हजारीबाग लोकसभा समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर कांग्रेस समीक्षा बैठक में के. राजू ने दिए संगठन विस्तार के निर्देश हजारीबाग में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने की। मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी के. राजू ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर जोर दिया। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने प्रखंड, नगर, मंडल, वार्ड और पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मतदाताओं से मिले सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल करने की बात कही। लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप ने महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हजारीबाग लोकसभा समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर कांग्रेस समीक्षा बैठक में के. राजू ने दिए संगठन विस्तार के निर्देश हजारीबाग में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने की। मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी के. राजू ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर जोर दिया। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने प्रखंड, नगर, मंडल, वार्ड और पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मतदाताओं से मिले सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल करने की बात कही। लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप ने महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- हजारीबाग के किसानों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा बीज हजारीबाग | जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा), हजारीबाग शुभांकर गुप्ता ने जिले के किसानो को राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता एवं त्वरित वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र किसानों को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इन योजनाओं के तहत मिलेगा अनुदानित बीज कृषकों को विभिन्न फसलों के आच्छादन हेतु निम्नलिखित योजनाओं के तहत बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बीज वितरण की योजनाएं 1)बिरसा फसल विस्तार योजना। 2) नेशनल फूड एंड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी मिशन। 3) आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस 4) नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयल सीड्स नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयलसीड्स के लिए किसानों को क्या करना होगा? अनुदानित दर पर बीज का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए किसान अपने प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम अथवा पैक्स (PACS) के सदस्यों से संपर्क करें। आधिकारिक पोर्टल jharkhandseeddotcom पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं। पंजीकरण सफल होने के उपरांत पात्र किसान ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली के माध्यम से अनुदानित दर पर बीज प्राप्त कर सकेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी ने हजारीबाग जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और राज्य सरकार की इन कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसानों से यह भी अपील की गई है कि बीज प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन करें तथा किसी भी प्रकार के बिचौलिये के झांसे में न आएं।1
- झारखंड सरकार की पशुपालन योजनाओं एवं टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाने हेतु अपील। झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा किसानों एवं पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न लाभकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने पशुपालकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। *प्रमुख योजनाएँ एवं अनुदान:पशुपालन विभाग द्वारा निम्नलिखित योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।* 1.बकरी पालन 2.भेड़ पालन 3.सूकर पालन 4.लेयर (मुर्गी) पालन 5.ब्रायलर पालन 6.बत्तख पालन 7.जोड़ा बैल वितरण योजना इन सभी योजनाओं पर राज्य सरकार द्वारा क्रमानुसार 75% से 90% तक का भारी सरकारी अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जा रहा है। *आवेदन प्रक्रिया:* =============== *आवेदन पत्र:* इच्छुक किसान/पशुपालक अपना आवेदन फार्म अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या जिला पशुपालन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। *ग्राम सभा से अनुमोदन:* योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को योजना के अनुरूप ग्राम सभा से अपना नाम स्वीकृत/पारित करवाना अनिवार्य है। *आवश्यक दस्तावेज:* भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ ग्राम सभा के प्रस्ताव की प्रति और आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है। *जमा करने का स्थान:* पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन को संबंधित पशु चिकित्सालय में जमा करें, जिसके बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। *निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम:* पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए निरंतर टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। वर्तमान में पीपीआर (PPR) तथा एफएमडी (FMD - खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण कार्य प्रगति पर है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने सभी किसानों और पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण कराएं और सरकार की अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाएं।1
- सड़क की बदहाली के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान टैगलाइन: गड्ढों और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क को ही बना दिया धान का खेत सड़क की बदहाली के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान टैगलाइन: गड्ढों और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क को ही बना दिया धान का खेत1
- गलत का विरोध खुलकर करो चाहे अपने हो या पराए जो जिस भाषा में समझता है, उसे उसी भाषा में समझाओ... गलत का विरोध खुलकर करो चाहे अपने हो या पराए जो जिस भाषा में समझता है, उसे उसी भाषा में समझाओ...1
- खनिज संपदा विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक1
- बगोदर के मिथिलेष यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, होटल संचालक व सहयोगी गिरफ्तात बगोदर : थाना क्षेत्र में राजनीतिक दल से जुड़े नेता मिथिलेश यादव उर्फ छोटी यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पूरे मामले पर एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को सूचना मिली थी एक लाश सड़क पर पाई गई है जिसके बाद कांड अंकित कर मामले में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई ।जांच के क्रम में बाते सामने आई कि 13 अगस्त की रात होटल में बीयर के पैसे को लेकर मिथिलेश यादव और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद होटल संचालक ने अपने सहयोगी के साथ बाद उसका पीछा 500 मीटर तक किया और फिर कपसा मंदिर के पास कथित तौर पर टांगी व सब्बल से हमला कर मिथलेश की हत्या कर दी। घटना को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव और बाइक को सड़क किनारे रखा गया था हालांकि वे उसमें नाकाम रहे ।मामले में रिंकू होटल के मालिक महेश रजक और होटल स्टाफ सीमा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।वही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टांगी, सब्बल, बिना नंबर की लाल पैशन बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।1
- नंदकिशोर मेहता ने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को और तेजकरेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क की समस्या का समाधान नहीं होने पर जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। नंदकिशोर मेहता ने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को और तेजकरेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क की समस्या का समाधान नहीं होने पर जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।1
- विशाल पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचे पिस्कानगड़ी। लगातार हो रही बारिश के बीच नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में पेड़ गिरने से दो परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। नगड़ी प्रखंड के हरही निवासी किसान चंदर महतो के घर पर विशाल पेड़ गिरने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए. *पेड़ गिरने से दोनों घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। घर में रखे मोटरसाइकिल, अनाज, कपड़े, बर्तन-बासन सहित अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गए। अचानक हुए इस हादसे से दोनों परिवारों के सामने रहने और दैनिक जरूरतों की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। *पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा एवं राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही नगड़ी अंचल सह प्रखंड के संबंधित अधिकारियों, स्थानीय मुखिया एवं वार्ड सदस्यों से दोनों क्षतिग्रस्त घरों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने की अपील की है, ताकि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता मिल सके.1
- पंडरा के आनंद नगर और शांति नगर में बारिश का पानी घरों में घुसा रांची के पंडरा क्षेत्र स्थित आनंद नगर और शांति नगर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दो दिनों से जारी बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। सड़कें और गलियां जलमग्न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के बाहर जलजमाव के कारण पूरा इलाका नदी में तब्दील नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष बारिश में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।1