एक लाख की चोरी के बाद न्याय को तरसी महिला, एसपी से लगाई गुहार—पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल सीसीटीवी में कैद चोर, फिर भी रिपोर्ट नहीं! तीन दिन से चौकी के चक्कर काट रही पीड़िता उरई। कोतवाली उरई क्षेत्र के बनफरा गांव में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। हैरानी की बात यह है कि चोर सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई देने के बावजूद पीड़िता तीन दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चौकी और थाने के चक्कर काट रही है। बनफरा निवासी सोनम पत्नी विनय के मुताबिक 22 अगस्त की रात अज्ञात चोर घर में घुस आया और अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवरात, सोने का ऊं और पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो अलमारी खुली मिली और सामान गायब था। घटना के बाद पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक घर के आसपास घूमता और मोबाइल हाथ में लिए दिखाई दे रहा है। फुटेज मिलने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि तीन दिनों तक हाईवे चौकी के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। थक-हारकर मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद कराने की मांग की। अब सवाल यह है कि जब चोर कैमरे में कैद है तो कार्रवाई में देरी क्यों? #उरई_ब्रेकिंग #जालौन_ब्रेकिंग #सीसीटीवी_में_कैद_चोर #लाखों_की_चोरी #पुलिस_पर_सवाल #रिपोर्ट_कब_दर्ज_होगी #न्याय_को_तरसी_महिला #Banphara #UraiNews #JalaunNews #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #चोरी_कांड #जेवरात_चोरी #नकदी_चोरी #एसपी_से_गुहार #सवालों_के_घेरे_में_पुलिस

- सीएम की जीरो टॉलरेंस पर बड़ा सवाल! यह है उत्तर प्रदेश का ‘विकसित’ जिला जालौन? उरई के शहीद पार्क में बारिश के दौरान दीवार भरभराकर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। सभासदों ने वीडियो साझा कर करोड़ों की लागत से बने पार्क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। दावा है कि इससे पहले भी सभासदों ने शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई के भरोसे के बावजूद सवाल जस के तस हैं। सवाल ये है— करोड़ों का निर्माण, फिर बारिश में दीवार क्यों ढही? क्या निर्माण की गुणवत्ता की जांच होगी? जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला फिर फाइलों में दब जाएगा? ईंटें कमजोर थीं या नीयत में वजन कम था, बारिश ने गिराई दीवार, सवाल पूरे सिस्टम पर है! नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। आपकी क्या राय है? जिम्मेदारी किसकी? कमेंट बॉक्स में बताइए। #जालौन #उरई #शहीदपार्क #ब्रेकिंगन्यूज #जीरो_टॉलरेंस #सीएम_योगी #विकसित_जालौन #निर्माण_गुणवत्ता #नगरपालिका #सभासद #विकास_कार्य #सरकारी_निर्माण #भ्रष्टाचार #जवाबदेही #प्रशासन #डीएम_जालौन #UPNews #JalaunNews #OraiNews #BreakingNews #ViralVideo #UttarPradeshNews #GroundReport #जनता_का_सवाल #सिस्टम_पर_सवाल1
- ब्रेकिंग न्यूज इस इंसान को देखिए रेलवे ट्रैक पर कैसी हरकते कर रहा हे अगर ट्रेन आ जाए तो किया होगा इंसान का जे अपनी जान जोखिम में डाल कर स्टेंट बाजी कर रहा हे इनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए2
- जालौन में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, पुलिस ने सुरक्षित उतारा जालौन में पारिवारिक बंटवारे से जुड़ी शिकायत को लेकर एक दंपती अपने दो साल के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि परिवार एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद तीनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मामले में परिवार की शिकायत और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसे मामलों में अपनी मांग रखने के लिए जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक हो सकता है।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 521 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 521 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- कानपुर नगर से बड़ी खबर: खाई में गिरा बेकाबू ट्रक बड़ा हादसा टला कानपुर नगर साढ़ थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया गिट्टी-मौरंग मिलर लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रमईपुर की ओर से साढ़ की ओर जा रहा था साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरगाह लाल पुल और साढ़ कस्बे के बीच सामने से अचानक दूसरा वाहन आ जाने से चालक ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे खाई में पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रक सड़क पर ही पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के लिए करीब घंटों तक मशक्कत चलती रही जिसके लिए तीन हाइड्रा क्रेनों को लगाना पड़ा इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर फिसलन थी और घटना के काफी देर बाद तक शासन-प्रशासन का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था4
- कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के बाद युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया आरोप कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के बाद युवक की संदिग्ध मौत कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब रविवार शाम मकई के खेत में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।मृतक की पहचान मुसानगर थाना क्षेत्र के पुुलंदर गांव निवासी कैलाश के 28 वर्षीय पुत्र सुशांत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। आशंका है कि विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगीसूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस के मुताबिक, सुशांत विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- उरई के स्टेशन रोड पर चला सघन चेकिंग अभियान, काली फिल्म वाली कारों से उतरवाई ब्लैक फिल्म—स्टंटबाजों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई ब्रेकिंग जालौन | त्योहारों से पहले पुलिस का शिकंजा उरई (जालौन)। त्योहारों को देखते हुए उरई कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टेशन रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और दोपहिया वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगाकर चलने वाली कारों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई, वहीं दोपहिया वाहनों पर स्टंट करने वालों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। शहर कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की यह सख्ती सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और सड़क पर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए की जा रही है। #BreakingJalaun #जालौन #उरई #UraiNews #उरई_कोतवाली #स्टेशन_रोड #पुलिस_चेकिंग #त्योहार_से_पहले_सख्ती #यातायात_नियम #ब्लैक_फिल्म #बिना_हेलमेट #स्टंटबाजों_पर_कार्रवाई #JalaunPolice #UPPolice #BreakingNews #PoliceChecking #TrafficRules #CrimeNews3
- ब्रेकिंग न्यूज Jalaun: कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! जालौन : कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! एक युवक ने दूसरे को पटक-पटककर लात-घूंसों व चप्पलों से पीटा। खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।1