*बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की फुर्ती से बचीं कई जिंदगियां* ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह घटना ठीक थाने के सामने हुई, जहां पुलिस की तत्परता ने कई जिंदगियों को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक बस जयपुर से बागेश्वर धाम जा रही थी। इसी दौरान बस का टायर फट गया और चंद पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। उस समय बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे खतरा और बढ़ गया था। घटना ठीक थाने के सामने होने के कारण थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव और उनकी टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई की। महज एक मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की इस फुर्ती ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया। बताया जा रहा है कि यदि यह हादसा किसी सुनसान या एकांत स्थान पर होता, तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी और कई यात्रियों की जान जा सकती थी। वहीं, फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिसका कारण नो-एंट्री में घुसी भूसे से भरी गाड़ियों के चलते लगा जाम बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरी बस जलकर खाक हो गई। पुलिस की मुस्तैदी ने यह साबित कर दिया कि समय पर कार्रवाई कितनी बड़ी जनहानि को टाल सकती है।

- Post by B N B NEWS MP/CG1
- Post by Naved khan4
- भोपाल में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, सियासत तेज भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्लेटिनम प्लाजा से रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान 1 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह महिला आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है। पार्टी की मांग है कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर ही तत्काल 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए।1
- Post by D K G Pradesh Prasar7
- Councilor Laika Rafiq Qureshi left from Bhopal Railway Station for the holy journey of Haj 2026. मुकद्दस सफर हज 2026 के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुए पार्षद लईका ऱफ़िक़ कुरेशी1
- *भोपाल में 28 अप्रैल को शौर्य यात्रा, क्रांतिवीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि* एंकर राजधानी भोपाल में 28 अप्रैल को नर्मदा टाईगर हिरदेशाह लोधी के बलिदान दिवस पर भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। जम्बूरी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मंत्री प्रहलाद पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध क्षत्रिय महासभा, नर्मदा टाईगर हिरदेशाह शोध संस्था और गौड महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शौर्य यात्रा में उन क्रांतिवीर राजाओं और जनजातीय योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाई लेकिन इतिहास में उन्हें पर्याप्त पहचान नहीं मिल सकी। कार्यक्रम में प्रदेशभर के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। इस दौरान वीरों के बलिदान को याद करते हुए उनके संघर्ष और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा। बाइट___ जालम सिंह पटेल पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष लोधी लोधा क्षत्रिय समाज1
- Post by PS24NEWS1
- चार बच्चे पैदा करने का प्रवचन देने वाले धीरेंद्र शास्त्री और तीन बच्चे पैदा करने का ज्ञान बाँटने वाले आरएसएस के महापुरुषों के बीच, एक कलेक्टर मैडम पाँच बच्चों की माँ को “आधुनिक और सशक्त नारी” बताकर जैसे आईना दिखा रही हैं। सवाल सिर्फ संख्या का नहीं है, सवाल उस दर्द का है जिसे कभी महसूस ही नहीं किया गया। जिन्होंने कभी प्रसव पीड़ा नहीं सही, वे सिर्फ “जनसंख्या” को आंकड़ों में देखते हैं बीज डालो, पेड़ उगाओ… जैसे यह कोई कृषि योजना हो। पर ये शरीर कोई खेत नहीं है, और स्त्री कोई ज़मीन नहीं, जिस पर प्रयोग करके राष्ट्रभक्ति नापी जाए। भारत माता का नाम लेने वालों से एक सीधा सवाल है क्या आपने कभी उस “माता” के दर्द को समझने की कोशिश की है? या फिर राष्ट्र सिर्फ नारे में है, और स्त्री सिर्फ एक साधन? आज की पढ़ी-लिखी नारी शायद यही कह रही है मातृत्व उसका अधिकार है, कर्तव्य नहीं और संख्या उसका निर्णय है, किसी प्रवचन का परिणाम नहीं।1
- Post by Naved khan1