Shuru
Apke Nagar Ki App…
🔴 ब्रेकिंग | बिजुआ-खीरी जानकी देवी इंटर कॉलेज बिजुआ में हाईस्कूल के छात्र धरने पर बैठे। आरोप—पूरे साल की फीस लेने के बावजूद स्कूल ने बोर्ड रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, आज का पेपर छूटा। छात्रों का कहना है कि प्रिंसिपल फोन नहीं उठा रहे और कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे। फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
News click india
🔴 ब्रेकिंग | बिजुआ-खीरी जानकी देवी इंटर कॉलेज बिजुआ में हाईस्कूल के छात्र धरने पर बैठे। आरोप—पूरे साल की फीस लेने के बावजूद स्कूल ने बोर्ड रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, आज का पेपर छूटा। छात्रों का कहना है कि प्रिंसिपल फोन नहीं उठा रहे और कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे। फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🔴 ब्रेकिंग | बिजुआ-खीरी जानकी देवी इंटर कॉलेज बिजुआ में हाईस्कूल के छात्र धरने पर बैठे। आरोप—पूरे साल की फीस लेने के बावजूद स्कूल ने बोर्ड रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, आज का पेपर छूटा। छात्रों का कहना है कि प्रिंसिपल फोन नहीं उठा रहे और कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे। फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।1
- Post by Raja Bhaiya1
- गाजियाबाद -हिंदू रक्षा दल के हिमान्शु और सोनू शर्मा जेल से रिहा हो गये है उनकी रिहाई को आज उनके नेता पिंकी चौधरी ने सेलिब्रेट किया,फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया है दोनों ने एक घर में घुसकर मुस्लिम युवक की पिटाई की थी, युवक हिंदू लड़की के साथ कमरे में मिला था1
- लखीमपुर खीरी | सिंगाही सिंगाही विद्युत उपकेंद्र में बिजली विभाग के नियम-कानून सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। यहां कार्यरत जेई और लाइनमैन की कथित मिलीभगत से वार्ड नंबर 9 में बिना किसी वैध कनेक्शन के 500 मीटर से अधिक लंबी अवैध विद्युत लाइन खींच दी गई है। हैरानी की बात यह है कि यह लाइन गन्ने के खेतों के बीच बांस और बल्लियों के सहारे डाली गई है, जो न केवल मानकविहीन है बल्कि कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध सप्लाई के बदले सालों से मोटी रकम की वसूली की जा रही है, जिससे जेई और लाइनमैन मालामाल होते रहे। जब इस गंभीर अनियमितता की शिकायत विद्युत उपखंड के सब डिवीजन ऑफिसर से की गई और जेई–लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग उठी, तो मामले को गंभीरता से लेने के बजाय लीपापोती कर दबाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही आंख मूंद लें, तो अवैध बिजली के इस खेल पर लगाम कौन लगाएगा? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हैं या यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा।1
- Post by अमित कुमार3
- लखीमपुर खीरी। थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम बौधिया कलां में बीमारी से मरी एक गाय को लेकर कुछ अराजक तत्वों द्वारा गौकशी की फर्जी अफवाह फैलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ से गांव में संभावित बड़ा उपद्रव टल गया। जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी किसान दूंदी यादव की गाय बीमारी के कारण मर गई थी। मृत पशु को दूंदी यादव ने ग्रामीणों की मदद से नहर किनारे डाल दिया था। रात में जंगली जानवरों द्वारा शव को नोचने से वह क्षत-विक्षत हो गया, जिसे आधार बनाकर कुछ लोगों ने गौकशी की झूठी अफवाह फैलानी शुरू कर दी। आरोप है कि गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से व्हाट्सएप, वीडियो और भड़काऊ साम्प्रदायिक संदेशों के माध्यम से गलत सूचना प्रसारित की। इसके चलते कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मझगई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और किसान दूंदी यादव के घर पहुंचकर तथ्य जुटाए। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि गाय की मृत्यु बीमारी से हुई थी। ग्रामीणों ने गौकशी की अफवाह को निराधार बताया और इसके साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। पुलिस ने बताया कि फर्जी और भ्रामक संदेश फैलाने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की बात कही गई है। ग्रामवासियों ने समय पर हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।3
- कहने और करने में बहुत बड़ा फर्क होता है। किसी काम के लिए केवल कहने से काम नहीं चलता, बल्कि उसे करने से काम चलता है। मित्रों मैं बात कर रहा हूं पलिया अग्निशमन विभाग की। आज गुरुवार को पलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोझवा में शाम 5:30 बजे अचानक आग लग गयी। जिससे तीन सगे भाईयों के घर जलकर राख हो गये। आग लगते ही ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन अग्निशमन विभाग समय से मौके पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीण खुद आग बुझाने में लग गये। करीब सात बजे यानि कि डेढ़ घंटा देरी से अग्निशमन विभाग की गाड़ी सायरन बजाते और भौकाल बनाते हुए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। दमकल की गाड़ी सायरन बजाती ही रह गयी। ग्रामीणों का कहना था कि पलिया अग्निशमन केन्द्र पर जब से नये केन्द्र प्रभारी आए हैं, तब से क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर समय से दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती है। केन्द्र प्रभारी की इस लापरवाही को लेकर जनता में काफी आक्रोश है।1
- लखीमपुर खीरी, सदर कोतवाली की संकटा देवी चौकी क्षेत्र के उदयपुर से बाइक हुई चोरी, UP 31 BM 9627 बाइक हुई चोरी, घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी।1