उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 10वीं कक्षा के एक 14 वर्षीय छात्र प्रदीप कुमार के साथ कथित तौर पर दो बार मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहटा कलां के शांति कुंज शिक्षा निकेतन में पढ़ने वाला छात्र प्रदीप कुमार जब स्कूल जा रहा था, तब रास्ते में पसियाखेड़ा गांव के चार युवकों ने उसे रोक लिया। छात्र के पिता शिवदयाल का आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के वाहन से स्कूल जाने पर आपत्ति जताई और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कोई सख्त कदम नहीं उठाया। आरोप है कि इसके अगले ही दिन शाम को जब पीड़ित छात्र गांव के बाहर बकरी चरा रहा था, तभी उन्हीं आरोपियों ने उसे दोबारा घेर लिया। इस बार आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र का इलाज कराया और फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंग प्रवृत्ति के आरोपी अब कुल्हाड़ी लेकर उनके घर तक आ गए हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुरक्षा न मिलने के कारण परिवार अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 10वीं कक्षा के एक 14 वर्षीय छात्र प्रदीप कुमार के साथ कथित तौर पर दो बार मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहटा कलां के शांति कुंज शिक्षा निकेतन में पढ़ने वाला छात्र प्रदीप कुमार जब स्कूल जा रहा था, तब रास्ते में पसियाखेड़ा गांव के चार युवकों ने उसे रोक लिया। छात्र के पिता शिवदयाल का आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के वाहन से स्कूल जाने पर आपत्ति जताई और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के
खिलाफ तत्काल कोई सख्त कदम नहीं उठाया। आरोप है कि इसके अगले ही दिन शाम को जब पीड़ित छात्र गांव के बाहर बकरी चरा रहा था, तभी उन्हीं आरोपियों ने उसे दोबारा घेर लिया। इस बार आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र का इलाज कराया और फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंग प्रवृत्ति के आरोपी अब कुल्हाड़ी लेकर उनके घर तक आ गए हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुरक्षा न मिलने के कारण परिवार अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत थाना फुगाना पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे स्थित लोई नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान इन दोनों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम रूडकली (थाना भोपा) निवासी अब्दुल समद और ग्राम कम्हैड़ा (थाना ककरौली) निवासी नजमुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब चार लाख रुपये की अनुमानित कीमत का 27.780 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ब्रेजा कार (यूपी-15 डीवाई-6236) बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर विभिन्न स्थानों पर फुटकर में बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना फुगाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- प्रतापगढ़ के लालगंज में नगर पंचायत के सलेम भदारी वार्ड स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर पार्क में आम्बेडकर बारात घर का समारोहपूर्वक भूमिपूजन हुआ। विधायक आराधना मिश्रा मोना और सांसद प्रमोद तिवारी द्वारा स्वीकृत कराए गए इस बारात घर की आधारशिला चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी और विधायक मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने संयुक्त रूप से रखी। ₹2.86 करोड़ की लागत से बनने वाले इस बारात घर और विधायक व सांसद की इस सौगात को लेकर कार्यक्रम में प्रसन्नता का माहौल दिखा। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने आम्बेडकर जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी की इस सौगात से गरीब तबके के लोगों को नगर क्षेत्र में शादी-विवाह के आयोजन में काफी सहूलियत होगी।1
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 10वीं कक्षा के एक 14 वर्षीय छात्र प्रदीप कुमार के साथ कथित तौर पर दो बार मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहटा कलां के शांति कुंज शिक्षा निकेतन में पढ़ने वाला छात्र प्रदीप कुमार जब स्कूल जा रहा था, तब रास्ते में पसियाखेड़ा गांव के चार युवकों ने उसे रोक लिया। छात्र के पिता शिवदयाल का आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के वाहन से स्कूल जाने पर आपत्ति जताई और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कोई सख्त कदम नहीं उठाया। आरोप है कि इसके अगले ही दिन शाम को जब पीड़ित छात्र गांव के बाहर बकरी चरा रहा था, तभी उन्हीं आरोपियों ने उसे दोबारा घेर लिया। इस बार आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र का इलाज कराया और फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंग प्रवृत्ति के आरोपी अब कुल्हाड़ी लेकर उनके घर तक आ गए हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुरक्षा न मिलने के कारण परिवार अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- अमेठी की गौरीगंज पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बना रहे एक शातिर गैंगस्टर गैंग के साथ मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। रोहसी खुर्द गांव के पास टीवी टावर मार्ग पर पुलिस टीम को देखकर पिकअप सवार अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक शातिर गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे और उसके तीन अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया गया। सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान की गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान गौरीगंज के संपतपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अख्तर हुसैन उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस (315 बोर), ₹32,200 नकद, कूटरचित नंबर प्लेट, घटना में प्रयुक्त 1 पिकअप गाड़ी, 3 रस्से, 1 टॉर्च, 1 चाकू, 1 पेंचकश और 1 प्लायर बरामद किया है। पूछताछ में बदमाशों ने कबूल किया कि बरामद पैसे 12 दिन पहले लोनियन का पुरवा से चोरी की गई एक भैंस और एक पड़वा को बेचने से मिले थे। इसके अलावा उन्होंने करीब एक महीने पहले बासूपुर पंचायत भवन से और तीन महीने पहले अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। घटना के वक्त भी वे रोहसी खुर्द में भैंस चोरी करने के इरादे से जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार घायल अभियुक्त अख्तर हुसैन उर्फ राजू एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध अमेठी में मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 16 मामले दर्ज हैं। वहीं, गिरोह के दूसरे अभियुक्त तेजबहादुर के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी में गंभीर धाराओं में कुल 6 मामले तथा तीसरे अभियुक्त मोहम्मद रईश उर्फ बब्लू के खिलाफ अमेठी में कुल 2 मामले पंजीकृत हैं।3
- रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे बनई मजरे डेला गांव में रात में सोते समय एक जहरीले सांप के डसने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सोते समय जहरीले सांप ने गीता को डस लिया था, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1