logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी की गौरीगंज पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बना रहे एक शातिर गैंगस्टर गैंग के साथ मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। रोहसी खुर्द गांव के पास टीवी टावर मार्ग पर पुलिस टीम को देखकर पिकअप सवार अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक शातिर गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे और उसके तीन अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया गया। सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान की गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान गौरीगंज के संपतपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अख्तर हुसैन उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस (315 बोर), ₹32,200 नकद, कूटरचित नंबर प्लेट, घटना में प्रयुक्त 1 पिकअप गाड़ी, 3 रस्से, 1 टॉर्च, 1 चाकू, 1 पेंचकश और 1 प्लायर बरामद किया है। पूछताछ में बदमाशों ने कबूल किया कि बरामद पैसे 12 दिन पहले लोनियन का पुरवा से चोरी की गई एक भैंस और एक पड़वा को बेचने से मिले थे। इसके अलावा उन्होंने करीब एक महीने पहले बासूपुर पंचायत भवन से और तीन महीने पहले अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। घटना के वक्त भी वे रोहसी खुर्द में भैंस चोरी करने के इरादे से जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार घायल अभियुक्त अख्तर हुसैन उर्फ राजू एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध अमेठी में मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 16 मामले दर्ज हैं। वहीं, गिरोह के दूसरे अभियुक्त तेजबहादुर के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी में गंभीर धाराओं में कुल 6 मामले तथा तीसरे अभियुक्त मोहम्मद रईश उर्फ बब्लू के खिलाफ अमेठी में कुल 2 मामले पंजीकृत हैं।

7 hrs ago
user_Coresspondent NATION ONE NEWS
Coresspondent NATION ONE NEWS
Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

अमेठी की गौरीगंज पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बना रहे एक शातिर गैंगस्टर गैंग के साथ मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। रोहसी खुर्द गांव के पास टीवी टावर मार्ग पर पुलिस टीम को देखकर पिकअप सवार अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक शातिर गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे और उसके तीन अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया गया। सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान की गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान गौरीगंज के संपतपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अख्तर हुसैन उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस (315 बोर), ₹32,200 नकद, कूटरचित नंबर प्लेट, घटना में प्रयुक्त 1 पिकअप गाड़ी, 3 रस्से, 1 टॉर्च, 1 चाकू, 1 पेंचकश और 1 प्लायर बरामद किया है। पूछताछ में बदमाशों ने कबूल किया कि बरामद पैसे 12 दिन पहले लोनियन का पुरवा से चोरी की गई एक भैंस और एक पड़वा को बेचने से मिले थे। इसके अलावा उन्होंने करीब एक महीने पहले बासूपुर

151d5b92-a958-4752-a6b2-af807d9fb514

पंचायत भवन से और तीन महीने पहले अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। घटना के वक्त भी वे रोहसी खुर्द में भैंस चोरी करने के इरादे से जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार घायल अभियुक्त अख्तर हुसैन उर्फ राजू एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध अमेठी में मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 16 मामले दर्ज हैं। वहीं, गिरोह के दूसरे अभियुक्त तेजबहादुर के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी में गंभीर धाराओं में कुल 6 मामले तथा तीसरे अभियुक्त मोहम्मद रईश उर्फ बब्लू के खिलाफ अमेठी में कुल 2 मामले पंजीकृत हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष और विरोध प्रदर्शनों में शामिल तत्वों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि जंतर मंतर में हो रहे आंदोलन और धरना-प्रदर्शनों में अलगाववादी और अराजक शक्तियां खुलकर सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि UAPA के तहत गिरफ्तार उमर खालिद जैसे आरोपियों की रिहाई की मांग करने वाले लोग इन प्रदर्शनों का हिस्सा बन रहे हैं। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं का राजनीतिक अस्तित्व समाप्तप्राय हो चुका है। यही वजह है कि वे अब अराजक तत्वों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'आप' से जुड़े अफज़ल नाम के मकोका (MCOCA) अभियुक्त को धरना स्थल से गिरफ्तार किया गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि विरोध प्रदर्शनों में किस तरह के तत्व शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रेम शुक्ल ने कहा कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियां अपना काम पूरी निष्ठा से कर रही हैं और ऐसे अराजक तत्वों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष और विरोध प्रदर्शनों में शामिल तत्वों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि जंतर मंतर में हो रहे आंदोलन और धरना-प्रदर्शनों में अलगाववादी और अराजक शक्तियां खुलकर सामने आ रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि UAPA के तहत गिरफ्तार उमर खालिद जैसे आरोपियों की रिहाई की मांग करने वाले लोग इन प्रदर्शनों का हिस्सा बन रहे हैं। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं का राजनीतिक अस्तित्व समाप्तप्राय हो चुका है। यही वजह है कि वे अब अराजक तत्वों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'आप' से जुड़े अफज़ल नाम के मकोका (MCOCA) अभियुक्त को धरना स्थल से गिरफ्तार किया गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि विरोध प्रदर्शनों में किस तरह के तत्व शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रेम शुक्ल ने कहा कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियां अपना काम पूरी निष्ठा से कर रही हैं और ऐसे अराजक तत्वों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 10वीं कक्षा के एक 14 वर्षीय छात्र प्रदीप कुमार के साथ कथित तौर पर दो बार मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहटा कलां के शांति कुंज शिक्षा निकेतन में पढ़ने वाला छात्र प्रदीप कुमार जब स्कूल जा रहा था, तब रास्ते में पसियाखेड़ा गांव के चार युवकों ने उसे रोक लिया। छात्र के पिता शिवदयाल का आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के वाहन से स्कूल जाने पर आपत्ति जताई और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कोई सख्त कदम नहीं उठाया। आरोप है कि इसके अगले ही दिन शाम को जब पीड़ित छात्र गांव के बाहर बकरी चरा रहा था, तभी उन्हीं आरोपियों ने उसे दोबारा घेर लिया। इस बार आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र का इलाज कराया और फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंग प्रवृत्ति के आरोपी अब कुल्हाड़ी लेकर उनके घर तक आ गए हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुरक्षा न मिलने के कारण परिवार अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 10वीं कक्षा के एक 14 वर्षीय छात्र प्रदीप कुमार के साथ कथित तौर पर दो बार मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहटा कलां के शांति कुंज शिक्षा निकेतन में पढ़ने वाला छात्र प्रदीप कुमार जब स्कूल जा रहा था, तब रास्ते में पसियाखेड़ा गांव के चार युवकों ने उसे रोक लिया। छात्र के पिता शिवदयाल का आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के वाहन से स्कूल जाने पर आपत्ति जताई और उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

आरोप है कि इसके अगले ही दिन शाम को जब पीड़ित छात्र गांव के बाहर बकरी चरा रहा था, तभी उन्हीं आरोपियों ने उसे दोबारा घेर लिया। इस बार आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र का इलाज कराया और फिर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंग प्रवृत्ति के आरोपी अब कुल्हाड़ी लेकर उनके घर तक आ गए हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुरक्षा न मिलने के कारण परिवार अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ankur srivastava
    Ankur srivastava
    Court reporter लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुलतानपुर जनपद के दियरा क्षेत्र स्थित बंधु मिश्र का पूरा गांव का चकमार्ग संख्या 1554 प्रशासनिक उदासीनता के कारण पूरी तरह बदहाल हो चुका है। कई गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख संपर्क मार्ग हल्की बारिश में ही कीचड़ और गहरे दलदल में तब्दील हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार इसे "कार्ययोजना में शामिल नहीं है" कहकर टाल दिया गया। इसी मार्ग से क्षेत्र के वर्तमान विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और पूर्व सांसद मेनका गांधी भी गुजर चुके हैं। कुछ वर्ष पूर्व एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मौजूदगी में यहां मिट्टी पटाई कराई गई थी, लेकिन उसके बाद न तो मरम्मत की गई और न ही खड़ंजा या इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण हुआ। प्रशासन की इस कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही चकमार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस चकमार्ग का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर इसे प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल किया जाए और खड़ंजा या इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
    1
    सुलतानपुर जनपद के दियरा क्षेत्र स्थित बंधु मिश्र का पूरा गांव का चकमार्ग संख्या 1554 प्रशासनिक उदासीनता के कारण पूरी तरह बदहाल हो चुका है। कई गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख संपर्क मार्ग हल्की बारिश में ही कीचड़ और गहरे दलदल में तब्दील हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार इसे "कार्ययोजना में शामिल नहीं है" कहकर टाल दिया गया। इसी मार्ग से क्षेत्र के वर्तमान विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और पूर्व सांसद मेनका गांधी भी गुजर चुके हैं। कुछ वर्ष पूर्व एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मौजूदगी में यहां मिट्टी पटाई कराई गई थी, लेकिन उसके बाद न तो मरम्मत की गई और न ही खड़ंजा या इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण हुआ।

प्रशासन की इस कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही चकमार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस चकमार्ग का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर इसे प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल किया जाए और खड़ंजा या इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमेठी के उद्योगपति और समाजसेवी राजेश मसाला ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ब्रेन हैमरेज से पीड़ित एक युवक के इलाज के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीड़ित परिवार के पास इलाज का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे और वर्तमान में युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस कठिन स्थिति की जानकारी मिलने पर राजेश मसाला ने तत्काल पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि प्रदान की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अचानक मिली मदद से पीड़ित परिवार भावुक हो उठा और उन्होंने राजेश मसाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में मिली मदद उनके लिए एक बड़ी राहत है। इस अवसर पर राजेश मसाला ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भविष्य में भी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
    4
    अमेठी के उद्योगपति और समाजसेवी राजेश मसाला ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ब्रेन हैमरेज से पीड़ित एक युवक के इलाज के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीड़ित परिवार के पास इलाज का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे और वर्तमान में युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

इस कठिन स्थिति की जानकारी मिलने पर राजेश मसाला ने तत्काल पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि प्रदान की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अचानक मिली मदद से पीड़ित परिवार भावुक हो उठा और उन्होंने राजेश मसाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में मिली मदद उनके लिए एक बड़ी राहत है। इस अवसर पर राजेश मसाला ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भविष्य में भी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में खाद लेने के लिए फार्मर आईडी बनवाने पहुंचे एक किसान के साथ एसडीओ ज्ञान प्रकाश ने घोर अभद्रता की। वहां वीडियो बनता देख एसडीओ बुरी तरह बौखला गए, जिसके बाद उन्होंने किसान का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उसे सरेआम थप्पड़ मार दिया। किसान को सरेआम धमकाते हुए एसडीओ ने बेहद आपत्तिजनक लहजे में कहा, "वीडियो का बना रहे हो, मारे जूता सब सही हो जाओगे।"
    1
    उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में खाद लेने के लिए फार्मर आईडी बनवाने पहुंचे एक किसान के साथ एसडीओ ज्ञान प्रकाश ने घोर अभद्रता की। वहां वीडियो बनता देख एसडीओ बुरी तरह बौखला गए, जिसके बाद उन्होंने किसान का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उसे सरेआम थप्पड़ मार दिया। किसान को सरेआम धमकाते हुए एसडीओ ने बेहद आपत्तिजनक लहजे में कहा, "वीडियो का बना रहे हो, मारे जूता सब सही हो जाओगे।"
    user_Kkk
    Kkk
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.