वाहन चेकिंग अभियान चलाकर रफीगंज के कासमा पुलिस ने चालकों को किया जागरूक रफीगंज कासमा थाना पुलिस द्वारा बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना कागजात तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल ₹3000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा सभी आवश्यक कागजात साथ रखें, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
वाहन चेकिंग अभियान चलाकर रफीगंज के कासमा पुलिस ने चालकों को किया जागरूक रफीगंज कासमा थाना पुलिस द्वारा बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना कागजात तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल ₹3000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा सभी आवश्यक कागजात साथ रखें, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
- रफीगंज कासमा थाना पुलिस द्वारा बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना कागजात तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल ₹3000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा सभी आवश्यक कागजात साथ रखें, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।1
- गैस कि बढ़ती किल्ल्त से होटल संचालकों क़ी बढ़ी मुश्किलें,लकड़ी बना सहारा। आमस :- आमस में गैस सिलेंडर क़ी बढ़ती किल्ल्त ने होटल, ठेले पर फ़ास्ट फ़ूड बेचने वाले व मैरेज हॉल संचालकों क़ी मुश्किलें बढ़ा दी है। होटल व मैरिज हॉल संचालक तो महंगे दामों में कोयला और लड़की खरीद कर किसी तरह काम चला रहे हैं लेकिन ठेले पर फास्ट फूड बेचने वाले का धंधा लगभग बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। चाट,चाउमीन, रॉल अन्य फ़ास्ट फ़ूड बेच कर अपने घर का खर्चा चलाने वाले कई दुकानदारों ने बताया क़ि ठिले पर कोयला जला नहीं सकते और गैस सिलेंडर मिल नहीं पा रहा है।कहीं अगर मिल भी रहा तो बहुत महंगा है।इसलिए ऐसे मे धंधा बंद होने के कगार पर है। कहा धंधा बंद हो जाने पर उनके समाने आर्थिक संकट खड़ा हो जायेगा। इधर छोटे से धंधा से पुरे परिवार का खर्च के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते थे। वहीं होटल संचालक राहुल कुमार, बिंकेत गुप्ता, दिलीप कुमार आदि लोगों ने कहा बताया कि ज़ब से इजराइल, इरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू हुआ है। गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। घरेलु गैस इस्तेमाल कर नहीं सकते है। इसलिए लकड़ी व कोयला ही सहारा बना है।जो लकड़ी छः सौ रूपये मन मख़रीदा करते थे आज हज़ार रूपये मन खरीदना पढ़ रहा है।कारीगर प्रिंस कुमार ने बताया कि लकड़ी ही अब सहारा बना है।कोयला पर मिठाई व अन्य सामान बनाने से बर्तन खराब हो रहे है।साथ ही कारीगरों को भी मिठाई बनाने मे परेशानी हो रही है। वहीं गैस सिलेंडर के बढ़ती किल्ल्त से दुकानदारों ने सामान का दाम भी बढ़ा दिए है। जिससे आम जनता के पैकेट पर असर पड़ रहा है।1
- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला चासी गांव का है, जहां दिनदहाड़े एक आंगनबाड़ी सेविका से 85 हजार रुपये की झपटमारी कर ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चासी गांव निवासी मनोज चौधरी अपनी पत्नी आशा देवी, जो आंगनबाड़ी सेविका हैं, के साथ पंजाब नैशनल बैंक गुरुआ से करीब दोपहर 1 बजे 85 हजार रुपये की निकासी कर रुपये को लाल-सफेद रंग के एक थैले में रखकर दोनों अनिता भारत गैस एजेंसी की ओर जा रहे थे, जहां उन्हें वाउचर लेना था। बताया जाता है कि गैस एजेंसी पहुंचने से महज 10 कदम पहले ही बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने अचानक पीछे से आकर आशा देवी के हाथ से रुपये से भरा थैला झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और अपने पति के साथ अपराधियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे भागने में सफल रहे। घटना के बाद पीड़ित दंपति गुरुआ थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और दरियापुर की दिशा में जाकर अपराधियों की तलाश की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता आशा देवी ने बताया कि निकाले गए रुपये आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मत, रंगाई-पुताई, पोषाहार एवं अन्य कार्यों के लिए थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।1
- हसपुरा औरंगाबाद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान हुआ शहीद हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी टोले शम्भो पर निवासी राकेश कुमार जो सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान छतीसगढ़ में शहीद हो गया1
- *औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंकों के साथ किया गया बैठक।* *इस बार दाउदनगर क्षेत्र के बैंक ऋण मामले हेतु दाउदनगर में ही लगेगा बैंक का शिविर।* औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा 09 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण हेतु अग्रणी बैंक प्रबन्धक आनन्द वर्धन, बिहार ग्रामीण बैंक रोहित कुमार,, समेत इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पदाधिकारियों के साथ अपने प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में सचिव द्वारा बैंकिंग से जुडे सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा दृनिर्देश के अनुरूप बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करायें तथा पक्षकारो को अधिक से अधिक राहत प्रदान करें। इसके साथ-साथ उनके द्वारा यह कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों के सुविधा को देखते हुए इस बार से दाउदनगर अनुमण्डलीय न्यायालय में बैंक ऋण से संबंधित शिविर का भी व्यवस्था किया जायेगा। जिसमें दाउदनगर क्षेत्र से आने वाले न सिर्फ वाद कारियों को सहुलियत होगी, साथ ही दाउदनगर क्षेत्र के बैंक के पदाधिकारियों को भी अपने-अपने बैंक के ऋण मामलों के निस्तारण करने हेतु आसानी होगी। उनके द्वारा उपस्थित बैंकिंग क्षेत्र से जुडे पदाधिकारियों को कहा सरकारी अनुदान पर बैंक शाखाओं द्वारा सूद लगाने तथा वसूलने की कार्रवाई से सम्बन्धित मामला प्रकाश में आया है, जिसके लिए सभी बैंक से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्थापित प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिष्चित किया जाए जिससे कि राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देष्यों को प्राप्त किया जा सके। उनके द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलें में पक्षकार अधिक राहत पाने के उद्देश्य से आतें है, इसलिए ऐसे मामलों में बैंक से जुडे सभी पदाधिकारियों को लचिला रूप अपनाकर ऋण वादों का निस्तारण करना चाहिए और ऋण से जुडे जिन मामलों में अनुदान दिया जा सकता है अनुदान का लाभ ऋणधारियों को प्राप्त हो इस प्रक्रिया का अनुपालन भी आवशयक रूप से करना चाहिए। सचिव ने लोगांं से यह अपील की है कि, वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण करायें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार उनकी सुविधाओं एवं समस्याओं का निदान करने हेतु तत्पर है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सम्पर्क कर सकते है। बाइट जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल1
- Post by Akhilesh bhaiya1
- Post by Ajay Kumar/ ghar Chanda1
- Post by Hindustan Express News1