Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां नर्मदा मंदिर गोटेगांव में परिक्रमा वासियों का आगमन मां नर्मदा मंदिर गोटेगांव में आज नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। यह परिक्रमा वासी नासिक (महाराष्ट्र) से आए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की तथा मां नर्मदा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान “नर्मदे हर” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नर्मदे हर… नर्मदे हर… 🙏
Kailash gupta tv 24
मां नर्मदा मंदिर गोटेगांव में परिक्रमा वासियों का आगमन मां नर्मदा मंदिर गोटेगांव में आज नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। यह परिक्रमा वासी नासिक (महाराष्ट्र) से आए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की तथा मां नर्मदा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान “नर्मदे हर” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नर्मदे हर… नर्मदे हर… 🙏
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मां नर्मदा मंदिर गोटेगांव में आज नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। यह परिक्रमा वासी नासिक (महाराष्ट्र) से आए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की तथा मां नर्मदा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान “नर्मदे हर” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नर्मदे हर… नर्मदे हर… 🙏1
- जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात देखिए पूरी खबर1
- गाडरवारा (नरसिंहपुर)। जिले के गाडरवारा के समीप ग्राम भटेरा स्थित पंचकुटी आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च को भव्य एवं पावन मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सम्पन्न होगा। आयोजन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में सहभागी बनने की अपील की है। समिति द्वारा सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🙏🔥1
- बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल द्वारा पिछले एक महीने से किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान न किए जाने से गुस्साए किसानों का सब्र आखिर टूट गया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों ने आज नगर में ट्रैक्टर मार्च निकाला और जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन को उग्र रूप देते हुए किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर 'अर्ध-नग्न' होकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। शुक्रवार कलेक्ट्रेट पहुँचे भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने प्रशासन से मांग की हैं कि कही आज भुगतान नहीं किया गया तो उनका विरोध प्रदर्शन यू ही जारी रहेगा।1
- रेलवे चिकित्सक ने तंबाकू के विरुद्ध जगाई अलख, यात्रियों और कर्मचारियों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प नरसिंहपुर/पिपरिया | 'धूम्रपान निषेध दिवस' के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर एवं पिपरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों, अधिकारियों सहित प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को धूम्रपान व तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और उन्हें जीवन भर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुर्रे ने कहा कि धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का सबसे प्रमुख कारण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धूम्रपान न केवल करने वाले (एक्टिव स्मोकिंग) बल्कि उसके धुएं के संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों (पैसिव स्मोकिंग) के लिए भी उतना ही घातक है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन न केवल फेफड़ों को खराब करता है, बल्कि यह शरीर की रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स), आंखों और दांतों पर भी बुरा असर डालता है। डॉक्टर ने चेतावनी दी कि लगातार धूम्रपान से: कैंसर: मुख्य रूप से फेफड़ों का कैंसर। हृदय रोग एवं स्ट्रोक: नसों में ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा। COPD: क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जैसी सांस की गंभीर बीमारियां। छोड़ने के तीन दिन बाद ही दिखने लगता है सुधार सकारात्मक पक्ष रखते हुए डॉ. कुर्रे ने बताया कि यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प कर धूम्रपान छोड़ दे, तो मात्र 3 दिन के भीतर ही श्वसन नलिकाओं में सुधार होने लगता है। कुछ ही हफ्तों में फेफड़े फिर से स्वस्थ होने की दिशा में बढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा, "हम जितनी जल्दी धूम्रपान छोड़ेंगे, उतनी ही जल्दी हमारा शरीर रिकवर करेगा।" निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी और योग से पाएं निजात तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए डॉ. कुर्रे ने 'निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी' (NRT) के साथ-साथ योग, नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे से मुक्ति के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना सबसे अनिवार्य है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुर्रे ने उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। इस दौरान "तंबाकू से नाता तोड़ो, सुखी जीवन से नाता जोड़ो" और "हम सब ने ठाना है, तंबाकू को जड़ से मिटाना है" जैसे नारों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया गया।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- गोटेगांव में जिस दुकान में युवको ने मचाया था उत्पात उसी दुकान के सामने पुलिस ने आरोपियों को मुर्गा बना कर लगवाई उठक बैठक1