धनबाद स्लग - फ्लैट देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी मामले में विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार धनसार थाना द्वारा चिपकाया गया । एंकर - धनबाद के धनसार थाना ने सिटी सेंटर रेजिडेंशियल में फ्लैट के नाम पर लोगों से पैसा की धोखाधड़ी करने के अपराध में विश्वरंजन तिवारी और उसकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार को आरोपी के फ्लैट के बाहर चिपकाया । धनसार थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चौधरी ने बताया कि धनसार थाना के तीन कांड संख्या 159/23 , 160/23 और 50/25 जो कि फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठने के अपराध का है जो कि विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी दोनों अपराधियों पर दर्ज है उसी क्रम में न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकने का काम किया जा रहा है । दोनों पति पत्नी पर और भी थाने में मामले दर्ज है और आपराधिक इतिहास रहा है । बाइट - कृष्णा चौधरी, सब इंस्पेक्टर, धनसार थाना
धनबाद स्लग - फ्लैट देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी मामले में विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार धनसार थाना द्वारा चिपकाया गया । एंकर - धनबाद के धनसार थाना ने सिटी सेंटर रेजिडेंशियल में फ्लैट के नाम पर लोगों से पैसा की धोखाधड़ी करने के अपराध में विश्वरंजन तिवारी और उसकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार को आरोपी के फ्लैट के बाहर चिपकाया । धनसार थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चौधरी ने बताया कि धनसार थाना के तीन कांड संख्या 159/23 , 160/23 और 50/25 जो कि फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठने के अपराध का है जो कि विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी दोनों अपराधियों पर दर्ज है उसी क्रम में न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकने का काम किया जा रहा है । दोनों पति पत्नी पर और भी थाने में मामले दर्ज है और आपराधिक इतिहास रहा है । बाइट - कृष्णा चौधरी, सब इंस्पेक्टर, धनसार थाना
- झींझी पहाड़ी में तेज रफ्तार का कहर खड़ी स्कूटी को रौंदकर किया बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर के बाद नंबर प्लेट गायब, चालक पर गंभीर आरोप हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार1
- मिताली भारत गेस एजेंसी बिरनी कार्यालय में कंपोजिट 10 केजी गेस सिलेंडर का उदघाटन विधायक जयराम महतो ने किया भारत लाइट जिप, बोकारो के तत्वावधान में मिताली भारत गैस एजेंसी बिरनी एवं सीताराम भारत गैस एजेंसी, कंजकीरो को कंपोजिट 10 किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। जिसका उदघाटन डुमरी विधायक जयराम महतो, बिरनी मुखिया देवेन्द्र महतो, बंदियो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शिव चरण महतो, बिरनी के पूर्व मुखिया सुनीता देवी, भारत पेट्रोलियम बोकारो क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल ने संयुक्त रूप से मिताली भारत गैस एजेंसी बिरनी कार्यालय में बुधवार को 4:30 बजे सिलेंडर का अनावरण करने के साथ ही गाड़ी को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि कंपोजिट गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक उपयोगी विकल्प साबित होगा। आधुनिक तकनीक से तैयार यह सिलेंडर घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराया जा रहा है। बोकारो क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल ने कहा कि कंपोजिट 10 किलो गैस सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में हल्का, आधुनिक और आसानी से ले जाने योग्य है। इसमें जंग लगने की समस्या कम होती है और इसकी बाहरी बनावट आकर्षक होती है। सिलेंडर का वजन कम होने के कारण इसे उठाने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में उपभोक्ताओं को सुविधा मिलती है। साथ ही इसकी पारदर्शी बॉडी के कारण गैस का स्तर आसानी से देखा जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर में बची गैस का अंदाजा लगाने में सहूलियत होती है। 10 किलो क्षमता का यह सिलेंडर खास तौर पर छोटे परिवारों एवं कम गैस खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक विकल्प माना जा रहा है। साथ ही, कंपोजिट गैस सिलेंडर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में इसके ब्लास्ट होने की आशंका नहीं रहती। इससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और जान-माल के नुकसान का खतरा काफी कम हो जाता हैइस दौरान विधायक जयराम महतो, बिरनी पंचायत मुखिया देवेन्द्र महतो, बंदियो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शिव चरण महतो, भारत पेट्रोलियम बोकारो क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल, बिरनी पंचायत पूर्व मुखिया सुनीता देवी, रवि रजक, मिताली भारत गेस एजेंसी बिरनी के संचालक रमेश रजक, सीताराम भारत गेस एजेंसी कंजकीरो सीता राम प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडेय, विजय वर्मा, विनोद कुमार, नुनुचंद रजक, लीलावती देवी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।1
- बिरनी में भारत गैस का लाइट जिप सिलेंडर का उद्घाटन, डुमरी विधायक हुए उपस्थित बिरनी में भारत गैस का लाइट जिप सिलेंडर का उद्घाटन फोटो नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के बिरनी में भारत गैस की ओर से संचालित मिताली गैस एजेंसी में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर भारत गैस लाइट जिंप सिलेंडर का उद्घाटन किया गया । यह उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, बिरनी मुखिया जयनाथ महतो, पंसस गीता देवी, पूर्व मुखिया सुनिता कुमारी, फुसरो नप के वार्ड पार्षद बिनोद चौहान, बंदियों मुखिया शिवचरण महतो ने संयुक्त रुप से फीता काटकर व गैस रिफिल वाहन को रवाना करने के साथ की । भारत गैस के सैल्स मैनेजर साकीब जमाल हासमी ने बताया कि पहले के सिलेंडर काफी भारी भरकम होने के कारण लाने लेगने में काफी परेशानी होती है । यहां तक कि ऊंचे इमारत में चढ़ाना काफी कष्टकारी साबित होता आ रहा है । उन्होंने बताया कि हाल के दिनों नया गैस कनेक्शन लेने में ग्राहकों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह नया मॉडल का सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है । खाली सिलेंडर का वजन मात्र 5.9 किलोग्राम तथा इसमें दस किलो गैस भरा रहेगा । यह सिलेंडर पारदर्शी होने के साथ साथ काफी मजबूत व दिखने में आकर्षक है । विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि समय के साथ काफी परिवर्तन देखने को मिलता है । नया सिलेंडर ग्राहकों के लिए बेहतर साबित होगा । यहां टिंकु शर्मा, सूरज पांडेय, रवि रजक, रमेश कुमार, नुनुचंद रजक आदि उपस्थित थे ।1
- जबरदस्त एक्टिंग फिलिंग के साथ .रियल एक्टिंग किया है भाई ने वीडियो को शेयर करे ताकि भाई इससे भी अच्छा एक्टिंग कर सके1
- बगोदर के मिथिलेष यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, होटल संचालक व सहयोगी गिरफ्तात बगोदर : थाना क्षेत्र में राजनीतिक दल से जुड़े नेता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पूरे मामले पर एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को सूचना मिली थी एक लाश सड़क पर पाई गई है जिसके बाद कांड अंकित कर मामले में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई ।जांच के क्रम में बाते सामने आई कि 13 अगस्त की रात होटल में बीयर के पैसे को लेकर मिथिलेश यादव और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद होटल संचालक ने अपने सहयोगी के साथ बाद उसका पीछा 500 मीटर तक किया और फिर कपसा मंदिर के पास कथित तौर पर टांगी व सब्बल से हमला कर मिथलेश की हत्या कर दी। घटना को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव और बाइक को सड़क किनारे रखा गया था हालांकि वे उसमें नाकाम रहे ।मामले में रिंकू होटल के मालिक महेश रजक और होटल स्टाफ सीमा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।वही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टांगी, सब्बल, बिना नंबर की लाल पैशन बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।1
- 20 साल से बदहाल सड़क, सरकारी मदद का इंतजार खत्म कर ग्रामीण खुद उतरे मरम्मत में जामताड़ा:जिले के नाला प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर फुटबेड़िया पंचायत के घाटसगड़िया गांव में करीब दो दशक से बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत की उम्मीद पूरी नहीं होने पर महिला-पुरुष ग्रामीण खुद फावड़ा, गैंती, कुदाल और डलिया लेकर सड़क पर उतर गए। ग्रामीणों ने श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू की और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया। ग्रामीणों के अनुसार नाला-खड़ीमाटी मुख्य मार्ग से कालूबाथान होते हुए घाटसगड़िया तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क लंबे समय से बदहाल है। लगभग 20 वर्ष पहले इस सड़क का ग्रेड-वन निर्माण हुआ था। इसके बाद मिट्टी और मोरम डालकर खानापूर्ति की गई, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं होने से सड़क अब बड़े-बड़े गड्ढों, पत्थरों और बोल्डरों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। इस रास्ते से आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं, किसान और आम लोग प्रतिदिन मुख्यालय व स्कूलों तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली का सबसे गंभीर असर मरीजों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का दावा है कि जर्जर रास्ते के कारण एंबुलेंस भी गांव तक आने में परेशानी महसूस करती है। बरसात में दोपहिया वाहनों से आवागमन भी जोखिम भरा हो जाता है। घाटसगड़िया प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र संख्या 237 स्थित है। यहां गोलकुंडा, सगड़िया, घाटसगड़िया, कालूबाथान और बनपाड़ा समेत आसपास के कई गांवों के मतदाता पहुंचते हैं। ग्रामीणों के अनुसार मतदान के दौरान भी खराब सड़क के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण गांव का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- कानो मदरसा मोड से धावाटांड़ तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का मंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत कानो मदरसा मोड से धावाटांड़ तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत तकरीबन 1.260 कि.मी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने सोमवार को किया।जहां शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी आदि ने नारियल फोड़कर विधिवत आधारशिला रखी।।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नदीम आलम, जाकिर हुसैन, हाजी मो नईम, कारु खान, मकसुद अंसारी, रबीउल्लाह अंसारी, मो अशफाक, समीर आलम सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- 🔴 BREAKING NEWS JAMTARA 🔴 बराकर नदी पर बैजरा पुल क्षतिग्रस्त, #अवैध बालू उत्खनन से पिलर कमजोर होने की आशंका। जामताड़ा:पिलर नंबर-5 में आई गंभीर खराबी, पुल पर आवागमन बंद, प्रशासन ने जेसीबी से दोनों छोर पर रास्ता काटकर किया ब्लॉक, पिलर नंबर-4 पर भी बढ़ा खतरा, मौके पर प्रशासनिक टीम मौजूद* अवैध बालू उत्खनन से पिलर कमजोर होने की आशंका।1
- बाजरा घाट पुल का पिलर धंसा, दरारों से मंडराया खतरा; बालू उठाव पर उठे सवाल जामताड़ा। जामताड़ा से धनबाद जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप धनबाद जाने के लिए बराकर नदी पर बने बाजरा घाट पुल के शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, तो फिलहाल इस रास्ते से गुजरने से बचें। पुल के एक पिलर में धंसाव के बाद पुल पर दरारें आ गई हैं और सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। धनबाद से टुंडी होते हुए जामताड़ा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बुधवार को बराकर नदी में बने बाजरा घाट पुल के जामताड़ा की ओर स्थित पिलर नंबर छह के पास करीब एक से डेढ़ फीट तक धंसाव की बात सामने आई। इसके बाद पुल की संरचना में दरारें दिखाई देने लगीं। हादसे की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद के निर्देश पर वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी गई। हालांकि, स्थानीय स्तर पर पिलर के नंबर को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। प्रशासनिक तकनीकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रभावित पिलर कौन-सा है और धंसाव की वास्तविक स्थिति कितनी गंभीर है। क्या बालू उठाव से कमजोर हुई पुल की नींव? पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद सबसे बड़ा सवाल बराकर नदी में हो रहे बालू उठाव को लेकर उठ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नदी में लगातार बालू उठाव और तेज बहाव के कारण पुल के पिलर के आसपास की मिट्टी तथा नदी की तलहटी कमजोर हुई, जिससे यह स्थिति पैदा हुई। सुखजोड़ा पंचायत के मुखिया जोसेफ मुर्मू और ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने कथित अवैध बालू उठाव को पुल के क्षतिग्रस्त होने का प्रमुख कारण बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुल के धंसने का वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। 20 किलोमीटर बढ़ जाएगी दूरी वर्ष 2009 में विशेष प्रमंडल जामताड़ा द्वारा करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण कराया गया था। पुल बनने के बाद धनबाद और जामताड़ा के बीच सीधा संपर्क स्थापित हुआ और यह मार्ग रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरी-पेशा लोगों के लिए महत्वपूर्ण बन गया। पुल बंद होने के बाद अब लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। इससे धनबाद-जामताड़ा के बीच आने-जाने में करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है। प्रशासन ने संभाला मोर्चा अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू ने बताया कि प्रशासनिक टीम, थाना प्रभारी और पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल पर आवागमन बंद कराया गया है। जेसीबी से मिट्टी भराई का काम चल रहा है और तकनीकी निरीक्षण जारी है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुल का पिलर आखिर क्यों धंसा? क्या यह नदी के तेज बहाव और प्राकृतिक कटाव का असर है या फिर लगातार हो रहे बालू उठाव ने पुल की नींव को कमजोर किया? इसका जवाब तकनीकी जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन तब तक इस महत्वपूर्ण पुल पर सफर करने वालों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।2