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ताड़ से बोलेरो टकरा गई। जिसमें सवार अजीत कुमार उम्र 20 वर्ष सा०भवनपुर,सुखदेव राम उम्र 35 वर्ष,रिसु कुमार उम्र 24 वर्ष सा० खरसा, थाना -थाली जिला निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस से एम्बुलेंस की सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी चांदन पहुंचाया। जहां सभी घायलों की इलाज चल रहा है। साथ ही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने जप्त कर थाना लाया गया है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    1
    कांवरिया से भरा बोलेरे ने ताड़ की पेड़ में मारी टक्कर,तीन घायल
बेलोरो ने ताड़ की पेड़ में मारी टक्कर,तीन कावंरिया घायल।
चांदन देवघर मुख्य सड़क सड़क मार्ग के पारडीड मोड़ के समीप ओवरटेक करने के दौरान कावंरिया से भरा एक बोलेरो सड़क किनारे लगी एक ताड़  की पेड़ से टकराने से बोलेरो सवार तीन कावंरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज दोपहर को सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम देवघर जाने के दौरान पारडीह मोड़ के समीप पहुंचते ही ओवरटेक कर आगे जाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ताड़ से बोलेरो टकरा गई। जिसमें सवार अजीत कुमार उम्र 20 वर्ष सा०भवनपुर,सुखदेव राम उम्र 35 वर्ष,रिसु कुमार उम्र 24 वर्ष सा० खरसा, थाना -थाली जिला निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस से एम्बुलेंस की सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी चांदन पहुंचाया। जहां सभी घायलों की इलाज चल रहा है। साथ ही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने जप्त कर थाना लाया गया है।
रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • चकाई में मेडिकल हॉल पर बड़ी छापेमारी! प्रतिबंधित दवाओं की शिकायत पर 4 ठिकानों की जांच, मचा हड़कंप... जमुई के चकाई में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के कथित अवैध भंडारण एवं बिक्री की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शिव मेडिकल हॉल सहित संचालक राजू वर्मा से जुड़े चार ठिकानों पर सघन जांच की। ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की गई शिकायत के बाद पटना से ड्रग विभाग की टीम चकाई पहुंची। कार्रवाई के दौरान पटना के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर रविन्द्र मोहन, ड्रग इंस्पेक्टर मो. क्योमिउद्दीन अंसारी, जमुई के ड्रग इंस्पेक्टर और चकाई थाना पुलिस मौजूद रही। संयुक्त टीम ने मेडिकल हॉल में दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री रजिस्टर और बिलों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या प्रतिबंधित दवा मिलने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 📍 स्थान: चकाई, जमुई, बिहार 🚨 मुख्य खबर: नशीली दवाओं की शिकायत पर मेडिकल हॉल समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment 🔔 ताजा स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
    1
    चकाई में मेडिकल हॉल पर बड़ी छापेमारी! प्रतिबंधित दवाओं की शिकायत पर 4 ठिकानों की जांच, मचा हड़कंप...
जमुई के चकाई में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के कथित अवैध भंडारण एवं बिक्री की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शिव मेडिकल हॉल सहित संचालक राजू वर्मा से जुड़े चार ठिकानों पर सघन जांच की।
ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की गई शिकायत के बाद पटना से ड्रग विभाग की टीम चकाई पहुंची। कार्रवाई के दौरान पटना के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर रविन्द्र मोहन, ड्रग इंस्पेक्टर मो. क्योमिउद्दीन अंसारी, जमुई के ड्रग इंस्पेक्टर और चकाई थाना पुलिस मौजूद रही।
संयुक्त टीम ने मेडिकल हॉल में दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री रजिस्टर और बिलों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या प्रतिबंधित दवा मिलने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: चकाई, जमुई, बिहार
🚨 मुख्य खबर: नशीली दवाओं की शिकायत पर मेडिकल हॉल समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment
🔔 ताजा स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    9 hrs ago
  • धनबाद से नावादा जा रही आइसर ट्रक तिसरी के भूराई में पलटा कोई हताहत नही
    3
    धनबाद से नावादा जा रही आइसर ट्रक तिसरी के भूराई में पलटा कोई हताहत नही
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.