logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, विद्यालयों में चला जागरूकता कार्यक्रम रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा महोबा। महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति 5.0 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत थाना चरखारी क्षेत्र के विद्यालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक क्षमा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की जानकारी दी और बाल विवाह को सामाजिक अपराध बताते हुए इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक शिल्पी शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181 एवं 1076 के बारे में जागरूक किया। हब की जनरल स्पेशलिस्ट रीता ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व निराश्रित विधवा पेंशन योजना की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता और दहेज प्रतिषेध जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए सभी को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस कर्मी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Hari Singh
Hari Singh
Mahoba, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, विद्यालयों में चला जागरूकता कार्यक्रम रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा महोबा। महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति 5.0 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत थाना चरखारी क्षेत्र के विद्यालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक क्षमा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की जानकारी दी और बाल विवाह को सामाजिक अपराध बताते हुए इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक शिल्पी शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181 एवं 1076 के बारे में जागरूक किया। हब की जनरल स्पेशलिस्ट रीता ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व निराश्रित विधवा पेंशन योजना की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता और दहेज प्रतिषेध जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए सभी को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस कर्मी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More news from Mahoba and nearby areas
  • #महोबा शहर कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर गैस सिलेंडर में लगी आग। सरे बाजार गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हुआ निर्मित। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने शीघ्रता से आग बुझाई। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला। #महोबाइनसाइड #ikvnews #vairalvideo
    1
    #महोबा शहर कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर गैस सिलेंडर में लगी आग।
सरे बाजार गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हुआ निर्मित।
सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने शीघ्रता से आग बुझाई।
पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला।
#महोबाइनसाइड 
#ikvnews 
#vairalvideo
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    2 min ago
  • भोजपुरा के 'सिस्टम' को नौजवान ने ललकारा
    1
    भोजपुरा के 'सिस्टम' को नौजवान ने ललकारा
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिशन शक्ति 5.0 के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, विद्यालयों में चला जागरूकता कार्यक्रम रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा महोबा। महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति 5.0 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत थाना चरखारी क्षेत्र के विद्यालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक क्षमा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की जानकारी दी और बाल विवाह को सामाजिक अपराध बताते हुए इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक शिल्पी शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181 एवं 1076 के बारे में जागरूक किया। हब की जनरल स्पेशलिस्ट रीता ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व निराश्रित विधवा पेंशन योजना की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता और दहेज प्रतिषेध जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए सभी को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस कर्मी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    मिशन शक्ति 5.0 के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, विद्यालयों में चला जागरूकता कार्यक्रम
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा 
महोबा।
महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति 5.0 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत थाना चरखारी क्षेत्र के विद्यालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।
सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक क्षमा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की जानकारी दी और बाल विवाह को सामाजिक अपराध बताते हुए इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक शिल्पी शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181 एवं 1076 के बारे में जागरूक किया।
हब की जनरल स्पेशलिस्ट रीता ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व निराश्रित विधवा पेंशन योजना की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता और दहेज प्रतिषेध जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए सभी को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस कर्मी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    Mahoba, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अगर आप देश के प्रधानमंत्री से सीधे बात करना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकार एक खास मौका लेकर आई है. वीडियो में जानें प्रोसेस.
    1
    अगर आप देश के प्रधानमंत्री से सीधे बात करना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकार एक खास मौका लेकर आई है. वीडियो में जानें प्रोसेस.
    user_Khushbu patel
    Khushbu patel
    Indian nation congress Rath•
    37 min ago
  • Post by निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    2
    Post by निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बांदा में भीम आर्मी UGC के समर्थन में DM कार्यालय में प्रदर्शन कर UGC लागू करने के लिए शौपा ज्ञापन।
    1
    बांदा में भीम आर्मी UGC के समर्थन में 
DM कार्यालय में प्रदर्शन कर UGC लागू करने के लिए शौपा ज्ञापन।
    user_SATYA NARAYAN Nishad
    SATYA NARAYAN Nishad
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #Apkiawajdigital लखनऊ, 7 फरवरी: गोमती नगर के भरवारा इलाके में एक बार फिर विवादों में घिरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने नगर निगम की टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। आरोप है कि विधायक ने अपने मैरिज हॉल के बाहर 6 फीट चौड़े नाले की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जब नगर निगम की टीम बुलडोजर सहित कार्रवाई के लिए पहुंची, तो विधायक ने फोन पर लेखपाल को तीखी गालियां दीं और धमकाया कि "नौकरी मुश्किल कर दूंगा"। इतना ही नहीं, महिला पार्षद को भी अपशब्द कहे गए, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद नगर निगम की टीम बिना कोई कार्रवाई किए मौके से लौट आई, जिससे इलाके में आक्रोश और सवाल खड़े हो गए हैं। विधायक बेदी राम ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया कि वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है और कार्रवाई का कोई आधार नहीं बनता। वहीं, प्रभावित पार्षद और कर्मचारी अब मेयर से शिकायत करने की तैयारी में जुट गए हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब विधायक बेदी राम पहले से ही नीट पेपर लीक मामले में चर्चा में हैं और उनके खिलाफ विभिन्न स्तर पर जांच चल रही है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाना और अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाना अब आम बात हो गई है? नगर निगम प्रशासन की चुप्पी और टीम का पीछे हटना इस पूरे प्रकरण को और गंभीर बना रहा है। प्रशासन से अब सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है, ताकि कानून सबके लिए बराबर लागू हो और अवैध कब्जाधारियों को संरक्षण न मिले।
    1
    #Apkiawajdigital 
लखनऊ, 7 फरवरी: गोमती नगर के भरवारा इलाके में एक बार फिर विवादों में घिरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने नगर निगम की टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। आरोप है कि विधायक ने अपने मैरिज हॉल के बाहर 6 फीट चौड़े नाले की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जब नगर निगम की टीम बुलडोजर सहित कार्रवाई के लिए पहुंची, तो विधायक ने फोन पर लेखपाल को तीखी गालियां दीं और धमकाया कि "नौकरी मुश्किल कर दूंगा"। इतना ही नहीं, महिला पार्षद को भी अपशब्द कहे गए, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के बाद नगर निगम की टीम बिना कोई कार्रवाई किए मौके से लौट आई, जिससे इलाके में आक्रोश और सवाल खड़े हो गए हैं। विधायक बेदी राम ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया कि वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है और कार्रवाई का कोई आधार नहीं बनता। वहीं, प्रभावित पार्षद और कर्मचारी अब मेयर से शिकायत करने की तैयारी में जुट गए हैं।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब विधायक बेदी राम पहले से ही नीट पेपर लीक मामले में चर्चा में हैं और उनके खिलाफ विभिन्न स्तर पर जांच चल रही है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाना और अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाना अब आम बात हो गई है? नगर निगम प्रशासन की चुप्पी और टीम का पीछे हटना इस पूरे प्रकरण को और गंभीर बना रहा है।
प्रशासन से अब सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है, ताकि कानून सबके लिए बराबर लागू हो और अवैध कब्जाधारियों को संरक्षण न मिले।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तालाब में मिला लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा रिपब्लिक रैनैसां महोबा जनपद के थाना खन्ना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरामपुरवा में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2026 को युवक के अचानक लापता होने की सूचना थाना खन्ना में दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विभिन्न माध्यमों से उसकी सघन तलाश शुरू कर दी थी। आज सूचना मिली कि गांव के पास स्थित तालाब में युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया, “उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहन जांच जारी है।”
    1
    तालाब में मिला लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा 
रिपब्लिक रैनैसां 
महोबा जनपद के थाना खन्ना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरामपुरवा में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2026 को युवक के अचानक लापता होने की सूचना थाना खन्ना में दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विभिन्न माध्यमों से उसकी सघन तलाश शुरू कर दी थी।
आज सूचना मिली कि गांव के पास स्थित तालाब में युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया, “उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहन जांच जारी है।”
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    Mahoba, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.