देवरिया के बरहज में सपा का संवेदनशील दौरा: हत्या, डूबने से दो मौतों पर प्रतिनिधिमंडल ने परिवारों से की मुलाकात देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई तीन दुखद घटनाओं ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज एक शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल देवरिया पहुंचा। इस टीम का उद्देश्य तीनों शोकाकुल परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करना, घटनाओं की वास्तविक स्थिति जानना और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करना है। पहली घटना ग्राम सभा समोगर, थाना मदनपुर में हुई, जहां मिठाईलाल गोंड के पुत्र महंथ गोंड की लाठी-डंडों और रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। परिवार न्याय की मांग कर रहा है। दूसरी घटना परसिया-देवार गांव, थाना बरहज में हुई, जहां करिया प्रसाद के पुत्र धर्मू प्रसाद (धरमू प्रसाद) पीपा पुल पर साइकिल से जाते समय रेलिंग न होने के कारण सरयू नदी में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। पुल की सुरक्षा की कमी ने इस हादसे को आमंत्रित किया, जो क्षेत्र में पुलों की खराब स्थिति पर सवाल उठाता है। तीसरी घटना सबसे मार्मिक है—नगर पालिका गौरा के निजी गोताखोर सुरेंद्र साहनी (पुत्र मोहन साहनी) ने धर्मू प्रसाद के शव की तलाश में सरयू नदी में गोता लगाया, लेकिन तेज बहाव में वे खुद डूब गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि उन्हें जबरन नदी में उतारा गया था। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य हैं: व्यास यादव (जिलाध्यक्ष), व्यास गोंड़ (राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ), कनकलता सिंह (पूर्व सांसद राज्यसभा), स्वामीनाथ यादव (पूर्व विधायक) रवि गोंड 'बड़कू' (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ), गेंनालाल यादव, मुरली मनोहर जायसवाल (पूर्व जिलाध्यक्ष),रामबहादुर यादव, विजय रावत (विधानसभा अध्यक्ष बरहज, सपा नेता), और महेंद्र गोंड (जिलाध्यक्ष)। पीड़ित परिवार से मिले।

- Post by Namrata Shukla1
- रसड़ा में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। प्यारेलाल चौराहे से मंदा मोड़ तक रेलवे स्टेशन रोड के किनारे अवैध रूप से लगाई गई दुकानें प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद हट नहीं रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क किनारे खुले में मांस की बिक्री लगातार जारी है। दुकानदार मांस के अवशेष और खून खुले में फेंक देते हैं। उसका दुर्गंध आसपास फैलता है और वातावरण दूषित हो रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित भगवान शिव मंदिर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मांस की बिक्री से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। रेलवे पुलिस ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अभियान चलाए गए हैं और चालान भी किए गए हैं। लेकिन दुकानदार दुकान हटाने के बाद दोबारा अवैध तरीके से लगा देते हैं। स्टेशन परिसर के आसपास बड़ी संख्या में ठेले और खोमचे होने से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, स्टेशन क्षेत्र में शराब पीने वालों की भीड़ जुटने की शिकायतें भी मिल रही हैं। पुलिस नियमित कार्रवाई का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा। वहीं, स्टेशन मास्टर बबन प्रसाद ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाराणसी DRM को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।1
- जब संवेदनाएँ मर जाएँ, तब कैमरा ज़िंदा रहता है… एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पिता की मौत के बाद भी बेटी ने शोक को किनारे रखकर अर्थी पर वीडियो बनाना ज़रूरी समझा। अंतिम विदाई जैसे पवित्र पल भी मोबाइल कैमरे और व्यूज़ की भेंट चढ़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने समाज की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्या अब रिश्तों से ज़्यादा ज़रूरी एल्गोरिदम हो गया है?1
- प्रेस वार्ता के माध्यम से केंद्रीय बजट से मिलने वाले लाभों को माननीय मंत्री ने किया साझा मऊ । केंद्रीय बजट को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता की जिसमें इस बजट को जिले और प्रदेश समेत देश के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा शक्ति और विकसित भारत की मजबूत नींव रखता है, जिसमें किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट में उत्तर प्रदेश को परिवहन और बुनियादी ढांचे की बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं वाराणसी में इनलैंड वॉटरवेज शिप रिपेयर पोर्ट से जल परिवहन को मजबूती मिलेगी। कृषि क्षेत्र में भारत विस्तार एआई जैसे टूल से किसानों को फसल, मौसम और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी मिलेगी। डिजिटल पंजीकरण से सब्सिडी और ऋण वितरण पारदर्शी होगा। उच्च मूल्य वाली फसलों और पशुपालन के लिए भी विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं। शिक्षा और कौशल विकास पर जोर देते हुए प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास, एवीजीसी लैब्स और युवाओं के लिए आधुनिक प्रशिक्षण योजनाओं की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना समेत कैंसर की दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त होने से आम व्यक्ति को सीधी राहत दी गई है। महिला सशक्तिकरण के तहत सी-मार्ट, लखपति दीदी योजना और केयर गिवर प्रशिक्षण से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सुनील कुमार गुप्त, बजरंगी सिंह, नूपुर अग्रवाल, संगीता द्विवेदी मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय राघवेंद्र शर्मा आकाश मल्ल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- सिसवा बुजुर्ग में श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ मैरवा प्रखंड के मैरवा–दरौली मुख्य मार्ग स्थित सिसवा बुजुर्ग गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार से नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया। भक्ति और अध्यात्म के इस आयोजन से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया है। महायज्ञ की पूर्णाहुति 17 फरवरी को होगी। यज्ञ की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें करीब 2500 से अधिक कुंवारी कन्याओं और श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर भाग लिया। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं का जत्था सिसवा बुजुर्ग से निकलकर बहुचक गांव, गुठनी मोड़, मझौली चौक और प्राण गढ़ी रोड होते हुए ऐतिहासिक मैरवा धाम स्थित झरही नदी तट पहुंचा। वहां विधि-विधान से जल भरने के बाद श्रद्धालु दरौली रोड के रास्ते वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान रामलीला और रासलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- गोरखपुर जनपद के करवल मझगाँवा क्षेत्र अंतर्गत गगहा स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र इन दिनों बदहाल व्यवस्था और जर्जर भवन को लेकर तीखी चर्चा में है। स्वास्थ्य सुविधाओं का आधार माने जाने वाला यह केंद्र खुद ही उपेक्षा और अव्यवस्था का शिकार दिखाई दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डॉक्टर और एएनएम कर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र पर न तो नियमित उपस्थिति सुनिश्चित है और न ही बुनियादी सुविधाओं का सही संचालन हो पा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोग्य केंद्र की हालत बेहद खस्ता है। भवन की दीवारों में चौड़ी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं, कई जगहों से प्लास्टर झड़ चुका है और छत से पानी रिसने की समस्या आम बात हो गई है। बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं, जब कमरों में पानी भर जाता है और मरीजों को खड़े-खड़े इलाज करवाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को मौखिक और लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति एक बड़ी समस्या है। कई बार मरीज दूर-दराज से आने के बाद भी घंटों इंतजार करते रह जाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कई दिनों तक केंद्र बंद जैसा रहता है, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवा पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही। टूटी कुर्सियां, अव्यवस्थित दवा कक्ष, पुराने उपकरण और बिखरा रिकॉर्ड सिस्टम व्यवस्था की पोल खोलते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजना का लाभ कागजों में ज्यादा और जमीन पर कम दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य, स्टाफ की नियमित उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी नजर विभागीय कदम पर टिकी है — क्या व्यवस्था सुधरेगी या लापरवाही का सिलसिला यूँ ही चलता रहेगा।1
- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की हुई मौके पर दर्दनाक मौत...! मऊ जनपद में तेज रफ्तार ट्रक का कहर एक बार और देखने को मिला। मऊ जनपद के अदरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्रांतर्गत अधरी मोड़ के पास किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी को दवा दिला करके वापस घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक तुरंत मौके से फरार हो गया वहीं बाइक सवार अवधेश सिंह टीचर सड़क पर गिर गए जिनको गंभीर चोटे आई। वहीं उनकी पत्नी प्रभावती सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी इसके बाद घायल अवधेश सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है, वहीं मृतिका प्रभावती सिंह के शव को पुलिस पोस्टमार्टम हाउस में रखी है। जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।1