logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानो मदरसा मोड से धावाटांड़ तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का मंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत कानो मदरसा मोड से धावाटांड़ तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत तकरीबन 1.260 कि.मी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने सोमवार को किया।जहां शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी आदि ने नारियल फोड़कर विधिवत आधारशिला रखी।।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नदीम आलम, जाकिर हुसैन, हाजी मो नईम, कारु खान, मकसुद अंसारी, रबीउल्लाह अंसारी, मो अशफाक, समीर आलम सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Minhaj Akhtar
Minhaj Akhtar
Journalist Margo Munda, Deoghar•
3 hrs ago

कानो मदरसा मोड से धावाटांड़ तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का मंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत कानो मदरसा मोड से धावाटांड़ तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत तकरीबन 1.260 कि.मी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने सोमवार को किया।जहां शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी आदि ने नारियल फोड़कर विधिवत आधारशिला रखी।।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नदीम आलम, जाकिर हुसैन, हाजी मो नईम, कारु खान, मकसुद अंसारी, रबीउल्लाह अंसारी, मो अशफाक, समीर आलम सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जामताड़ा में लगातार हो रही रुक-रुक के बारिश , देखिए पूरी खबर जामताड़ा जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन हुआ अस्त व्यस्त 74.32 एमएम बारिश हुई दर्ज।
    1
    जामताड़ा में लगातार हो रही रुक-रुक के बारिश , देखिए पूरी खबर
जामताड़ा जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन हुआ अस्त व्यस्त 74.32 एमएम बारिश हुई दर्ज।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • डॉ. इरफान अंसारी का देर रात का वीडियो वायरल, छात्रों के बीच रहे सक्रिय। जामताड़ा। छात्र आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे छात्रों के स्वास्थ्य और उनकी समस्याओं को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आंदोलन के दौरान उन्होंने छात्रों की सेहत का लगातार जायजा लिया और देर रात तक उनके साथ मौजूद रहे। छात्रों के अनशन को समाप्त कराने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान छात्रों और युवाओं की ओर से डॉ. इरफान अंसारी के प्रति आभार जताया गया। युवाओं ने कहा कि मंत्री ने उनकी आवाज को गंभीरता से सुना और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर समर्थकों ने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों को इसी तरह मजबूती से उठाने की जरूरत है।
    1
    डॉ. इरफान अंसारी का देर रात का वीडियो वायरल, छात्रों के बीच रहे सक्रिय।
जामताड़ा। छात्र आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे छात्रों के स्वास्थ्य और उनकी समस्याओं को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आंदोलन के दौरान उन्होंने छात्रों की सेहत का लगातार जायजा लिया और देर रात तक उनके साथ मौजूद रहे।
छात्रों के अनशन को समाप्त कराने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान छात्रों और युवाओं की ओर से डॉ. इरफान अंसारी के प्रति आभार जताया गया। युवाओं ने कहा कि मंत्री ने उनकी आवाज को गंभीरता से सुना और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर समर्थकों ने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों को इसी तरह मजबूती से उठाने की जरूरत है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • धनबाद स्लग - फ्लैट देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी मामले में विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार धनसार थाना द्वारा चिपकाया गया । एंकर - धनबाद के धनसार थाना ने सिटी सेंटर रेजिडेंशियल में फ्लैट के नाम पर लोगों से पैसा की धोखाधड़ी करने के अपराध में विश्वरंजन तिवारी और उसकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार को आरोपी के फ्लैट के बाहर चिपकाया । धनसार थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चौधरी ने बताया कि धनसार थाना के तीन कांड संख्या 159/23 , 160/23 और 50/25 जो कि फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठने के अपराध का है जो कि विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी दोनों अपराधियों पर दर्ज है उसी क्रम में न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकने का काम किया जा रहा है । दोनों पति पत्नी पर और भी थाने में मामले दर्ज है और आपराधिक इतिहास रहा है । बाइट - कृष्णा चौधरी, सब इंस्पेक्टर, धनसार थाना
    1
    धनबाद 




स्लग - फ्लैट देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी मामले में विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार धनसार थाना द्वारा चिपकाया गया । 




एंकर - धनबाद के धनसार थाना ने सिटी सेंटर रेजिडेंशियल में फ्लैट के नाम पर लोगों से पैसा की धोखाधड़ी करने के अपराध में  विश्वरंजन तिवारी और उसकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार को आरोपी के फ्लैट के बाहर  चिपकाया । धनसार थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चौधरी ने बताया कि धनसार थाना के तीन कांड संख्या 159/23 , 160/23 और 50/25 जो कि फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठने के अपराध का है जो कि विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी दोनों अपराधियों पर दर्ज है उसी क्रम में न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकने का काम किया जा रहा है । दोनों पति पत्नी पर और भी थाने में  मामले दर्ज है और आपराधिक इतिहास रहा है । 





बाइट - कृष्णा चौधरी, सब इंस्पेक्टर, धनसार थाना
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बोल बम देखिए कैसे मस्ती में झूमते हुए बाबा नगरी की ओर बढ़ रहे हैं
    1
    बोल बम देखिए कैसे मस्ती में झूमते हुए बाबा नगरी की ओर बढ़ रहे हैं
    user_Taklu News
    Taklu News
    News Anchor चानन, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Sanju Baba
    1
    Post by Sanju Baba
    user_Sanju Baba
    Sanju Baba
    देवरी, गिरिडीह, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कतरास के रामकनाली में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर कतरास/धनबाद। धनबाद जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के जिनी पहाड़ी में एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर के समय तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने कार्तिक महतो के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी कार के नीचे फंस गई।दुर्घटना में शामिल कार का नंबर JH09BC5656 और क्षतिग्रस्त स्कूटी का नंबर JH10BS3710 बताया गया है। स्कूटी मालिक नरेंद्र महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान काले रंग की कार तेज रफ्तार से आई और स्कूटी को टक्कर मार दी। जोरदार आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो स्कूटी कार के नीचे फंसी हुई थी।नरेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि कार में सवार युवक नशे की हालत में था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने आनन-फानन में कार का नंबर प्लेट निकाल लिया और वहां से भागने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने कार को रोक लिया और मौके पर खड़ा कर दिया। मुआवजे को लेकर विवाद नरेंद्र महतो के अनुसार, स्कूटी के नुकसान की भरपाई के लिए जब कार मालिक से मुआवजा देने की बात कही गई तो वह वहां से निकलकर थाने चला गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।नरेंद्र महतो ने कहा कि अगर उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता तो उसके साथ क्या होता, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण सड़कों पर इस तरह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को बेहद खतरनाक बताया। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। नरेंद्र महतो ने रामकनाली ओपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी की ओर से गाड़ी नहीं छोड़ने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। हालांकि रामकनाली ओपी प्रभारी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। फिलहाल दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी और ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर रोक और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। #dhanbad #धनबाद
    1
    कतरास के रामकनाली में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर

कतरास/धनबाद। धनबाद जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के जिनी पहाड़ी में एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर के समय तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने कार्तिक महतो के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी कार के नीचे फंस गई।दुर्घटना में शामिल कार का नंबर JH09BC5656 और क्षतिग्रस्त स्कूटी का नंबर JH10BS3710 बताया गया है।

स्कूटी मालिक नरेंद्र महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान काले रंग की कार तेज रफ्तार से आई और स्कूटी को टक्कर मार दी। जोरदार आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो स्कूटी कार के नीचे फंसी हुई थी।नरेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि कार में सवार युवक नशे की हालत में था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने आनन-फानन में कार का नंबर प्लेट निकाल लिया और वहां से भागने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने कार को रोक लिया और मौके पर खड़ा कर दिया।

मुआवजे को लेकर विवाद

नरेंद्र महतो के अनुसार, स्कूटी के नुकसान की भरपाई के लिए जब कार मालिक से मुआवजा देने की बात कही गई तो वह वहां से निकलकर थाने चला गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।नरेंद्र महतो ने कहा कि अगर उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता तो उसके साथ क्या होता, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण सड़कों पर इस तरह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को बेहद खतरनाक बताया। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। नरेंद्र महतो ने रामकनाली ओपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी की ओर से गाड़ी नहीं छोड़ने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। हालांकि रामकनाली ओपी प्रभारी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
फिलहाल दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी और ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर रोक और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

#dhanbad #धनबाद
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जलापूर्ति में लापरवाही पर डीसी सख्त, काम नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस का निर्देश जामताड़ा: जिले में पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति (डीडब्लूएससी) की बैठक हुई। इसमें पीएचईडी की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं, चापाकलों की कार्यशीलता, हर घर जल योजना और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्य नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं का नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करते हुए लोगों को लगातार पानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही खराब चापाकलों से संबंधित शिकायतों का अविलंब समाधान करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि जलापूर्ति नियमित रहने से लोगों को जलकर की निर्धारित राशि देने में भी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा। वहीं, कार्य में रुचि नहीं लेने वाली जल सहियाओं को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने तथा उनके स्थान पर योग्य जल सहियाओं का चयन करने का निर्देश दिया। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में तेजी लाने का निर्देश बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को मिशन मोड में संचालित करने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने ओडीएफ सस्टेनेबिलिटी, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, गोबरधन और जन-जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट, कम्पोस्ट पीट, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक सोक पीट, नाली, भष्मक, प्लास्टिक संग्रहण संरचना, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई तथा गोबर गैस प्लांट जैसे कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया। साथ ही जमीनी स्तर पर शौचालय से वंचित सभी योग्य एवं जरूरतमंद लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी राम प्रवेश राम, सहायक अभियंता, जिला समन्वयक एसबीएम-जी, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जलापूर्ति में लापरवाही पर डीसी सख्त, काम नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस का निर्देश
जामताड़ा: जिले में पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति (डीडब्लूएससी) की बैठक हुई। इसमें पीएचईडी की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं, चापाकलों की कार्यशीलता, हर घर जल योजना और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्य नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं का नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करते हुए लोगों को लगातार पानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही खराब चापाकलों से संबंधित शिकायतों का अविलंब समाधान करने का निर्देश दिया।
डीसी ने कहा कि जलापूर्ति नियमित रहने से लोगों को जलकर की निर्धारित राशि देने में भी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा। वहीं, कार्य में रुचि नहीं लेने वाली जल सहियाओं को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने तथा उनके स्थान पर योग्य जल सहियाओं का चयन करने का निर्देश दिया।
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में तेजी लाने का निर्देश
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को मिशन मोड में संचालित करने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने ओडीएफ सस्टेनेबिलिटी, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, गोबरधन और जन-जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायतों में नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट, कम्पोस्ट पीट, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक सोक पीट, नाली, भष्मक, प्लास्टिक संग्रहण संरचना, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई तथा गोबर गैस प्लांट जैसे कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया। साथ ही जमीनी स्तर पर शौचालय से वंचित सभी योग्य एवं जरूरतमंद लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी राम प्रवेश राम, सहायक अभियंता, जिला समन्वयक एसबीएम-जी, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • मां विषहरी की भक्ति में डूबा केंदुआ बाजार, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
    1
    मां विषहरी की भक्ति में डूबा केंदुआ बाजार, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • कांवरिया से भरा बोलेरे ने ताड़ की पेड़ में मारी टक्कर,तीन घायल बेलोरो ने ताड़ की पेड़ में मारी टक्कर,तीन कावंरिया घायल। चांदन देवघर मुख्य सड़क सड़क मार्ग के पारडीड मोड़ के समीप ओवरटेक करने के दौरान कावंरिया से भरा एक बोलेरो सड़क किनारे लगी एक ताड़ की पेड़ से टकराने से बोलेरो सवार तीन कावंरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज दोपहर को सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम देवघर जाने के दौरान पारडीह मोड़ के समीप पहुंचते ही ओवरटेक कर आगे जाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ताड़ से बोलेरो टकरा गई। जिसमें सवार अजीत कुमार उम्र 20 वर्ष सा०भवनपुर,सुखदेव राम उम्र 35 वर्ष,रिसु कुमार उम्र 24 वर्ष सा० खरसा, थाना -थाली जिला निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस से एम्बुलेंस की सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी चांदन पहुंचाया। जहां सभी घायलों की इलाज चल रहा है। साथ ही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने जप्त कर थाना लाया गया है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    1
    कांवरिया से भरा बोलेरे ने ताड़ की पेड़ में मारी टक्कर,तीन घायल
बेलोरो ने ताड़ की पेड़ में मारी टक्कर,तीन कावंरिया घायल।
चांदन देवघर मुख्य सड़क सड़क मार्ग के पारडीड मोड़ के समीप ओवरटेक करने के दौरान कावंरिया से भरा एक बोलेरो सड़क किनारे लगी एक ताड़  की पेड़ से टकराने से बोलेरो सवार तीन कावंरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज दोपहर को सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम देवघर जाने के दौरान पारडीह मोड़ के समीप पहुंचते ही ओवरटेक कर आगे जाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ताड़ से बोलेरो टकरा गई। जिसमें सवार अजीत कुमार उम्र 20 वर्ष सा०भवनपुर,सुखदेव राम उम्र 35 वर्ष,रिसु कुमार उम्र 24 वर्ष सा० खरसा, थाना -थाली जिला निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन थाना पुलिस से एम्बुलेंस की सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी चांदन पहुंचाया। जहां सभी घायलों की इलाज चल रहा है। साथ ही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने जप्त कर थाना लाया गया है।
रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.