logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपने इस चमन को स्वर्ग हम बनाएंगे, मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ए वतन

3 hrs ago
user_शुभम तिवारी भरावन हरदोई
शुभम तिवारी भरावन हरदोई
संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अपने इस चमन को स्वर्ग हम बनाएंगे, मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ए वतन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिधौली, नहर फटी, किसानों की किस्मत डूबी: कसमंडा में ‘पानी का कहर’ बना आफत, गेहूं की फसल बर्बाद संवाददाता, नरेश गुप्ता सिधौली सीतापुर जिले के कसमंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा किसानों के लिए मुसीबत बनकर सामने आया है। कसमंडा ब्लॉक के नवादा गांव के पास खीरी ब्रांच नहर अचानक फट गई, जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई और किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि नहर फटने के बाद तेज बहाव का पानी आसपास के खेतों में भर गया। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई, वहीं भूसा भी बह गया या सड़कर खराब हो गया। गेहूं के अलावा उड़द, गन्ना और ज्वार जैसी अन्य फसलें भी इस जलप्रलय की चपेट में आकर बर्बाद हो गईं। स्थानीय किसानों का कहना है कि पहले ही बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था, और अब इस नहर हादसे ने उनकी बची-खुची उम्मीद भी खत्म कर दी है। किसानों के मुताबिक, “पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर गया।” शारदा सहायक नहर बनी संकट का कारण यह घटना शारदा सहायक नहर से जुड़ी खीरी ब्रांच में हुई, जिसके फटने से पूरे इलाके में पानी ही पानी नजर आने लगा। कई खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। प्रशासन मौके पर, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर दिलीप कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में उन्होंने आशंका जताई कि किसी जानवर द्वारा किनारे की खुदाई किए जाने से नहर कमजोर हो गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं, सिधौली के उपजिलाधिकारी, कमलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस और अन्य तहसील प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए हैं। मरम्मत कार्य जारी, मुआवजे की मांग तेज सिंचाई विभाग की टीम नहर को दुरुस्त करने में लगी हुई है ताकि आगे और नुकसान को रोका जा सके। उधर, प्रभावित किसान प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। फिलहाल पूरे इलाके में चिंता और मायूसी का माहौल है, और किसानों की नजर अब प्रशासनिक राहत पर टिकी हुई है।
    1
    सिधौली, नहर फटी, किसानों की किस्मत डूबी: कसमंडा में ‘पानी का कहर’ बना आफत, गेहूं की फसल बर्बाद 
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
सिधौली सीतापुर जिले के कसमंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा किसानों के लिए मुसीबत बनकर सामने आया है। कसमंडा ब्लॉक के नवादा गांव के पास खीरी ब्रांच नहर अचानक फट गई, जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई और किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया।
बताया जा रहा है कि नहर फटने के बाद तेज बहाव का पानी आसपास के खेतों में भर गया। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई, वहीं भूसा भी बह गया या सड़कर खराब हो गया। गेहूं के अलावा उड़द, गन्ना और ज्वार जैसी अन्य फसलें भी इस जलप्रलय की चपेट में आकर बर्बाद हो गईं।
स्थानीय किसानों का कहना है कि पहले ही बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था, और अब इस नहर हादसे ने उनकी बची-खुची उम्मीद भी खत्म कर दी है। किसानों के मुताबिक, “पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर गया।”
शारदा सहायक नहर बनी संकट का कारण
यह घटना शारदा सहायक नहर से जुड़ी खीरी ब्रांच में हुई, जिसके फटने से पूरे इलाके में पानी ही पानी नजर आने लगा। कई खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं।
प्रशासन मौके पर, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर दिलीप कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में उन्होंने आशंका जताई कि किसी जानवर द्वारा किनारे की खुदाई किए जाने से नहर कमजोर हो गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ।
वहीं, सिधौली के उपजिलाधिकारी, कमलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस और अन्य तहसील प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए हैं।
मरम्मत कार्य जारी, मुआवजे की मांग तेज
सिंचाई विभाग की टीम नहर को दुरुस्त करने में लगी हुई है ताकि आगे और नुकसान को रोका जा सके। उधर, प्रभावित किसान प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।
फिलहाल पूरे इलाके में चिंता और मायूसी का माहौल है, और किसानों की नजर अब प्रशासनिक राहत पर टिकी हुई है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वैष्णो देवी दरबार में भाई-बहन के मिलने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में बहन अपने भाई को पहचानते ही रोते हुए गले लग जाती है। यह नजारा देख वहां मौजूद श्रद्धालु भी भावुक हो उठते हैं। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वैष्णो देवी दरबार में भाई-बहन के मिलने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में बहन अपने भाई को पहचानते ही रोते हुए गले लग जाती है। यह नजारा देख वहां मौजूद श्रद्धालु भी भावुक हो उठते हैं। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    2
    फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना।
सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। 
सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई।
आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना बंथरा क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा दी गयी बाइट/
    1
    थाना बंथरा क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा दी गयी बाइट/
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले दिनों डंगवाल गैस एजेंसी के नाम पर भी गैस रिफिलिंग और सप्लाई में कथित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे में एक एजेंसी पर त्वरित कार्रवाई और दूसरी शिकायत पर अब तक स्पष्ट स्थिति सामने न आने से निष्पक्ष जांच और समान कार्रवाई के मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि किसी भी एजेंसी के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई हैं, तो सभी मामलों में समान मानकों पर जांच और कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहेगी, बल्कि उपभोक्ताओं का भरोसा भी मजबूत होगा।
    4
    क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले दिनों डंगवाल गैस एजेंसी के नाम पर भी गैस रिफिलिंग और सप्लाई में कथित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे में एक एजेंसी पर त्वरित कार्रवाई और दूसरी शिकायत पर अब तक स्पष्ट स्थिति सामने न आने से निष्पक्ष जांच और समान कार्रवाई के मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि किसी भी एजेंसी के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई हैं, तो सभी मामलों में समान मानकों पर जांच और कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहेगी, बल्कि उपभोक्ताओं का भरोसा भी मजबूत होगा।
    user_NEWS INDIA GROUND REPORT INDIA
    NEWS INDIA GROUND REPORT INDIA
    Local News Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Team Rohit Panday Rs Sharma pa
    1
    Post by Team Rohit Panday Rs Sharma pa
    user_Team Rohit Panday Rs Sharma pa
    Team Rohit Panday Rs Sharma pa
    Video Creator लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • jila Unnao gaon Gauri ekadam khandar Pradhan ki laparvahi kitne accident bhi hote idhar
    1
    jila Unnao gaon Gauri ekadam khandar Pradhan ki laparvahi kitne accident bhi hote idhar
    user_Mangit
    Mangit
    मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लखनऊ के 1090 चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को फाड़ने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। अंबेडकर जयंती के मौके पर लगाए गए बैनर को एक युवक द्वारा ब्लेड से काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने इसे आपत्तिजनक हरकत बताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
    1
    लखनऊ के 1090 चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को फाड़ने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। अंबेडकर जयंती के मौके पर लगाए गए बैनर को एक युवक द्वारा ब्लेड से काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने इसे आपत्तिजनक हरकत बताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भतोड्या के पास सोमवार सुबह हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई और पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला-बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान जुल्फी (पत्नी हारून) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार संडीला की ओर जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर खंती में जा गिरे। हादसे में मनकौटी निवासी 20 वर्षीय तालिब, उसकी भाभी जुल्फी और उनका 2 वर्षीय बेटा जुहैब घायल हुए हैं। वहीं कार सवार काजीपुर (संडीला) निवासी रोहित भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    1
    लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भतोड्या के पास सोमवार सुबह हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई और पेड़ से टकराकर रुक गई।
इस दर्दनाक हादसे में महिला-बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान जुल्फी (पत्नी हारून) की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार संडीला की ओर जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर खंती में जा गिरे।
हादसे में मनकौटी निवासी 20 वर्षीय तालिब, उसकी भाभी जुल्फी और उनका 2 वर्षीय बेटा जुहैब घायल हुए हैं। वहीं कार सवार काजीपुर (संडीला) निवासी रोहित भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    user_NEWS INDIA GROUND REPORT INDIA
    NEWS INDIA GROUND REPORT INDIA
    Local News Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.