कटनी पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज कटनी।। जिले में लगातार सामने आ रहे विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली अधिकारियों के मामलों में कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे की कथित बिना अनुमति विदेश यात्रा, कुठला थाना क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान दलित परिवार के साथ अभद्रता तथा बहोरीबंद रिश्वत प्रकरण में आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज न होने जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। आप नेता ने कटनी पुलिस अधीक्षक को हटाने, सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई करने तथा भ्रष्टाचार एवं शक्ति के दुरुपयोग के मामलों में सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि “जनता न्याय चाहती है, संरक्षण नहीं।”
कटनी पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज कटनी।। जिले में लगातार सामने आ रहे विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली अधिकारियों के मामलों में कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे की कथित बिना अनुमति विदेश यात्रा, कुठला थाना क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान दलित परिवार के साथ अभद्रता तथा बहोरीबंद रिश्वत प्रकरण में आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज न होने जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। आप नेता ने कटनी पुलिस अधीक्षक को हटाने, सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई करने तथा भ्रष्टाचार एवं शक्ति के दुरुपयोग के मामलों में सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि “जनता न्याय चाहती है, संरक्षण नहीं।”
- कटनी में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिलाई स्वच्छता और जनभागीदारी की शपथ कटनी। जिले में जल संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में शनिवार को मसुरहा घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और आमजन शामिल हुए। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर जल संरक्षण से जुड़ी प्रदर्शनी, स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। अभियान का उद्देश्य समाज में पानी की हर बूंद बचाने और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव जगाना रहा। � प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नदियों, तालाबों और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए। नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गईं और अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया गया1
- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गेहूं खरीदी की 10 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से किसान परेशान हैं। उन्हें अपनी बाकी उपज व्यापारियों को कम दाम पर बेचनी पड़ रही है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग की है और समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- RPF आरक्षक की प्रताड़ना से परेशान हुआ वेंडर, मांग रहा है महीने के 50 हजार जबलपुर स्टेशन पर काम करने वाले एक वेंडर का आरोप है कि आरपीएफ का एक आरक्षक उसे व्यापार करने देने के बदले 50,000 रुपये प्रति महीने की मांग कर रहा है। #jabalpur #jabalpur #jabalpur_city1
- तीन वर्षीय अनुरुद्ध का कचरे के ढेर में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर भारी पुलिस बल मौके मौजूद दमोह। जिले में तीन वर्षीय मासूम अनुरुद्ध का शव कचरे के ढेर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मासूम पिछले कुछ समय से लापता था, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस लगातार कर रहे थे। इसी दौरान कचरे के ढेर में शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी अवैध शराब बुलेरो में दो पेटी1
- *एक करोड़ 60 लाख की सड़क गायब,सिर्फ उद्घाटन, 50 लाख का गार्डन चेतन सिटी चगगरफाम में फिर से उद्घाटन, यही है हमारे क्षेत्र के पार्षद जो कि नगर निगम अध्यक्ष भी हैं1
- कटनी पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज कटनी।। जिले में लगातार सामने आ रहे विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली अधिकारियों के मामलों में कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे की कथित बिना अनुमति विदेश यात्रा, कुठला थाना क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान दलित परिवार के साथ अभद्रता तथा बहोरीबंद रिश्वत प्रकरण में आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज न होने जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। आप नेता ने कटनी पुलिस अधीक्षक को हटाने, सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई करने तथा भ्रष्टाचार एवं शक्ति के दुरुपयोग के मामलों में सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि “जनता न्याय चाहती है, संरक्षण नहीं।”1
- आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक चर्च पर 'फ्री समर कैंप' की आड़ में हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बिस्कुट और चॉकलेट का लालच देकर बच्चों को यीशु की कहानियां सिखाई जा रही थीं। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस कथित गतिविधि का कड़ा विरोध दर्ज कराया है।1
- कटनी में रेलवे ठेके का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹36 लाख की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने पन्ना से शातिर ठग को गिरफ्तार कर ठगी गई पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।1