Shuru
Apke Nagar Ki App…
बोल बम देखिए कैसे मस्ती में झूमते हुए बाबा नगरी की ओर बढ़ रहे हैं
Taklu News
बोल बम देखिए कैसे मस्ती में झूमते हुए बाबा नगरी की ओर बढ़ रहे हैं
More news from बिहार and nearby areas
- 🚨 श्रावणी मेला में बढ़ी भीड़... पुलिस ने संभाला मोर्चा! 🚨 🙏 कांवरिया श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बांका पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर फिर से समीक्षा की है। 👮♂️ मुख्य कांवरिया पथ और प्रमुख पड़ावों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 🚦 यातायात व्यवस्था को अलग-अलग जोन में बांटकर निगरानी बढ़ाई गई है। 🔎 हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। 🛡️ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। 📍 श्रावणी मेला क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 🎥 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें — Banka Today News Digital 📰 संवाददाता बिकाश शर्मा1
- खैरा का गोली गांव आज भी बदहाल! 5 KM जंगल-पगडंडी से सफर, मरीजों को खाट पर ले जाने की मजबूरी जमुई के खैरा प्रखंड की गोली पंचायत का गोली गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। करीब 200 की आबादी वाले इस गांव तक पहुंचने के लिए न पक्की सड़क है और न ही उचित कच्चा रास्ता। ग्रामीणों को करीब 5 किलोमीटर तक जंगल, झाड़ियों और संकरी पगडंडियों से होकर मुड़बरों गांव पहुंचना पड़ता है। इसके बाद ही उन्हें आगे के लिए वाहन की सुविधा मिल पाती है। सबसे गंभीर स्थिति मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों की है। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार व्यक्ति या प्रसव पीड़िता को कई किलोमीटर तक खाट पर लादकर पैदल ले जाना पड़ता है, जिसके बाद वाहन से अस्पताल पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क, पेयजल और आवास जैसी समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी गई, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ। वहीं बीडीओ शेखर सुमन ने कहा कि उन्हें गांव की समस्याओं की जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 📍 स्थान: गोली गांव, खैरा, जमुई, बिहार 📌 मुख्य मुद्दे: सड़क, पेयजल, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव क्या गोली गांव तक पहुंचेगी विकास की सड़क? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। 👍 Like | 🔄 Share | 💬 Comment 🔔 ताजा स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- मेरा खराब हुआ #facebook चैनल वापस आ गया। अगर आपका भी फेसबुक चैनल खराब है तो इस वीडियो को देखें #facebookviral #suspended #monetization1
- कानो मदरसा मोड से धावाटांड़ तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का मंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत कानो मदरसा मोड से धावाटांड़ तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत तकरीबन 1.260 कि.मी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने सोमवार को किया।जहां शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी आदि ने नारियल फोड़कर विधिवत आधारशिला रखी।।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नदीम आलम, जाकिर हुसैन, हाजी मो नईम, कारु खान, मकसुद अंसारी, रबीउल्लाह अंसारी, मो अशफाक, समीर आलम सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राज भवन पहुंचने के पहले रास्ते में ही कर लिया गया गिरफ्तार,पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग, भड़के राजद समर्थक बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राज भवन पहुंचने के पहले रास्ते में ही कर लिया गया गिरफ्तार,पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग, भड़के राजद समर्थक1
- चाकू का भय दिखाकर भाभी से छेड़खानी का प्रयास, देवर गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी अमित कुमार की पत्नी गुंजा देवी ने अपने देवर आशीष कुमार के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया। पीड़िता के अनुसार, आशीष ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास चानो देवी और ससुर विनोद रविदास बचाने पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उसने चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, लेकिन ससुर ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया। सूचना पर पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पीड़िता ने आरोपी को नशेबाज व आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए पूर्व में भी छेड़खानी का प्रयास करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आरोपी पर मारपीट के दो मामले पहले से दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है।1
- सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि, कई मामलों में समय पर उपचार मिलने से श्रद्धालुओं की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है।1
- 🔥 बढ़ौना में लगा जन सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान! 📍 बांका | बाराहाट 🏛️ विकसित भारत, समृद्ध बिहार के तहत बाराहाट प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत स्थित बढ़ौना गांव में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। 👥 शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। 🗣️ बांका के उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना है। 🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना, 🏥 स्वास्थ्य, 📚 शिक्षा, 🌾 मनरेगा, ⚡ बिजली, 🧹 स्वच्छता, 👶 बाल विकास, 🤝 सहकारिता और सामाजिक सुरक्षा समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। 🌟 कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया मनोज सिंह सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 🎥 पूरी खबर और ग्राउंड अपडेट के लिए जुड़े रहें—Banka Today News Digital के साथ। 📲 संवाददाता—बिकाश शर्मा, बांका1
- तारापुर बाजार में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के तारापुर बाजार में रविवार शाम युवक के साथ मारपीट कर धारदार चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। देवगांव निवासी बादल कुमार, पिता संजय पासवान ने थाने में आवेदन देकर देवगांव निवासी विशाल कुमार, पिता विनोद रविदास पर हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, शाम करीब चार बजे बादल घर लौट रहा था। इसी दौरान बाजार में विशाल ने कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में बादल के सिर में गहरा जख्म हो गया। घायल का इलाज तारापुर अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पूर्व में मारपीट के दो और चोरी का एक मामला दर्ज है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया।1