Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां विषहरी की भक्ति में डूबा केंदुआ बाजार, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
जनता न्यूज़ 24
मां विषहरी की भक्ति में डूबा केंदुआ बाजार, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
More news from झारखंड and nearby areas
- कतरास के रामकनाली में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर कतरास/धनबाद। धनबाद जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के जिनी पहाड़ी में एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर के समय तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने कार्तिक महतो के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी कार के नीचे फंस गई।दुर्घटना में शामिल कार का नंबर JH09BC5656 और क्षतिग्रस्त स्कूटी का नंबर JH10BS3710 बताया गया है। स्कूटी मालिक नरेंद्र महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान काले रंग की कार तेज रफ्तार से आई और स्कूटी को टक्कर मार दी। जोरदार आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो स्कूटी कार के नीचे फंसी हुई थी।नरेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि कार में सवार युवक नशे की हालत में था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने आनन-फानन में कार का नंबर प्लेट निकाल लिया और वहां से भागने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने कार को रोक लिया और मौके पर खड़ा कर दिया। मुआवजे को लेकर विवाद नरेंद्र महतो के अनुसार, स्कूटी के नुकसान की भरपाई के लिए जब कार मालिक से मुआवजा देने की बात कही गई तो वह वहां से निकलकर थाने चला गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।नरेंद्र महतो ने कहा कि अगर उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता तो उसके साथ क्या होता, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण सड़कों पर इस तरह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को बेहद खतरनाक बताया। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। नरेंद्र महतो ने रामकनाली ओपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी की ओर से गाड़ी नहीं छोड़ने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। हालांकि रामकनाली ओपी प्रभारी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। फिलहाल दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी और ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर रोक और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। #dhanbad #धनबाद1
- मां विषहरी की भक्ति में डूबा केंदुआ बाजार, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब1
- बाघमारा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर कोई आपदा आ जाए तो उनका मदद कम और नेताओं का जूवानी जंग ज्यादा देखने को मिलता है आप इस वीडियो में यह देख सकते हैं।1
- धनबाद स्लग - फ्लैट देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी मामले में विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार धनसार थाना द्वारा चिपकाया गया । एंकर - धनबाद के धनसार थाना ने सिटी सेंटर रेजिडेंशियल में फ्लैट के नाम पर लोगों से पैसा की धोखाधड़ी करने के अपराध में विश्वरंजन तिवारी और उसकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार को आरोपी के फ्लैट के बाहर चिपकाया । धनसार थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चौधरी ने बताया कि धनसार थाना के तीन कांड संख्या 159/23 , 160/23 और 50/25 जो कि फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठने के अपराध का है जो कि विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी दोनों अपराधियों पर दर्ज है उसी क्रम में न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकने का काम किया जा रहा है । दोनों पति पत्नी पर और भी थाने में मामले दर्ज है और आपराधिक इतिहास रहा है । बाइट - कृष्णा चौधरी, सब इंस्पेक्टर, धनसार थाना1
- मिताली भारत गेस एजेंसी बिरनी कार्यालय में कंपोजिट 10 केजी गेस सिलेंडर का उदघाटन करने के पश्चात डुमरी विधायक जयराम महतो ने लोगो को संबोधित किया। मिताली भारत गेस एजेंसी बिरनी कार्यालय में कंपोजिट 10 केजी गेस सिलेंडर का उदघाटन करने के पश्चात डुमरी विधायक जयराम महतो ने लोगो को संबोधित किया।1
- jabardast acting with feelings.bhai ka dard bhra acting1
- डुमरी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 7 दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ डुमरी/गिरिडीह। डुमरी के पंच मंदिर प्रांगण में सनातन धर्म की उन्नति, धार्मिक जागरूकता, नगर समाज एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं जागरण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा में सैकड़ों युवतियां और महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं।जमुनिया नदी से लाया गया अभिमंत्रित जल कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर वनांचल चौक, बेरमो मोड़ और बाईपास ओवरब्रिज होते हुए जमुनिया नदी पहुंची। वहां आचार्य शंकर शरण ने सभी कलशों में वैदिक मंत्रों के साथ अभिमंत्रित जल भरवाया। इसके बाद सभी श्रद्धालु जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल लौटे। यात्रा के दौरान लगाए गए धार्मिक जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 19 से 25 अगस्त तक कथा, 26 को पूर्णाहुति और जागरण डुमरी निवासी विजय जायसवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 19 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन संध्या में श्रीमद् भागवत कथा होगी। 26 अगस्त को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उसी रात भोजपुरी स्टार एवं लोक गायिका निशा उपाध्याय का भक्ति जागरण भी होगा।आकर्षक तैयारियां, पुलिस ने संभाली सुरक्षा कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर में आकर्षक पंडाल, प्रकाश, साज-सज्जा और साउंड की विशेष व्यवस्था की गई है। भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डुमरी पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा। गणमान्य लोग रहे मौजूद कलश यात्रा में आयोजक विजय जायसवाल, पंच मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, प्रिंस कुमार बरनवाल, लक्की अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, अमन आर्या, अधीर बरनवाल, दिलीप बरनवाल, सुमित कुमार, संतोष अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, किरण देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।2
- झींझी पहाड़ी में तेज रफ्तार का कहर खड़ी स्कूटी को रौंदकर किया बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर के बाद नंबर प्लेट गायब, चालक पर गंभीर आरोप हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार1