logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बगोदर के मिथिलेष यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, होटल संचालक व सहयोगी गिरफ्तात बगोदर : थाना क्षेत्र में राजनीतिक दल से जुड़े नेता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पूरे मामले पर एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को सूचना मिली थी एक लाश सड़क पर पाई गई है जिसके बाद कांड अंकित कर मामले में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई ।जांच के क्रम में बाते सामने आई कि 13 अगस्त की रात होटल में बीयर के पैसे को लेकर मिथिलेश यादव और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद होटल संचालक ने अपने सहयोगी के साथ बाद उसका पीछा 500 मीटर तक किया और फिर कपसा मंदिर के पास कथित तौर पर टांगी व सब्बल से हमला कर मिथलेश की हत्या कर दी। घटना को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव और बाइक को सड़क किनारे रखा गया था हालांकि वे उसमें नाकाम रहे ।मामले में रिंकू होटल के मालिक महेश रजक और होटल स्टाफ सीमा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।वही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टांगी, सब्बल, बिना नंबर की लाल पैशन बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
1 hr ago

बगोदर के मिथिलेष यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, होटल संचालक व सहयोगी गिरफ्तात बगोदर : थाना क्षेत्र में राजनीतिक दल से जुड़े नेता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पूरे मामले पर एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को सूचना मिली थी एक लाश सड़क पर पाई गई है जिसके बाद कांड अंकित कर मामले में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई ।जांच के क्रम में बाते सामने आई कि 13 अगस्त की रात होटल में बीयर के पैसे को लेकर मिथिलेश यादव और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद होटल संचालक ने अपने सहयोगी के साथ बाद उसका पीछा 500 मीटर तक किया और फिर कपसा मंदिर के पास कथित तौर पर टांगी व सब्बल से हमला कर मिथलेश की हत्या कर दी। घटना को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव और बाइक को सड़क किनारे रखा गया था हालांकि वे उसमें नाकाम रहे ।मामले में रिंकू होटल के मालिक महेश रजक और होटल स्टाफ सीमा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।वही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टांगी, सब्बल, बिना नंबर की लाल पैशन बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • मिताली भारत गेस एजेंसी बिरनी कार्यालय में कंपोजिट 10 केजी गेस सिलेंडर का उदघाटन विधायक जयराम महतो ने किया भारत लाइट जिप, बोकारो के तत्वावधान में मिताली भारत गैस एजेंसी बिरनी एवं सीताराम भारत गैस एजेंसी, कंजकीरो को कंपोजिट 10 किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। जिसका उदघाटन डुमरी विधायक जयराम महतो, बिरनी मुखिया देवेन्द्र महतो, बंदियो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शिव चरण महतो, बिरनी के पूर्व मुखिया सुनीता देवी, भारत पेट्रोलियम बोकारो क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल ने संयुक्त रूप से मिताली भारत गैस एजेंसी बिरनी कार्यालय में बुधवार को 4:30 बजे सिलेंडर का अनावरण करने के साथ ही गाड़ी को झंडा दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि कंपोजिट गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक उपयोगी विकल्प साबित होगा। आधुनिक तकनीक से तैयार यह सिलेंडर घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराया जा रहा है।  बोकारो क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल ने कहा कि  कंपोजिट 10 किलो गैस सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में हल्का, आधुनिक और आसानी से ले जाने योग्य है। इसमें जंग लगने की समस्या कम होती है और इसकी बाहरी बनावट आकर्षक होती है। सिलेंडर का वजन कम होने के कारण इसे उठाने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में उपभोक्ताओं को सुविधा मिलती है। साथ ही इसकी पारदर्शी बॉडी के कारण गैस का स्तर आसानी से देखा जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर में बची गैस का अंदाजा लगाने में सहूलियत होती है। 10 किलो क्षमता का यह सिलेंडर खास तौर पर छोटे परिवारों एवं कम गैस खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक विकल्प माना जा रहा है। साथ ही, कंपोजिट गैस सिलेंडर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में इसके ब्लास्ट होने की आशंका नहीं रहती। इससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और जान-माल के नुकसान का खतरा काफी कम हो जाता हैइस दौरान विधायक जयराम महतो, बिरनी पंचायत मुखिया देवेन्द्र महतो, बंदियो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शिव चरण महतो, भारत पेट्रोलियम बोकारो क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल, बिरनी पंचायत पूर्व मुखिया सुनीता देवी, रवि रजक, मिताली भारत गेस एजेंसी बिरनी के संचालक रमेश रजक, सीताराम भारत गेस एजेंसी कंजकीरो सीता राम प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडेय, विजय वर्मा, विनोद कुमार, नुनुचंद रजक, लीलावती देवी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
    1
    मिताली भारत गेस एजेंसी बिरनी कार्यालय में कंपोजिट 10 केजी गेस सिलेंडर का उदघाटन विधायक जयराम महतो ने किया

भारत लाइट जिप, बोकारो के तत्वावधान में मिताली भारत गैस एजेंसी बिरनी एवं सीताराम भारत गैस एजेंसी, कंजकीरो को कंपोजिट 10 किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। जिसका उदघाटन डुमरी विधायक जयराम महतो, बिरनी मुखिया देवेन्द्र महतो, बंदियो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शिव चरण महतो, बिरनी के पूर्व मुखिया सुनीता देवी, भारत पेट्रोलियम बोकारो क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल ने संयुक्त रूप से मिताली भारत गैस एजेंसी बिरनी कार्यालय में बुधवार को 4:30 बजे सिलेंडर का अनावरण करने के साथ ही गाड़ी को झंडा दिखाकर रवाना किया। 
इस अवसर पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि कंपोजिट गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक उपयोगी विकल्प साबित होगा। आधुनिक तकनीक से तैयार यह सिलेंडर घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराया जा रहा है। 
बोकारो क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल ने कहा कि  कंपोजिट 10 किलो गैस सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में हल्का, आधुनिक और आसानी से ले जाने योग्य है। इसमें जंग लगने की समस्या कम होती है और इसकी बाहरी बनावट आकर्षक होती है। सिलेंडर का वजन कम होने के कारण इसे उठाने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में उपभोक्ताओं को सुविधा मिलती है। साथ ही इसकी पारदर्शी बॉडी के कारण गैस का स्तर आसानी से देखा जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर में बची गैस का अंदाजा लगाने में सहूलियत होती है। 10 किलो क्षमता का यह सिलेंडर खास तौर पर छोटे परिवारों एवं कम गैस खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक विकल्प माना जा रहा है। साथ ही, कंपोजिट गैस सिलेंडर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में इसके ब्लास्ट होने की आशंका नहीं रहती। इससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और जान-माल के नुकसान का खतरा काफी कम हो जाता हैइस दौरान विधायक जयराम महतो, बिरनी पंचायत मुखिया देवेन्द्र महतो, बंदियो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शिव चरण महतो, भारत पेट्रोलियम बोकारो क्षेत्र के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल, बिरनी पंचायत पूर्व मुखिया सुनीता देवी, रवि रजक, मिताली भारत गेस एजेंसी बिरनी के संचालक रमेश रजक, सीताराम भारत गेस एजेंसी कंजकीरो सीता राम प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडेय, विजय वर्मा, विनोद कुमार, नुनुचंद रजक, लीलावती देवी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    4 hrs ago
  • मां विषहरी की भक्ति में डूबा केंदुआ बाजार, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
    1
    मां विषहरी की भक्ति में डूबा केंदुआ बाजार, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बाघमारा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर कोई आपदा आ जाए तो उनका मदद कम और नेताओं का जूवानी जंग ज्यादा देखने को मिलता है आप इस वीडियो में यह देख सकते हैं।
    1
    बाघमारा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर कोई आपदा आ जाए तो उनका मदद कम और नेताओं का जूवानी जंग ज्यादा देखने को मिलता है आप इस वीडियो में यह देख सकते हैं।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • धनबाद स्लग - फ्लैट देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी मामले में विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार धनसार थाना द्वारा चिपकाया गया । एंकर - धनबाद के धनसार थाना ने सिटी सेंटर रेजिडेंशियल में फ्लैट के नाम पर लोगों से पैसा की धोखाधड़ी करने के अपराध में विश्वरंजन तिवारी और उसकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार को आरोपी के फ्लैट के बाहर चिपकाया । धनसार थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चौधरी ने बताया कि धनसार थाना के तीन कांड संख्या 159/23 , 160/23 और 50/25 जो कि फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठने के अपराध का है जो कि विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी दोनों अपराधियों पर दर्ज है उसी क्रम में न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकने का काम किया जा रहा है । दोनों पति पत्नी पर और भी थाने में मामले दर्ज है और आपराधिक इतिहास रहा है । बाइट - कृष्णा चौधरी, सब इंस्पेक्टर, धनसार थाना
    1
    धनबाद 




स्लग - फ्लैट देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी मामले में विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार धनसार थाना द्वारा चिपकाया गया । 




एंकर - धनबाद के धनसार थाना ने सिटी सेंटर रेजिडेंशियल में फ्लैट के नाम पर लोगों से पैसा की धोखाधड़ी करने के अपराध में  विश्वरंजन तिवारी और उसकी पत्नी सुचित्रा तिवारी के खिलाफ न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार को आरोपी के फ्लैट के बाहर  चिपकाया । धनसार थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चौधरी ने बताया कि धनसार थाना के तीन कांड संख्या 159/23 , 160/23 और 50/25 जो कि फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठने के अपराध का है जो कि विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी दोनों अपराधियों पर दर्ज है उसी क्रम में न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकने का काम किया जा रहा है । दोनों पति पत्नी पर और भी थाने में  मामले दर्ज है और आपराधिक इतिहास रहा है । 





बाइट - कृष्णा चौधरी, सब इंस्पेक्टर, धनसार थाना
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Sanju Baba
    1
    Post by Sanju Baba
    user_Sanju Baba
    Sanju Baba
    देवरी, गिरिडीह, झारखंड•
    2 hrs ago
  • आदिवासी जन परिषद जिला समिति रामगढ़ ने आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम शाही मुण्डा जी को उनका केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया।
    1
    आदिवासी जन परिषद जिला समिति रामगढ़ ने आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम शाही मुण्डा जी को उनका केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया।
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झींझी पहाड़ी में तेज रफ्तार का कहर खड़ी स्कूटी को रौंदकर किया बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर के बाद नंबर प्लेट गायब, चालक पर गंभीर आरोप हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार
    1
    झींझी पहाड़ी में तेज रफ्तार का कहर
खड़ी स्कूटी को रौंदकर किया बुरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर के बाद नंबर प्लेट गायब, चालक पर गंभीर आरोप
हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • *हजारीबाग के किसानों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा बीज* जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा), हजारीबाग श्री शुभांकर गुप्ता ने जिले के किसानो को राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता एवं त्वरित वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र किसानों को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। *इन योजनाओं के तहत मिलेगा अनुदानित बीज* कृषकों को विभिन्न फसलों के आच्छादन हेतु निम्नलिखित योजनाओं के तहत बीज उपलब्ध कराया जाएगा। *बीज वितरण की योजनाएं* 1)बिरसा फसल विस्तार योजना। 2) नेशनल फूड एंड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी मिशन। 3) आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस 4) नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयल सीड्स *नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयलसीड्स के लिए किसानों को क्या करना होगा?* अनुदानित दर पर बीज का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए किसान अपने प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम अथवा पैक्स (PACS) के सदस्यों से संपर्क करें। *आधिकारिक पोर्टल jharkhandseed.com पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं।* पंजीकरण सफल होने के उपरांत पात्र किसान ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली के माध्यम से अनुदानित दर पर बीज प्राप्त कर सकेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी ने हजारीबाग जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और राज्य सरकार की इन कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। *किसानों से यह भी अपील की गई है कि बीज प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन करें तथा किसी भी प्रकार के बिचौलिये के झांसे में न आएं।*
    1
    *हजारीबाग के किसानों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा बीज*
जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा), हजारीबाग श्री शुभांकर गुप्ता ने जिले के किसानो को राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता एवं त्वरित वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र किसानों को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
*इन योजनाओं के तहत मिलेगा अनुदानित बीज*
कृषकों को विभिन्न फसलों के आच्छादन हेतु निम्नलिखित योजनाओं के तहत बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
*बीज वितरण की योजनाएं*
1)बिरसा फसल विस्तार योजना।
2) नेशनल फूड एंड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी मिशन।
3) आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस 
4) नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयल सीड्स 
*नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयलसीड्स के लिए किसानों को क्या करना होगा?*
अनुदानित दर पर बीज का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए
किसान अपने प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम अथवा पैक्स (PACS) के सदस्यों से संपर्क करें।
*आधिकारिक पोर्टल jharkhandseed.com पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं।*
पंजीकरण सफल होने के उपरांत पात्र किसान ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली के माध्यम से अनुदानित दर पर बीज प्राप्त कर सकेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी ने हजारीबाग जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और राज्य सरकार की इन कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 
*किसानों से यह भी अपील की गई है कि बीज प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन करें तथा किसी भी प्रकार के बिचौलिये के झांसे में न आएं।*
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • हजारीबाग लोकसभा समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर कांग्रेस समीक्षा बैठक में के. राजू ने दिए संगठन विस्तार के निर्देश हजारीबाग में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने की। मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी के. राजू ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर जोर दिया। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने प्रखंड, नगर, मंडल, वार्ड और पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मतदाताओं से मिले सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल करने की बात कही। लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप ने महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    हजारीबाग लोकसभा समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर कांग्रेस समीक्षा बैठक में के. राजू ने दिए संगठन विस्तार के निर्देश

हजारीबाग में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने की। मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी के. राजू ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर जोर दिया। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने प्रखंड, नगर, मंडल, वार्ड और पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मतदाताओं से मिले सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल करने की बात कही। लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप ने महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Nitu kumari
    Nitu kumari
    After-school programme हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.