Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब संवेदनाएँ मर जाएँ, तब कैमरा ज़िंदा रहता है… एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पिता की मौत के बाद भी बेटी ने शोक को किनारे रखकर अर्थी पर वीडियो बनाना ज़रूरी समझा। अंतिम विदाई जैसे पवित्र पल भी मोबाइल कैमरे और व्यूज़ की भेंट चढ़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने समाज की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्या अब रिश्तों से ज़्यादा ज़रूरी एल्गोरिदम हो गया है?
Yogita Jain
जब संवेदनाएँ मर जाएँ, तब कैमरा ज़िंदा रहता है… एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पिता की मौत के बाद भी बेटी ने शोक को किनारे रखकर अर्थी पर वीडियो बनाना ज़रूरी समझा। अंतिम विदाई जैसे पवित्र पल भी मोबाइल कैमरे और व्यूज़ की भेंट चढ़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने समाज की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्या अब रिश्तों से ज़्यादा ज़रूरी एल्गोरिदम हो गया है?
- S R Adhyaksh mp made pirdesh S R Adhyaksh mp made pirdeshहुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेशbeshak5 hrs ago
- User4844Begusarai, Bihar🙏21 min ago
- Ankaj KumarBihar😤1 hr ago
- Ankaj KumarBihar😂1 hr ago
- AjayPindwara, Sirohi😡2 hrs ago
- User9264Shahabad, Hardoi👏2 hrs ago
- Ajay GautamAsaura😡3 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- जब संवेदनाएँ मर जाएँ, तब कैमरा ज़िंदा रहता है… एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पिता की मौत के बाद भी बेटी ने शोक को किनारे रखकर अर्थी पर वीडियो बनाना ज़रूरी समझा। अंतिम विदाई जैसे पवित्र पल भी मोबाइल कैमरे और व्यूज़ की भेंट चढ़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने समाज की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्या अब रिश्तों से ज़्यादा ज़रूरी एल्गोरिदम हो गया है?1
- "न्याय पाने की आस लेकर युवक तहसील दिवस पहुंचा था..."यूपी पुलिस ने गिरेहबान पकड़ा_घसीटते हुए गाड़ी में डाला और थाने ले जाकर बंद कर दिया"....! कमिश्नर के पास फरियाद लेकर पहुंचा था..4 घंटे तक थाने में बिठाए रखा...कमिश्नर के जाने के बाद कर दी 151 की कार्यवाही..! कासगंज में अवैध कब्जे से परेशान संतोष गौड़ कमिश्नर संगीता सिंह के पास शिकायत लेकर जाना चाहता था..! लेकिन कोतवाल प्रवेश राणा ने फरियादी को गेट पर ही रोक लिया और घसीटते हुए थाने ले गए...! समाधान दिवस सम्पन्न होने पर जब कमिश्नर संगीता सिंह वापस लौट गई तक पुलिस ने 151 में चालान करके न्यायालय भेज दिया..!1
- कंधों पर सजे सितारे… और उसके साथ बढ़ी जिम्मेदारी। कुशीनगर पुलिस महकमे के लिए आज का दिन गर्व और सम्मान से भरा रहा। जनपद में तैनात उपनिरीक्षक जयश्री यादव और उपनिरीक्षक हरेराम सिंह यादव को उनकी वर्षों की निष्ठावान सेवा का प्रतिफल मिला। वरिष्ठता के आधार पर दोनों अधिकारियों को पुलिस निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित औपचारिक समारोह में एसपी कुशीनगर केशव कुमार, आईपीएस ने स्वयं दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के नवीन सितारे लगाए। जैसे ही सितारे सजे, सभागार तालियों की गूंज से भर उठा—सम्मान भी था और नई जिम्मेदारी का अहसास भी। इस मौके पर एसपी केशव कुमार ने दोनों निरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति एक दिन की नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पद पर भी दोनों अधिकारी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।1
- Post by Namrata Shukla1
- हाटा में भीषण सड़क दुर्घटना में कर सवार 7 लोगो में से 3 लोगो की मौके पर मौत1
- रसड़ा में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। प्यारेलाल चौराहे से मंदा मोड़ तक रेलवे स्टेशन रोड के किनारे अवैध रूप से लगाई गई दुकानें प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद हट नहीं रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क किनारे खुले में मांस की बिक्री लगातार जारी है। दुकानदार मांस के अवशेष और खून खुले में फेंक देते हैं। उसका दुर्गंध आसपास फैलता है और वातावरण दूषित हो रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित भगवान शिव मंदिर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मांस की बिक्री से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। रेलवे पुलिस ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अभियान चलाए गए हैं और चालान भी किए गए हैं। लेकिन दुकानदार दुकान हटाने के बाद दोबारा अवैध तरीके से लगा देते हैं। स्टेशन परिसर के आसपास बड़ी संख्या में ठेले और खोमचे होने से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, स्टेशन क्षेत्र में शराब पीने वालों की भीड़ जुटने की शिकायतें भी मिल रही हैं। पुलिस नियमित कार्रवाई का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा। वहीं, स्टेशन मास्टर बबन प्रसाद ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाराणसी DRM को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।1
- सिसवा बुजुर्ग में श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ मैरवा प्रखंड के मैरवा–दरौली मुख्य मार्ग स्थित सिसवा बुजुर्ग गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार से नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया। भक्ति और अध्यात्म के इस आयोजन से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया है। महायज्ञ की पूर्णाहुति 17 फरवरी को होगी। यज्ञ की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें करीब 2500 से अधिक कुंवारी कन्याओं और श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर भाग लिया। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं का जत्था सिसवा बुजुर्ग से निकलकर बहुचक गांव, गुठनी मोड़, मझौली चौक और प्राण गढ़ी रोड होते हुए ऐतिहासिक मैरवा धाम स्थित झरही नदी तट पहुंचा। वहां विधि-विधान से जल भरने के बाद श्रद्धालु दरौली रोड के रास्ते वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान रामलीला और रासलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- सूरज कुंड मेले मे झूला टूटने से काफ़ी लोग सीरियस हालात मे1