logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यमंत्री ने आयोजित किया होली मिलन समारोह सलेमपुर/देवरिया। यहां के सिंचाई विभाग के प्रांगण में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रतिनिधि एवं सांसद, विधायक शामिल हुए। शामिल होने वालों में विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह, देवरिया लोकसभा के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, दीपक मिश्र शाका जयप्रकाश निषाद, एस डी एम दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार अलका सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, सामाजिक प्रबुद्ध जन और बड़ी मात्रा में कार्यकर्ताओ ने उत्साहपूर्ण माहौल के साथ भाग लिया। इस होली मिलन समारोह की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें पारंपरिक रंग और अबीर की जगह फूलों की होली खोली खेली गई जिसके माध्यम से आपसी प्रेम भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया कार्यक्रम की शुरुआत होली गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियो से आमंत्रित कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया ढोलक की थाप और हारमोनियम की धुन पर पारंपरिक होली गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे। भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि ने एक दूसरे को फूलों के साथ होली खेल कर शुभकामनाएं दी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों के नहीं बल्कि आपसी मतभेद बुलाकर एक जोरदार सद्भाव को मजबूत करने का पर्व है। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और संस्कृति का आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं राज्य मंत्री ने जोर दिया की होली प्रेम, सौहार्द और सकारात्मकता का संदेश देती है, जिसे दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में चार चांद तब लग गया जब राज्य मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने स्वर में होली गीत गाकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कार्यकर्ता खुशियों से झूम उठे एवं होली के रंग में सराबोर हो गए। देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि सलेमपुर में आकर आज कार्यकर्ताओं के बीच होली खेलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सलेमपुर विधानसभा से खुद को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए कहा कि जब भी मैं यहां आता हूं मुझे ऐसा लगता जैसे मैं अपने बहन के घर आया हूं। एम एल सी रतन पाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से कार्यकर्ताओं से एक ही मंच पर जुड़ाव का अवसर मिलता है जिससे प्रतिनिधि और कार्यकर्ता दोनों का ही मनोबल बढ़ता है। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जयनाथ कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, अशोक पांडेय, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, राजीव वर्मा, अभय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह, कुंजबिहारी सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव, जटाशंकर दूबे, ब्रजेश धर दूबे, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, कन्हैया जायसवाल, रत्नेश मिश्रा, सुनील गुप्ता, राकेश राजभर, अमूल सिंह, धनंजय चतुर्वेदी, राजेश कुशवाहा, अनूप मिश्रा, राजीव मिश्रा, अनूप उपाध्याय, छोटेलाल गुप्ता, अखिलेश कुमार, इंद्रजीत मौर्य, शुभम रौनियार, विकास परमार, रंजीत चौहान, अजय गुप्ता, संजय कुशवाहा, अतुल मिश्रा, अमित चौरसिया, जितेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, राज मिश्रा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अमित सिंह, अमित दूबे, इत्यादि मौजूद रहे।

on 1 March
user_सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
on 1 March
9497e4a7-3784-46e4-a395-8b9f9e897729

राज्यमंत्री ने आयोजित किया होली मिलन समारोह सलेमपुर/देवरिया। यहां के सिंचाई विभाग के प्रांगण में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रतिनिधि एवं सांसद, विधायक शामिल हुए। शामिल होने वालों में विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह, देवरिया लोकसभा के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, दीपक मिश्र शाका जयप्रकाश निषाद, एस डी एम दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार अलका सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, सामाजिक प्रबुद्ध जन और बड़ी मात्रा में कार्यकर्ताओ ने उत्साहपूर्ण माहौल के साथ भाग लिया। इस होली मिलन समारोह की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें पारंपरिक रंग और अबीर की जगह फूलों की होली खोली खेली गई जिसके माध्यम से आपसी प्रेम भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया कार्यक्रम की शुरुआत होली गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियो से आमंत्रित कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया ढोलक की थाप और हारमोनियम की धुन पर पारंपरिक होली गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे। भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि ने एक दूसरे को फूलों के साथ होली खेल कर शुभकामनाएं दी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों के नहीं बल्कि आपसी मतभेद बुलाकर एक जोरदार सद्भाव को मजबूत करने का पर्व है। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और संस्कृति का आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं राज्य मंत्री ने जोर दिया की होली प्रेम, सौहार्द और सकारात्मकता का संदेश देती है, जिसे दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में चार चांद तब लग गया जब राज्य मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने स्वर में होली गीत गाकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कार्यकर्ता खुशियों से झूम उठे एवं होली के रंग में सराबोर हो गए। देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि सलेमपुर में आकर आज कार्यकर्ताओं के बीच होली खेलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सलेमपुर विधानसभा से खुद को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए कहा कि जब भी मैं यहां आता हूं मुझे ऐसा लगता जैसे मैं अपने बहन के घर आया हूं। एम एल सी रतन पाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से कार्यकर्ताओं से एक ही मंच पर जुड़ाव का अवसर मिलता है जिससे प्रतिनिधि और कार्यकर्ता दोनों का ही मनोबल बढ़ता है। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जयनाथ कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, अशोक पांडेय, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, राजीव वर्मा, अभय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह, कुंजबिहारी सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव, जटाशंकर दूबे, ब्रजेश धर दूबे, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, कन्हैया जायसवाल, रत्नेश मिश्रा, सुनील गुप्ता, राकेश राजभर, अमूल सिंह, धनंजय चतुर्वेदी, राजेश कुशवाहा, अनूप मिश्रा, राजीव मिश्रा, अनूप उपाध्याय, छोटेलाल गुप्ता, अखिलेश कुमार, इंद्रजीत मौर्य, शुभम रौनियार, विकास परमार, रंजीत चौहान, अजय गुप्ता, संजय कुशवाहा, अतुल मिश्रा, अमित चौरसिया, जितेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, राज मिश्रा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अमित सिंह, अमित दूबे, इत्यादि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist
    2
    🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है!
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें।
उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है।
🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!
📲 वीडियो देखें और शेयर करें।
#AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया। मदनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त बीरबहादुर उर्फ शिवम पुत्र बृजेश प्रसाद निवासी बराँव थाना मदनपुर जनपद देवरिया को दिनांक 02.04.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सेमरा पुल जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2026 को थाना मदनपुर पर वादी श्री शिवानन्द प्रसाद पुत्र विजय नरायन निवासी वरांव थाना मदनपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी की पुत्री से जबरदस्ती शादी करने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा खुन्नस खाकर दिनांक 01/02-04-2026 की रात्रि में वादी की पुत्री को बाहर जाने के दौरान अभियुक्त द्वारा जबरदस्ती अपने घोठे पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
    1
    देवरिया। मदनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त बीरबहादुर उर्फ शिवम पुत्र बृजेश प्रसाद निवासी बराँव थाना मदनपुर जनपद देवरिया को दिनांक 02.04.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सेमरा पुल जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2026 को थाना मदनपुर पर वादी श्री शिवानन्द प्रसाद पुत्र विजय नरायन निवासी वरांव थाना मदनपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी की पुत्री से जबरदस्ती शादी करने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा खुन्नस खाकर दिनांक 01/02-04-2026 की रात्रि में वादी की पुत्री को बाहर जाने के दौरान अभियुक्त द्वारा जबरदस्ती अपने घोठे पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
    user_Rajnish Bharti
    Rajnish Bharti
    भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अप्रैल 2026 में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने अप्रैल, मई और जून महीने का राशन (गेहूं/चावल) एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। यह तीन महीने का कोटा (कुल 15kg प्रति यूनिट या 105kg अंत्योदय) अप्रैल में ही नजदीकी सरकारी राशन दुकान से लिया जा सकता है, जो मुख्य रूप से तपती गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय है।
    1
    अप्रैल 2026 में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने अप्रैल, मई और जून महीने का राशन (गेहूं/चावल) एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। यह तीन महीने का कोटा (कुल 15kg प्रति यूनिट या 105kg अंत्योदय) अप्रैल में ही नजदीकी सरकारी राशन दुकान से लिया जा सकता है, जो मुख्य रूप से तपती गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय है।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बैंक मैनेजर ने सहलाया गाल, तो महिला ने पकड़ ली लोन भरवाने की जिद, देखें चप्पल की जोरदार पिटाई सोशल मीडिया पर बैंक मैनेजर को चप्पल से पीटती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि, कर्मचारी ने उसके गाल छुए हैं इसीलिए अब वो ही लोन भरेगा। बैंक मैनेजर की पिटाई करती महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। औरत का आरोप है कि, मैनेजर ने उसके गाल को छुआ। जिसके कारण वो ही अब उसका लोन भरेगा। महिला इतने पर ही नहीं रुकी उसने चप्पल उठाकर बैंक कर्मी का मुंह लाल कर दिया। इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और वो उसकी हिम्मत को सलाम भी कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी के द्वारा महिला के साथ की गई छेड़छाड़ ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है। महिला का गाल छूना बैंक मैनेजर को पड़ा महंगा बैंक कर्मी की पिटाई का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ROHIT SINGH नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट क्या है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘बैंक मैनेजर ने भाभी का गाल पकड़ लिया फिर भाभी बोली मेरा पति तो तुम हो नहीं गाल पकड़े हो इसलिए मेरा लोन आज से तुम भरोगे।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, मीडिया चैनल की महिला के सामने आईडी लगी हुई है। इस दौरान वो मैनेजर पर गाल छूने का आरोप लगाते हुए कह रही है कि, अब ये ही लोन का कर्ज चुकाएगा। महिला चप्पल उठाकर बैंक मैनेजर पर बरसाना शुरु कर देती है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। महिला काफी गुस्से में है। वो आदमी से कह रही है कि, तू मेरा आदमी है क्या जो मेरे गाल छू रहा है? बैंक मैनेजर को पिटती महिला ने लोगों का ध्यान खींचा है।
    1
    बैंक मैनेजर ने सहलाया गाल, तो महिला ने पकड़ ली लोन भरवाने की जिद, देखें चप्पल की जोरदार पिटाई
सोशल मीडिया पर बैंक मैनेजर को चप्पल से पीटती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि, कर्मचारी ने उसके गाल छुए हैं इसीलिए अब वो ही लोन भरेगा। 
बैंक मैनेजर की पिटाई करती महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। औरत का आरोप है कि, मैनेजर ने उसके गाल को छुआ। जिसके कारण वो ही अब उसका लोन भरेगा। महिला इतने पर ही नहीं रुकी  उसने चप्पल उठाकर बैंक कर्मी का मुंह लाल कर दिया। इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और वो उसकी हिम्मत को सलाम भी कर रहे हैं।  बैंक कर्मचारी के द्वारा महिला के साथ की गई छेड़छाड़ ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है।
महिला का गाल छूना बैंक मैनेजर को पड़ा महंगा
बैंक कर्मी की पिटाई का वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ROHIT SINGH नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट क्या है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘बैंक मैनेजर ने भाभी का गाल पकड़ लिया फिर भाभी बोली मेरा पति तो तुम हो नहीं गाल पकड़े हो इसलिए मेरा लोन आज से तुम भरोगे।’
वीडियो में देखा जा सकता है कि, मीडिया चैनल की महिला के सामने आईडी लगी हुई है। इस दौरान वो मैनेजर पर गाल छूने का आरोप लगाते हुए कह रही है कि, अब ये ही लोन का कर्ज चुकाएगा। महिला चप्पल उठाकर बैंक मैनेजर पर बरसाना शुरु कर देती है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। महिला काफी गुस्से में है। वो आदमी से कह रही है कि, तू मेरा आदमी है क्या जो मेरे गाल छू रहा है?  बैंक मैनेजर को पिटती महिला ने लोगों का ध्यान खींचा है।
    user_Vaidehi sulakhiya
    Vaidehi sulakhiya
    Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • देवरिवा । सदर विकासखंड के परासिया अहीर ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बीच सोनू घाट की टीम ने आईटीआई की टीम को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सोनू घाट की टीम नॉकआउट चरण के अगले दौर में पहुंच गई है, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विश्व दीपक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। मैच की शुरुआत में सोनू घाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 37 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने 12 गेंदों में 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अरविंद ने 7 गेंदों में 9 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू घाट की टीम ने शुरुआत में थोड़ी सतर्कता दिखाई, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उज्जवल ने 8 रन और अनूप ने 9 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सोनू घाट की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भी सोनू घाट का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अनूप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जबकि अभिषेक ने एक विकेट लिया। वहीं आईटीआई की टीम की ओर से अरविंद ने दो विकेट लेकर संघर्ष किया, जबकि साहिल और संगम को एक-एक विकेट मिला। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश धर द्विवेदी, सुनील तिवारी, विनय तिवारी और अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    4
    देवरिवा । सदर विकासखंड के परासिया अहीर ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बीच सोनू घाट की टीम ने आईटीआई की टीम को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सोनू घाट की टीम नॉकआउट चरण के अगले दौर में पहुंच गई है, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विश्व दीपक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। 
अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
मैच की शुरुआत में सोनू घाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 37 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने 12 गेंदों में 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अरविंद ने 7 गेंदों में 9 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू घाट की टीम ने शुरुआत में थोड़ी सतर्कता दिखाई, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उज्जवल ने 8 रन और अनूप ने 9 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सोनू घाट की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
गेंदबाजी में भी सोनू घाट का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अनूप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जबकि अभिषेक ने एक विकेट लिया। वहीं आईटीआई की टीम की ओर से अरविंद ने दो विकेट लेकर संघर्ष किया, जबकि साहिल और संगम को एक-एक विकेट मिला।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश धर द्विवेदी, सुनील तिवारी, विनय तिवारी और अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बिल्थरारोड। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक बृजेश को झूला संचालक के आदमियों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी के निर्देश पर घटना के दो दिन बाद उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में 7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी मात्रा महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनात होने की बात कहा गया था। मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी झूला संचालक लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पतनारी गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर को मारने पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को मारा पीटा गया है। जिसकी तहरीर उभांव पुलिस को अजीत द्वारा दिया गया है।सवाल यह उठता है कि तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान द्वारा झूला बंद कराने के विरोध में किस साजिश के तहत बीते बुधवार को मंदिर के गेट में ताला बंद कराया गया और झूला चालू कराने हेतु मंदिर के पुजारी द्वारा प्रशासन पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया। जो एक जांच का विषय है। वहीं युवक के मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद उभांव पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
    4
    बिल्थरारोड। सोनाडीह  स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक बृजेश को झूला संचालक के आदमियों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी के निर्देश पर घटना के दो दिन बाद उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में  7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी  मात्रा  महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनात होने की बात कहा गया था। मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी  झूला संचालक लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पतनारी गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर को मारने पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को मारा पीटा गया है। जिसकी तहरीर उभांव पुलिस को अजीत द्वारा दिया गया है।सवाल यह उठता है कि  तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान द्वारा झूला बंद कराने के विरोध में किस साजिश  के तहत बीते बुधवार को मंदिर के गेट में ताला बंद कराया गया और झूला चालू कराने हेतु मंदिर के पुजारी द्वारा प्रशासन पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया।  जो एक जांच का विषय है। वहीं युवक के मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद उभांव पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    17 hrs ago
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    4
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चंद्रशेखर पार्क में अरुण कुमार गुप्ता ‘पप्पू जी’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, केक काटकर मनाया गया जश्न बिल्थरारोड। नगर स्थित चंद्रशेखर पार्क में अरुण कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। उपस्थित लोगों ने अरुण कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष/चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने विशेष रूप से उन्हें बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया तथा उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात केक काटकर उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष कुमार ‘आशु’ का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता, दया मद्धेशिया, दीपक कुमार, मृत्युंजय कुमार, सज्जन मौर्य, राजेश वर्मा (मूवी), इंद्रजीत राजभर, पंकज मोदी, अरुण कुमार तिवारी ‘लड्डू बाबा’, दीपक कनौजिया, सोनू मलेशिया, शंकर मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, विशाल गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
    4
    चंद्रशेखर पार्क में अरुण कुमार गुप्ता ‘पप्पू जी’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, केक काटकर मनाया गया जश्न
बिल्थरारोड। नगर स्थित चंद्रशेखर पार्क में अरुण कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। उपस्थित लोगों ने अरुण कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष/चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने विशेष रूप से उन्हें बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की। 
जन्मदिन समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया तथा उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात केक काटकर उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया।
इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष कुमार ‘आशु’ का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता, दया मद्धेशिया, दीपक कुमार, मृत्युंजय कुमार, सज्जन मौर्य, राजेश वर्मा (मूवी), इंद्रजीत राजभर, पंकज मोदी, अरुण कुमार तिवारी ‘लड्डू बाबा’, दीपक कनौजिया, सोनू मलेशिया, शंकर मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, विशाल गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.